चोर निकला Lock Upp 2 का ये कंटेस्टेंट, मॉल में की 50-60 हजार की चोरी, होस्ट फराह खान ने पकड़ा सिर

Lock Upp 2 Contestant Theft Secret: नेटफ्लिक्स पर इन दिनों लॉक अप 2 लगातार ट्रेंड कर रहा है. बता दें कि इस बार इसी शो के एक कंटेस्टेंट ने मॉल में हजारों की चोरी का सीक्रेट रिवील किया है. शो की जज फराह खान यह रहस्य सुनकर हैरान रह गई थी.

Yogesh in lockupp 2

Yogesh in lockupp 2

Yogesh Rawat Confession in Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स के रिएलिटी शो Lock Upp 2 के हालया एपिसोड में कंटेस्टेंट ने ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर हर किसी के कान खड़े हो गए. उन्होंने शो में मॉल से की गई चोरी के बारे में बताया, जो कि हजारों में थी. यह सुनकर खुद शो की जज फराह खान हैरान थीं. आइए जानते हैं इस कंटेस्टेंट की काली कर्तूतों के बारे में जो पहले शॉपलिफ्टिंग करता था.

विज्ञापन
विज्ञापन

कंटेस्टेंट करता था शॉपलिफ्टिंग

शो के ‘सीक्रेट रिवील टास्क’ के दौरान कंटेस्टेंट योगेश रावत ने कबूल किया कि उन्होंने कुछ साल पहले तक मॉल्स से करीब 50,000 से 60,000 रुपये के सामान की चोरी यानी शॉपलिफ्टिंग की थी. इस कुबूलनामे को सुनकर शो की जेलर व होस्ट फराह खान और को-होस्ट राम कपूर पूरी तरह दंग रह गए.

सिर्फ ‘किक’ और मजे के लिए की चोरी

योगेश रावत ने शो में बताया कि यह कोई मजबूरी या भावुक कर देने वाला सीक्रेट नहीं है. उनके पास पर्याप्त पैसे होने के बावजूद, वह सिर्फ ‘थ्रिल’ के लिए मॉल से सामान उठा लिया करते थे. योगेश ने बताया कि वह अक्सर मॉल्स और दुकानों से कपड़े, जूते और महंगे परफ्यूम चुराकर बिना पैसे दिए निकल जाते थे. इस तरह उन्होंने कुल 50 से 60 हजार रुपये का माल पार किया था.

विज्ञापन

फराह खान और राम कपूर ने लगाई क्लास

जब योगेश अपनी इस हरकत को बेहद हल्के अंदाज में हंसते हुए बता रहे थे, तो फराह खान को उनकी यह गंभीरताहीनता बिल्कुल पसंद नहीं आई. फराह ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा कि यह कोई हंसने वाली बात नहीं बल्कि एक क्रिमिनल एक्ट है. फराह ने उन्हें याद दिलाया कि उनकी इस हरकत से वहां के सेल्समैन को उनके कारनामों की भरपाई करनी पड़ती है.

विज्ञापन

राम कपूर ने दी नसीहत

को-कंटेस्टेंट राम कपूर ने भी योगेश को टोकते हुए अपनी हंसी बंद करने और इस मामले को गंभीरता से लेने की नसीहत दी. हालांकि, योगेश ने साफ किया कि वह अब अपनी गलती समझ चुके हैं और उन्होंने यह काम अब पूरी तरह बंद कर दिया है. साथ दूसरों को भी ऐसा करने से रोकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ