इंतजार खत्म... Jana Nayagan की फाइनल रिलीज डेट का ऐलान, सीएम विजय ने खुद शेयर की जानकारी

Jana Nayagan Release Date: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. सीएम विजय ने खुद फिल्म की रिलीज डेट रिवील कर दी है.

Jana Nayagan

Jana Nayagan. image credit- social media

Jana Nayagan Release Date: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. फिल्म की रिलीज में अब ज्यादा टाइम नहीं बचा है और ये अपनी रिलीज के करीब आ चुकी है. सीएम विजय ने खुद फिल्म की रिलीज डेट रिवील कर दी है. इसको लेकर विजय ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसको देखने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं.

विज्ञापन

विजय ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, सीएम विजय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें फिल्म ‘जन नायकन’ का नया पोस्टर है और इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी रिवील की गई है. इस पोस्टर में सीएम विजय हाथ में तलवार लिए नजर आ रहे हैं और उनका बैकसाइड लुक नजर आ रहा है. पोस्टर में बड़ा-सा 23 भी लिखा है.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?

इस पोस्टर में लिखा है कि वर्ल्डवाइड रिलीज 23 जुलाई. पोस्ट को शेयर करते हुए विजय ने इसके कैप्शन में भी लिखा है कि जन नायकन 23 जुलाई से. जैसे ही विजय का ये पोस्ट सामने आया, तो फैंस खुशी से झूम उठे और कमेंट्स में प्यार लुटाना शुरू कर दिया. इस पोस्ट पर फैंस और यूजर्स जिस तरह से कमेंट्स कर रहे हैं, उससे साफ है कि लोगों को फिल्म का कितना इंतजार है.

फिल्म की कास्ट

गौरतलब है कि फिल्म ‘जन नायकन’ को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने ‘A’ सर्टिफिकेट दिया है. इसकी अवधि 3 घंटे 3 मिनट बताई जा रही है. फिल्म में विजय के अलावा पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज, प्रियामणि, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन और नारायण अहम भूमिकाओं में हैं, जबकि संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है.

विज्ञापन

विजय की आखिरी फिल्म

एच. विनोथ के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जन नायकन’ विजय की आखिरी फिल्म है. इस फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेहद बेसब्री से इंतजार है. हालांकि, फिल्म जमकर विवादों में भी रही है, लेकिन फिर भी इसकी रिलीज को लोगों को इंतजार और अब फाइनली फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है. फिल्म को लेकर तगड़ा बज बना हुआ है. देखने वाली बात होगी कि ये कैसा कलेक्शन करती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ