Alpha का 14 दिन में ही हुआ बुरा हाल, दूसरे हफ्ते की कमाई देख हैरान हुए मेकर्स, जानें टोटल कलेक्शन

Alpha Day 14 Box Office Collection: आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 14 दिन हो गए है. फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. आइए जानते हैं इसका लेटेस्ट कलेक्शन…

Alpha

Alpha. image credit- social media

Alpha Day 14 Box Office Collection: आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 14 दिन हो गए है. फिल्म पहले दिन से ही कमाई के लिए हाथ-पैर मार रही है. फिल्म को रिलीज हुए भले ही 14 दिन हो गए हैं, लेकिन फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट देखी जा रही है. अब फिल्म की दूसरे हफ्ते की कमाई भी मेकर्स को हैरान कर गई है. आइए जानते हैं इस फिल्म का 14वें दिन का कलेक्शन और इसकी टोटल कमाई?

विज्ञापन

फिल्म ‘अल्फा’ का कलेक्शन

Sacnilk के अनुसार, आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ ने अपनी रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को खबर लिखे जाने तक 0.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो उम्मीद के हिसाब से बेहद कम है. हालांकि, अभी ये इस फिल्म की कमाई के ऑफिशियल नंबर नहीं हैं और इनमें बदलाव हो सकता है.

विज्ञापन

फिल्म की टोटल कमाई

वहीं, अगर फिल्म की टोटल कमाई की बात करें तो 14 दिनों में इस फिल्म ने टोटल 56.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले हफ्ते में 47.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और दूसरे हफ्ते में फिल्म ने अब तक 8.72 करोड़ रुपये की कमाई की है.

बीते 13 दिन का कलेक्शन

फिल्म ‘अल्फा’ से बड़ी उम्मीदें थी, लेकिन ये फिल्म उस हिसाब से कमाई नहीं कर पा रही है. वहीं, अगर फिल्म की बीते 13 दिनों की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 9.25 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 11.50 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 13.25 करोड़ रुपये, चौथे दिन 3.85 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 4.25 करोड़ रुपये, 6वें दिन 2.85 करोड़ रुपये, 7वें दिन 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

विज्ञापन

फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट

इसके अलावा फिल्म ने अपनी रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को 1.65 करोड़ रुपये, 9वें दिन 2.25 करोड़ रुपये, 10वें दिन 2.25 करोड़ रुपये, 11वें दिन 0.75 करोड़ रुपये, 12वें दिन 0.85 करोड़ रुपये और 13वें दिन 0.60 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. ऐसे में फिल्म का कलेक्शन मेकर्स के लिए टेंशन बन गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ