Lock Upp 2 में दिखी इस कंटेस्टेंट की दरियादिली, साथी के लिए खुद को किया कुर्बान! फैंस कर रहे तारीफ

Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स के शो ‘लॉक अप 2’ के लेटेस्ट एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला है. शो में मिड वीक एलिमिनेशन देखने को मिला, जिससे हर कोई हैरान रह गया. इस दौरान एक कंटेस्टेंट की दरियादिली ने ऑडियंस का भी दिल जीत लिया.

lock upp 2 mid week eviction

Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ ट्रेंडिंग लिस्ट में छाया हुआ है. आए दिन शो में नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में शो में मिड वीक एविक्शन देखने को मिला. इस दौरान एक कंटेस्टेंट ने अपनी दरियादिली दिखाई और अपने साथी को बचाने के लिए खुद को एविक्ट कर लिया. सोशल मीडिया पर इस कंटेस्टेंट के खूब चर्चे हो रहे हैं. वहीं फैंस भी इस कंटेस्टेंट की दरियादिली की खूब तारीफ कर रहे हैं. चलिए जानते हैं आखिर हम किस कंटेस्टेंट की बात कर रहे हैं.

विज्ञापन

शो में बड़ा ट्विस्ट

‘लॉक अप 2’ के लेटेस्ट एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला. आकांक्षा चौधरी, योगेश रावत और माधुरी जैन ग्रोवर में से 1 कंटेस्टेंट का पत्ता शो से कट चुका है. दरअसल माधुरी जैन ग्रोवर लेटेस्ट टास्क में योगेश की कंट्रोलर थीं और वो टास्क हार गईं, जिसके बाद वो योगेश का सीक्रेट नहीं बचा सकीं. वहीं इसके बाद योगेश के साथ ही माधुरी भी शो से आउट होने के लिए नॉमिनेट हो गईं.

विज्ञापन

मिड वीक एविक्शन

वहीं शो में ट्विस्ट तब देखने को मिला जब शो के जेलर रितेश देशमुख ने सभी सेफ कंट्रोलर्स को आकांक्षा चौधरी, योगेश रावत और माधुरी जैन ग्रोवर में से किन्हीं 2 कंटेस्टेंट्स को एविक्ट करने की पावर दी. इसके बाद कंटेस्टेंट्स ने आकांक्षा चौधरी और माधुरी जैन ग्रोवर को शो से एविक्ट करने के लिए चुना. इसके बाद रितेश देशमुख ने एक और गेम खेला. शो से आउट हुए कंटेस्टेंट्स आकांक्षा चौधरी और माधुरी जैन ग्रोवर में से किसी एक को शो में रहने का मौका दिया. ये फैसला इन दोनों को खुद ही लेना था.

विज्ञापन

इस कंटेस्टेंट ने दिखाई दरियादिली

माधुरी जैन ग्रोवर ने दरियादिली दिखाते हुए आकांक्षा को शो में वापस जाने के लिए चुना और खुद को शो से एविक्ट कर लिया. इसे देखकर रितेश देशमुख भी हैरान रह गए. वहीं आकांक्षा चौधरी ने माधुरी जैन के पैर छू लिए. सोशल मीडिया पर भी माधुरी जैन ग्रोवर की काफी तारीफ की जा रही है. जहां शो में कुछ कंटेस्टेंट्स उन्हें मास्टर माइंड समझ रहे थे तो वहीं शो की ऑडियंस माधुरी की अच्छाई दिखी और शो से बाहर होकर भी माधुरी ने ऑडियंस का दिल जीत लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ