---विज्ञापन---

‘कभी भी मेरे पास…’, आखिर क्यों पैपराजी पर भड़कीं Mouni Roy? पोस्ट शेयर कर निकाला गुस्सा

Mouni Roy Post: टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय को हाल ही में ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, जिसके बाद मौनी का पैप्स पर गुस्सा फूटा है. इसको लेकर एक्ट्रेस ने एक पोस्ट भी शेयर किया है. आइए जानते हैं कि मौनी का क्या कहना है?

---विज्ञापन---

Mouni Roy Post: टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक मौनी को लेकर खूब चर्चा हो रही है. हाल ही में मौनी को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा, जिसके बाद अब पैपराजी पर एक्ट्रेस का गुस्सा फूट पड़ा है. आइए जानते हैं कि आखिर मौनी, पैप्स पर क्यों भड़की हैं?

मौनी रॉय ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में मौनी गुस्से से तमतमाई नजर आ रही है. मौनी ने अपने इस पोस्ट में लिखा है कि प्लीज, कभी भी मेरी फोटो ना लेना. मैंने आप लोगों को बहुत समय से नहीं बुलाया है और मैं आपसे प्यार और सम्मान का वादा करती हूं, लेकिन आपको बुलाऊंगी नहीं.

---विज्ञापन---

मौनी का फूटा गुस्सा

इसी पोस्ट में मौनी ने लिखा कि प्लीज, कभी भी मेरे पास मत आना. मैं आपकी आभारी रहूंगी, तो अगली बार अगर कोई मेरी तस्वीरें लेते हुए दिखे, तो समझ लेना कि मैंने उन्हें नहीं बुलाया है. मैं बिल्कुल नहीं चाहती कि आप मेरी तस्वीरें लें. बस रुक जाइए, प्लीज, प्लीज, अब कभी नहीं. मेरा सारा प्यार और सम्मान.

क्या है मामला?

वहीं, अगर इस पूरे मामले की बात करें तो हाल ही में मौनी अपने दोस्तों के साथ डिनर के बाद रेस्तरां से बाहर निकलते समय कैमरों को देखकर असहज नजर आईं और पैपराजी से साफ शब्दों में कहा कि मत खींचो, बंद करो. इसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और जहां कुछ लोगों ने मौनी को सपोर्ट किया, तो कुछ ने ट्रोल किया.

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर बढ़ी चर्चा

अब इसी मामले को देखते हुए मौनी ने एक पोस्ट शेयर करके अपनी बात रखी है. मौनी का कहना साफ है कि पैपराजी उनकी फोटोज को क्लिक ना करें और ना ही वो उन्हें बुलाती हैं. मौनी ने पैपराजी से अपील की है कि भविष्य में भी उनके पीछे ना आया जाए और वो पैपराजी का सम्मान करती हैं. अब इसको लेकर इंटरनेट पर हर कोई अपना पक्ष रख रहा है.

यह भी पढ़ें- कौन हैं William Ishmael? जिनके साथ Jennifer Winget की शादी की हो रही चर्चा

---विज्ञापन---

First published on: Jul 15, 2026 07:04 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola