थिएटर्स के बाद इस OTT पर किस्मत आजमाएगी Chand Mera Dil फिल्म, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की मूवी ‘चांद मेरा दिल’ सिनेमाघरों में दर्शकों को लुभाने में कामयाब साबित नहीं हुई थी. यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी. हालांकि, अब यह मूवी ओटीटी पर अपनी किस्मत आजमाने आ रही है. चलिए जानते हैं इस मूवी के बारे में.

Chand Mera Dil

Chand Mera Dil ओटीटी पर कब होगी रिलीज?

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे (Ananya Panday) और लक्ष्य लालवानी (lakshya Lalwani) की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ 22 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. लेकिन इस मूवी को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट नहीं मिला था. यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी. इस मूवी का निर्देशन विवेक सोनी ने किया था. फिल्म को क्रिटिक्स से भी कुछ खास सपोर्ट नहीं मिला था.

हालांकि, अब अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. कई बार देखा गया है कि थिएटर्स में फ्लॉप हुई फिल्में ओटीटी पर आते ही अपना दबदबा बना लेती है. लेकिन अब देखना दिलचस्प होगा कि यह मूवी ओटीटी पर कैसा परफॉर्म करती है.

विज्ञापन

ओटीटी पर कब रिलीज होगी ‘चांद मेरा दिल’

आपको बता दें कि अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का स्क्रीनप्ले विवेक सोनी और तुषार परांजपे ने लिखा था. इस मूवी की सिनेमैटोग्राफी देबोजीत रे ने की है. यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. हालांकि, 2 महीने बाद यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. ‘चांद मेरा दिल’ फिल्म 17 जुलाई 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर दस्तक देने वाली है. अगर आपको रोमांटिक ड्रामा फिल्में देखना पसंद है, तो आप इस मूवी को देखने का प्लान बना सकते हैं. इस मूवी को धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले तैयार किया गया था.

विज्ञापन

‘चांद मेरा दिल’ फिल्म की कहानी

फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ को करण जौहर, अदार पूनावाला, मारिजके डीसूजा, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने मिलकर प्रोड्यूस किया था. इस फिल्म में आपको एक मॉर्डन लव स्टोरी देखने को मिलने वाली है, जिसमें इमोशनल एंगल देखने को मिलने वाला है.  इस मूवी की कहानी आरव (लक्ष्य लालवानी) और चांदनी (अनन्या पांडे) के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. दोनों ही इंजीनियरिंग के छात्र हैं. दोनों को कुछ समय बाद एक-दूसरे से प्यार हो जाता है. इस मूवी में आपको काफी शानदार ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. यह फिल्म आपको अंत तक देखने पर मजबूर कर देती है.  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ