YouTube पर मौजूद है 8 IMDb रेटिंग वाली ड्रामा फिल्म, जिसमें अनाथ बच्चे और पंडित के बीच दिखाया गया घमासान, दिमाग हिला देगी मूवी
Best Drama Movie On YouTube: अगर आप कुछ मजेदार ड्रामा फिल्म देखना चाहते हैं तो आपके लिए ये मूवी बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकती है. फिल्म का हर एक सीन आपका दिमाग हिला सकता है. इसे 8 IMDb रेटिंग मिली है.

बेहतरीन ड्रामा फिल्मों की लिस्ट में इसका सबसे पहले नाम आता है. बता दें कि इस फिल्म को देखने के बाद आप इंसान की सोच पर सवाल करने लगेंगे. इसकी कहानी आपकी अंतर आत्मा को झकझोर कर रख सकती है.
कौन सी है फिल्म?
2 / 6इस फिल्म का नाम है- 'धर्म' (Dharma), जो 2007 में रिलीज हुई थी. 8/10 की शानदार IMDb रेटिंग वाली यह फिल्म वाकई में इंसान की सोच और अंतरात्मा को झकझोर कर रख देती है. फिल्म का निर्देशन भावना तलवार ने किया है. बनारस की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म की कहानी काफी अलग है.
फिल्म की कहानी और अनाथ बच्चा
3 / 6मूवी की कहानी में वाराणसी के एक बेहद रूढ़िवादी और कट्टर ब्राह्मण पंडित चतुर्वेदी को दिखाया गया है, जिनका किरदार पंकज कपूर ने निभाया है. इसमें अनाथ बच्चे का अचानक जीवन में आना और विचारों को बदलना आपको सोचने पर मजबूर कर देगा.
बच्चे से गहरा लगाव होना
4 / 6पंडित जी उस बच्चे का नाम 'कार्तिकेय' रखते हैं। वक्त के साथ पंडित जी को उस बच्चे से अपने प्राणों से भी ज्यादा लगाव हो जाता है, वे उसे पूजा-पाठ और धार्मिक संस्कार सिखाते हैं. लेकिन तभी कहानी में ट्विस्ट आता है.
दिमाग हिलाने वाला ट्विस्ट
5 / 6कहानी में भूचाल तब आता है, जब कुछ सालों बाद दंगों के बीच उस बच्चे की सगी मां वापस लौटती है और खुलासा करती है कि यह बच्चा हिंदू नहीं, बल्कि एक मुस्लिम (मुस्तफा) है. इस ट्विस्ट को देखने के बाद हर किसी के मन में एक ही सवाल होगा कि आगे क्या होगा? इसके आगे की कहानी जानने के लिए आप पूरी फिल्म देखें, जो आपको हैरान कर देगी.
फिल्म की उपलब्धिया
6 / 6इस फिल्म को राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए 'नरगिस दत्त पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था. पंकज कपूर, सुप्रिया पाठक और पंकज त्रिपाठी के अभिनय से सजी यह मास्टरपीस फिल्म YouTube पर मुफ्त में उपलब्ध है. इसे देखने के बाद आप अच्छी अच्छी फिल्में भूल जाएंगे.