Samantha Ruth Prabhu ने शेयर की बेबी मून की झलक, पति राज के साथ स्पेशल टाइम एंजॉय कर रहीं एक्ट्रेस

Samantha Ruth Prabhu: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु अभी मैटरनिटी ब्रेक पर हैं और इस स्पेशल टाइम को वो बेहद एंजॉय कर रही हैं. इस बीच अब सामंथा ने इन खास पलों की फोटोज शेयर की हैं.

Samantha Ruth Prabhu
1 / 7
Samantha Ruth Prabhu. image credit- social media

विज्ञापन

सामंथा रूथ प्रभु

सामंथा रूथ प्रभु2 / 7

सामंथा रूथ प्रभु ने हाल ही में अपने पति राज निदिमोरू के साथ थाईलैंड के हुआ हिन में बिताए अपने 'बेबीमून' की झलकियां शेयर की हैं. ये फोटो फैंस को बेहद पसंद आई हैं और सभी इन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.

विज्ञापन

बेबी बंप फ्लॉन्ट किया

बेबी बंप फ्लॉन्ट किया3 / 7

इस दौरान सामंथा ने अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया है. इन खास पलों में वेलनेस, अच्छे खाने और साथ में बिताए क्वालिटी टाइम की बेहद सुंदर फोटोज हैं.

मजा कर रही सामंथा

मजा कर रही सामंथा4 / 7

सामंथा ने जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें वो हेल्दी खाना खाते, स्पा थेरेपी का मजा लेते, एक्सरसाइज़ करते और थाईलैंड के खूबसूरत शहर को घूमते हुए नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

मां बनने वाली हैं सामंथा

मां बनने वाली हैं सामंथा5 / 7

गौरतलब है कि सामंथा ने अपनी हालिया फिल्म के प्रमोशन में हफ्तों बिताने के बाद छुट्टियां ली हैं और अब वो आराम से समय बिताती नजर आ रही हैं. कुछ ही दिनों पहले एक्ट्रेस ने बताया था कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं.

2025 में की थी शादी

2025 में की थी शादी6 / 7

बता दें कि इस साल के आखिर तक सामंथा फिल्ममेकर राज निदिमोरु के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं. कपल ने बीते साल यानी दिसंबर 2025 में कोयंबटूर के ईशा योग सेंटर में शादी की थी.

विज्ञापन

मां इंटी बंगारम

मां इंटी बंगारम7 / 7

वहीं, अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा आखिरी बार फिल्म 'मां इंटी बंगारम' में नजर आई थीं, जिसे उन्होंने राज निदिमोरु और हिमांक रेड्डी डुव्वुरु के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन