Alpha और Dhurandhar छोडिए! ओटीटी पर देखिए 94 मिनट की ये फिल्म, एक्शन देख हो जाएंगे पसीना-पसीना

Netflix Trending Film: ओटीटी पर फिल्मों और सीरीज का आना-जाना लगा रहता है. कुछ फिल्में-सीरीज ओटीटी पर आते ही ट्रेंड करने लगती हैं और कुछ सालों बाद अचानक से टॉप 10 में आ जाती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में...

Journey 2: The Mysterious Island
1 / 7

विज्ञापन

जर्नी 2 द मिस्टीरियस आइलैंड

जर्नी 2 द मिस्टीरियस आइलैंड2 / 7

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि Journey 2: The Mysterious Island है. जी हां, ये फिल्म अचानक से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 में ट्रेंड करने लगी है.

विज्ञापन

टॉप 10 में कर रही ट्रेंड

टॉप 10 में कर रही ट्रेंड3 / 7

पॉपुलर फिल्म 'जर्नी 2: द मिस्टीरियस आइलैंड' की बात करें तो साल 2012 में आई ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 में 9वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है.

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट4 / 7

फिल्म 'जर्नी 2: द मिस्टीरियस आइलैंड' की बात करें तो ये फिल्म साल 2012 की अमेरिकी साइंस-फंतासी और एक्शन-एडवेंचर फिल्म है. इस फिल्म में ड्वेन जॉनसन, जोश हचर्सन, माइकल केन (दादा की भूमिका में), वैनेसा हडगेंस और लुइस गुजमैन ने बेहद अहम किरदार निभाया है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी5 / 7

वहीं, अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म में टीनएजर शॉन एंडरसन (जोश हचर्सन) को एक रहस्यमय द्वीप से एक कोडेड डिस्ट्रेस सिग्नल (मदद का संदेश) मिलता है. इस अनजाने आइलैंड को खोजने के लिए वो अपने सौतेले पिता हैंक (ड्वेन जॉनसन), एक हेलीकॉप्टर पायलट गबाटो और उनकी बेटी कैलानी (वैनेसा हडगेंस) के साथ दक्षिण प्रशांत महासागर की यात्रा पर निकलता है.

जादुई द्वीप

जादुई द्वीप6 / 7

बता दें कि ये कोई आम जगह नहीं है बल्कि एक ऐसा जादुई द्वीप है, जहां बड़ी चीजें छोटी और छोटी चीजें बड़ी हो जाती हैं. ये द्वीप हर 70 साल में पानी के अंदर डूब जाता है और फिर ऊपर आता है.

विज्ञापन

कहां देखें

कहां देखें7 / 7

अगर आपने भी इस फिल्म को नहीं देखा है, तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. ब्रैड पेटन द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने दुनिया भर में लगभग $335 मिलियन की शानदार कमाई की थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन