Sonam Wangchuk के सपोर्ट में उतरा बॉलीवुड, कई सितारों ने खुलकर किया समर्थन

दिल्ली के जंतर मंतर पर कोकरोच जनता पार्टी कई दिनों से विरोध प्रदर्शन चल रहा है. इस प्रदर्शन में सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर बैठे हैं. वहीं अब बॉलीवुड सेलेब्स भी सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतर आए हैं और अपनी बातें सोशल मीडिया पर शेयर की है.

Sonam Wangchuk

Sonam Wangchuk के सपोर्ट में उतरा बॉलीवुड

विज्ञापन

सोनम वांगचुक लगभग 18 दिनों से दिल्ली के जंतर मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं. इस दौरान कई राजनीतिक पार्टियों ने भी उनसे मुलाकात की है, तो वहीं फिल्मी जगत से जुड़े लोगों ने भी जंतर मंतर पर अपनी हाजरी लगाई है. दरअसल, 18 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की सेहत भी काफी खराब होती हुई नजर आ रही है. वहीं अब बॉलीवुड के कई स्टार्स ने सोशल मीडिया पर सोनम वांगचुक के समर्थन में आए हैं और अपनी बात को रखी है.

इन सितारों की लिस्ट में सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा से लेकर आमिर खान के भांजे इमरान खान तक का नाम शामिल है. इतना ही नहीं मशहूर म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने भी खुलकर अपनी बात रखी है. चलिए जानते हैं कि इन सेलेब्स ने क्या पोस्ट लिखा है.

विज्ञापन

अदिति राव हैदरी ने अपने पोस्ट में क्या लिखा?

आपको बता दें कि अदिति राव हैदरी ने सोशल मीडिया पर सोनम वांगचुक की एक फोटो शेयर किया है और उसपर लिखा, ‘राजनीतिक मतभेद ही हर देश को आकार प्रदान करता है और इंसानियत उसके चरित्र को गढ़ती है. यह जीवन अमूल्य है.’

आयुष शर्मा ने पोस्ट में क्या लिखा?

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा ने सोनम वांगचुक की एक तस्वीर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है और लिखा, ‘इतिहास की दिशा को बदलने के लिए कुछ आवाजों का होना काफी महत्वपूर्ण होता है. उन्होंने आगे लिखा, जहां आज के समय में लोग अपनी बात को रखने के लिए शोर शराबे और गुस्से पर ज्यादा ध्यान देते हैं, ऐसे समय में सोनम वांगचुक याद दिलाते हैं कि ज्ञान, अटूट विश्वास और गरिमा ज्यादा ताकतवर हो सकते हैं.

विज्ञापन

इमरान खान ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा

वहीं इमरान खान ने सोनम वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी  को मेंशन करते हुए पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, 20 जुलाई. संसद चलो

फातिमा सना शेख ने शेयर किया पोस्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, 19 दिन हो चुके हैं, हम उस वक्त तब तक का इंतजार नहीं कर सकते है, जब तक कहीं देर न हो जाए? उन्होंने आगे लिखा, सोनम वांगचुक ने अपने जीवन को देश के लिए लगा दिया और अपनी आवाज उठाने के लिए सोनम वांगचुक ने सेहत को भी दांव पर लगा दिया है.

विज्ञापन

विशाल ददलानी ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा

मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि मैं इस समय भारत में नहीं हैं, वो यूएसए में मौजूद है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर वो भारत में मौजूद होते तो वो सोनम वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में खड़े होते. विशाल ने अपने वीडियो में कहा कि वो इस समय उन लोगों के साथ नहीं है, इसके लिए सॉरी लेकिन उनका मन दिल्ली के जंतर मंतर पर ही लगा हुआ है. वीडियो शेयर करते हुए विशाल ददलानी ने कैप्शन में लिखा, ‘जागो इंडिया, सोनम वांगचुक को मरने मत दो. वो हम सब के बच्चों के लिए और भविष्य के लिए इन दिनों भूख हड़ताल पर बैठे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ