हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: मनोज बाजपेयी की 'गवर्नर' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म

Entertainment News in Hindi: मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी ताजा अपडेट्स सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन
जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Live Updates

23:44 (IST) 27 May 2026

Entertainment News LIVE: ऑनस्क्रीन Amir Khan की संस्कारी बेटी, मगर रियल लाइफ में बोल्ड तस्वीरों ने मचाया बवाल

आमिर खान की ऑनस्क्रीन बेटी का किरदार निभाने वाली सान्या मल्होत्रा ने हाल ही में कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखने के बाद अच्छे अच्छों के पसीने छूट गए. चीता रंग में उनका बिकनी लुक काफी हॉट लग रहा है. पढें पूरी खबर...

23:17 (IST) 27 May 2026

Entertainment News LIVE: Sai Pallavi ने अपनी बहन का प्यारा वीडियो किया शेयर

साईं पल्लवी ने अपने बहन से जुड़ा एक प्यारा वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी बहन के साथ साथ परिवार के कई महत्वपूर्ण सदस्य भी दिखाई दिए. उन्होंने बहन को जीवन में खुशियां बिखेरने के लिए धन्यवाद बोला.

22:38 (IST) 27 May 2026

Entertainment News LIVE: 'एक साथ कई मर्दों संग...', एक्ट्रेस ने अपने निजी रिश्तों पर दिया बोल्ड बयान

बॉलीवुड में रिश्तों को लेकर काफी खुले विचार हैं. फिजिकल रिलेशनशिप से लेकर ओपन रिलेशनशिप जैसे कंसेप्ट अक्सर सुर्खियों में आते रहते हैं. बॉलीवुड की यह एक्ट्रेस भी ओपन रिलेशनशिप में विश्वास रखती है और लेबल लगाना पसंद नहीं करतीं. पढें पूरी खबर...

21:56 (IST) 27 May 2026

Entertainment News LIVE: नीना गुप्ता तोरई और पनीर की रेसिपी बताई

नीना गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वे तरोई और पनीर की सब्जी बनाती हुईं नजर आ रही हैं. उन्होंने इस सब्जी की रेसिपी बताई है.

21:19 (IST) 27 May 2026

Entertainment News LIVE: गंजे हैं Yo Yo Honey Singh? खुद खोला अपने 'नकली बालों' का राज

रैपर हनी सिंह ने हाल ही में हुए एक पॉडकास्ट में अपने लुक को लेकर बड़ा अपडेट दिया है, जिसमें उन्होंने अपने गंजे होने की बात दुनिया को बताई. उन्होंने बताया कि वे विग पहनते हैं. पढें पूरी खबर...

20:47 (IST) 27 May 2026

Entertainment News LIVE: कॉमेडियन आकाश गुप्ता संग नजर आए वरुण धवन

बॉलीवुड स्टार वरुण धवन और मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन आकाश गुप्ता को हाल ही में एक नए शो के सेट पर एक साथ स्पॉट किया गया है. दोनों की यह जुगलबंदी इंटरनेट पर "मनोरंजन की दोगुनी खुराक" (Double Dose of Entertainment) के रूप में खूब वायरल हो रही है.

20:27 (IST) 27 May 2026

Entertainment News LIVE: 8.5 IMDb रेटिंग वाली इस स्पाई-थ्रिलर सीरीज ने OTT पर मचाया तहलका

अगर आप थ्रिलर और सस्पेंस वाली फिल्में या वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो यह 8.5 IMDb रेटिंग वाली सीरीज आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती है. OTT पर इसकी काफी डिमांड है. पढें पूरी खबर...

19:12 (IST) 27 May 2026

Entertainment News LIVE: चुनरी चुनरी गाने का सीक्वल हुआ आउट

वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की नई फिल्म का नया गाना चुनरी चुनरी रिलीज हो चुका है, जिसमें डांस कोरियोग्राफी रेमो डिसूजा ने की है. यह वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है.

18:31 (IST) 27 May 2026

Entertainment News LIVE: 'मौत मुबारक हो...', नरगिस ने क्यों Meena Kumari के निधन पर दिया था ऐसा अजीब बयान?

मीना कुमारी और नरगिस की दोस्ती काफी मशहूर थी. दोनों पड़ोसी भी थी. फिर भी 'ट्रेजेडी क्वीन' कही जाने वाली मीना कुमारी की मौत पर नरगिस ने उन्हें मुबारकबाद दी और उनके पति पर गंभीर आरोप लगाए थे. पढें पूरी खबर...

17:31 (IST) 27 May 2026

Entertainment News LIVE: Brazilian टीवी शो में घुसा 'सास-बहू' वाला ड्रामा! Emmy Award लेकर बना ब्लॉकबस्टर

इंटरनेट पर तेजी से यह मजेदार Brazilian टीवी शो वायरल हो रहा है, जिसमें बिल्कुल भारतीय धारावाहिकों की तरह ड्रामा, साजिश और 'सास-बहू' दिखाया जा रहा है. यह अपने समय में ब्लॉकबस्टर हिट था. पढें पूरी खबर...

17:30 (IST) 27 May 2026

Entertainment News LIVE: 6वें फ्लोर से गिरकर फिल्ममेकर Anik Dutta की हुई दर्दनाक मौत

मशहूर बंगाली फिल्म निर्देशक अनिक दत्ता ही 60 वर्ष की उम्र में 6वें फ्लोर से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे के तुरंत बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया. पढें पूरी खबर...

16:18 (IST) 27 May 2026

Entertainment News LIVE: 'दीवाना' नहीं, ये थी Shah Rukh Khan की पहली फिल्म, 99% फैंस नहीं जानते

शाहरुख खान के कई फैंस को लगता है, कि उनकी पहली फिल्म 1992 में आई 'दीवाना' है. लेकिन ऐसा नहीं है. उनकी पहला स्क्रीन अपीयरेंट 1989 में आई अंग्रेजी टेलीफिल्म में हुआ था, जिसमें मनोज बाजपेई भी साथ में थे. पढें पूरी खबर...

16:15 (IST) 27 May 2026

Entertainment News LIVE: बिग बॉस ओटीटी फेम पलक पर्सवानी जल्द बनेगीं दुल्हन

बिग बॉस ओटीटी फेम पलक पुरसवानी 26 जून 2026 को कोयंबटूर में अपने मंगेतर रोहन खन्ना के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. इस जोड़े ने पहले एक विदेशी डेस्टिनेशन वेडिंग की योजना बनाई थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपने इस खास दिन को भारत की एक पारंपरिक और सार्थक जगह पर मनाने का फैसला किया है.

15:27 (IST) 27 May 2026

Entertainment News LIVE: Rubina Diliak ने पहाड़ी लुक किया शेयर

रुबीना दलैक ने इंस्टाग्राम पर अपना पहाड़ी लुक शेयर किया है. इस वक्त एक्ट्रेस Khatron Ke Khiladi शो में धुंआधार खेल रही हैं. इसी बीच उनकी इन तस्वीरों ने फैंस का ध्यान खींच लिया है.

14:52 (IST) 27 May 2026

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड के 7 रीमेक गाने जो ऑडियंस को नहीं आए पसंद

बॉलीवुड में अक्सर रीमेक गाने बनते रहते हैं. हाल ही में वरुण धवन का 'चुनरी-चुनरी' गाना रिलीज किया गया है जो सलमान खान के गाने का रीमेक है. वहीं इससे पहले भी कई गानों का रीमेक बन चुका है, जो ऑडियंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आए. पढ़िए पूरी खबर

14:34 (IST) 27 May 2026

Entertainment News LIVE: शाहिद कपूर ने शर्टलेस फोटोज कीं शेयर

शाहिद कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर शर्टलेस फोटोज शेयर की हैं. फोटोज में टोन्ड एब्स और दमदार लुक नजर आ रहा है. इन फोटोज को सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

14:00 (IST) 27 May 2026

Entertainment News LIVE: Netflix पर 2 महीनों से ट्रेंड कर रही 8 एपिसोड्स की ये सीरीज

नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में कब्जा जमाए बैठी इस सीरीज का नाम 'मामला लीगल है 2' है. रवि किशन की इस सीरीज के दूसरे सीजन को जैसे ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया, वैसे ही ये टॉप ट्रेंडिंग बन गई. पढ़िए पूरी खबर

13:42 (IST) 27 May 2026

Entertainment News LIVE: तुषार कपूर ने की PM मोदी की तारीफ

बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है. एक्टर ने कहा कि पहले युवाओं को राजनीति में ज्यादा रुचि नहीं थी, लेकिन अब वे इसे समझने लगे हैं. अब उन्हें अलग-अलग राज्यों की राजनीति और पार्टियों की जानकारी रहती है और वे राजनीतिक बहसों को ध्यान से देखते हैं. मोदी जी के आने के बाद लोगों की राजनीति में दिलचस्पी बढ़ी है.

13:01 (IST) 27 May 2026

Entertainment News LIVE: रणवीर सिंह के बैन के बाद 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' एडिटर ने FWICE को लगाई लताड़

रणवीर सिंह 'डॉन 3' को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. वहीं FWICE ने रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया है. इसी बीच 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' एडिटर श्वेता वेंकट ने FWICE के फैसले की अलोचना की है. साथ ही आरोप लगाया कि 2023 से संपादकों की 242 अपीलों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है.

12:36 (IST) 27 May 2026

Entertainment News LIVE: 'डॉन 3' विवाद के बीच सद्गुरु से मिले रणवीर सिंह

'डॉन 3' विवाद के लिए रणवीर सिंह चर्चाओं में बने हुए हैं. हाल ही में एक्टर ने इस विवाद के बीच आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु से मुलाकात की. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो सद्गुरु से बातचीत करते नजर आ रहे हैं.

12:06 (IST) 27 May 2026

Entertainment News LIVE: रणवीर सिंह के Don 3 विवाद के बीच छलका चंकी पांडे का दर्द

रणवीर सिंह के 'डॉन 3' विवाद के बीच चंकी पांडे का भी दर्द छलक पड़ा. एक्टर ने अपना पुराना किस्सा याद करते हुए कहा कि 'आग ही आग' की शूटिंग के दौरान मुझे भी एक हफ्ते के लिए बैन कर दिया गया था. पढ़िए पूरी खबर

11:38 (IST) 27 May 2026

Entertainment News LIVE: शोभा डे ने अनन्या पांडे को किया डिफेंड

अनन्या पांडे इन दिनों अपनी फिल्म 'चांद मेरा दिल' को लेकर चर्चाओं में हैं. फिल्म में भरतनाट्यम डांस के लिए एक्ट्रेस को काफी ट्रोल किया जा रहा है. वहीं अब अनन्या पांडे को शोभा डे ने सपोर्ट किया है. उन्होंने कहा कि वो प्रशिक्षित भरतनाट्यम नृत्यांगना नहीं हैं, और अगर किसी को दोषी ठहराना ही है, तो कोरियोग्राफर और निर्देशक को क्यों नहीं? उन्हें ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है.'

11:03 (IST) 27 May 2026

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड के आइकॉनिक कैमियो

बॉलीवुड फिल्मों में सितारे कैमियो कर खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं. इनमें शाहरुख खान, सलमान खान, वरुण धवन, नाना पाटेकर और राजकुमार राव जैसे सितारों का नाम शामिल है. पढ़िए पूरी खबर

10:29 (IST) 27 May 2026

Entertainment News LIVE: अनु मलिक ने की वरुण धवन के 'चुनरी-चुनरी' की तारीफ

वरुण धवन का लेटेस्ट गाना 'चुनरी-चुनरी' सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. जहां कुछ लोग गाने पसंद नहीं कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग गाने के दीवाने हो गए हैं. इसी बीच अनु मलिक ने भी कहा है कि ये गाना पहले ही सुपरहिट था और अभी भी सुपरहिट है.

10:00 (IST) 27 May 2026

Entertainment News LIVE: प्राइम वीडियो पर टॉप 3 बनी ये फिल्म

प्राइम वीडियो पर टॉप 3 में 'जैक रायन: घोस्ट वॉर' ने धाक जमाई हुई है. इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को हाल ही में प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है. वहीं ये फिल्म टॉप ट्रेंडिंग बनी हुई है. पढ़िए पूरी खबर

09:31 (IST) 27 May 2026

Entertainment News LIVE: अमिताभ भट्टाचार्य ने की वरुण धवन के 'चुनरी-चुनरी' की आलोचना

सलमान खान के आइकॉनिक गाने 'चुनरी-चुनरी' का रीमेक बनाया गया है. नए वर्जन में वरुण धवन नजर आ रहे हैं. वहीं सिंगर अमिताभ भट्टाचार्य ने इस गाने की आलोचना करते हुए कहा है कि वरुण धवन कभी सलमान खान नहीं बन सकता है.

08:55 (IST) 27 May 2026

Entertainment News LIVE: सलमान खान का आइकॉनिक गाना जो बना ऑडियंस का फेवरेट

सलमान खान का 27 साल पुराना गाना एकदम से चर्चाओं में आ गया है. इस गाने का नाम 'चुनरी-चुनरी' है. साल 1999 में आई सलमान खान की फिल्म 'बीवी नंबर 1' का ये गाना हमेशा से ही आइकॉनिक रहा है. पढ़िए पूरी खबर

08:19 (IST) 27 May 2026

Entertainment News LIVE: 'चांद मेरा दिल' ने कितनी की कमाई?

अनन्या पांडे और लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. 5वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.10 करोड़ का कलेक्शन किया. भारत में फिल्म ने अब तक 15.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 18.16 करोड़ है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 20.81 करोड़ की कमाई कर ली है.

07:54 (IST) 27 May 2026

Entertainment News LIVE: सपना चौधरी संग तलाक की खबरों पर पति ने तोड़ी चुप्पी

सपना चौधरी के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. वहीं अब इन खबरों पर उनके पति वीर साहू ने चुप्पी तोड़ी है. सोशल मीडिया पर वीर का बयान काफी वायरल हो रहा है. पढ़िए पूरी खबर

07:23 (IST) 27 May 2026

Entertainment News LIVE: 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'दृश्यम 3' ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.45 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 68.60 करोड़ की कमाई की. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 79.62 करोड़ रहा. इसके साथ ही फिल्म ने दुनियाभर में 170.32 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई कर ली है.

06:53 (IST) 27 May 2026

Entertainment News LIVE: मनोज बाजपेयी की 'गर्वनर' का ट्रेलर हुआ रिलीज

मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म 'गवर्नर' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस फिल्म में मनोज बाजपेयी का लुक काफी वायरल हो रहा है. फैंस के बीच अब इस फिल्म की रिलीज को लेकर एक्साइटमेंट तेज हो गई है. हालांकि मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी है. मनोज बाजपेयी की ये फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

00:01 (IST) 27 May 2026

Entertainment News LIVE: Aamir Khan की वो फिल्म, जिसका थिएटर में हुआ था बुरा हाल, OTT पर आज भी होती है तारीफ

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक फिल्म ऐसी है, जिसे थिएटर में लोगों का प्यार नहीं मिला था, लेकिन फिल्म की ओटीटी पर खूब तारीफ हुई थी. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

23:58 (IST) 26 May 2026

Entertainment News LIVE: लंबे वक्त बाद पत्नी पूजा संग नजर आए सनी देओल, देखें वीडियो

अभिनेता सनी देओल हाल ही में एयरपोर्ट पर नजर आए. इस दौरान सनी को उनकी पत्नी पूजा देओल के साथ देखा गया. खास बात ये है कि कई सालों बाद ऐसा पहली बार हुआ जब सनी देओल को उनकी पत्नी के साथ स्पॉट किया गया है. जैसे ही वीडियो इंटरनेट पर आया, तो वायरल हो गया और फैंस और यूजर्स ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन भी दिया है.

https://www.instagram.com/reels/DYyv-ZdThE-/

21:29 (IST) 26 May 2026

Entertainment News LIVE: 61 साल का वो एक्टर, जिन्होंने मकान मालकिन से की थी शादी

'भाभीजी घर पर हैं' फेम एक्टर आसिफ शेख अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में आ रहते हैं. एक्टर की पर्सनल लाइफ भी बेहद कमाल की है. आइए जानते हैं इनके बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

20:08 (IST) 26 May 2026

Entertainment News LIVE: Anushka Sharma-Virat Kohli की वो फेवरेट जगह, जो हर ट्रिप में होती हैं शामिल

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की कई चीजों को उनके फैंस फॉलो करते हैं, लेकिन क्या आप कपल की दो फेवरेट जगहों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं तो आइए जानते हैं... पढ़ें पूरी खबर...

18:46 (IST) 26 May 2026

Entertainment News LIVE: Shraddha Kapoor की क्यूटनेस पर दिल हारे फैंस, वीडियो

श्रद्धा कपूर का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बेहद क्यूट लग रही हैं. एक्ट्रेस के सिंपल लुक की इस क्यूटनेस पर फैंस भी दिल हार गए हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं.

17:24 (IST) 26 May 2026

Entertainment News LIVE: इस सुपरस्टार ने बॉक्स ऑफिस पर सालों किया था राज

आज हम आपको उस दिग्गज एक्टर के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने सालों तक इंडस्ट्री पर राज किया है. आज भी दर्शक उनकी फिल्में देखना पसंद करते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

16:40 (IST) 26 May 2026

Entertainment News LIVE: सामंथा ने फैन के साथ ली सेल्फी, वीडियो वायरल

पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु हाल ही में एक इवेंट में नजर आई. इस दौरान जब एक फैन एक्ट्रेस के साथ सेल्फी लेने आया, तो अभिनेत्री कुर्सी से खड़ी हो गई और उन्होंने पोज दिया. सामंथा का ये अंदाज लोगों का दिल छू गया और अब इंटरनेट पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है.

16:23 (IST) 26 May 2026

Entertainment News LIVE: हॉरर के शौकीनों के लिए परफेक्ट है ये फिल्म

आजकल लोगों में हॉरर फिल्मों का भी अपना अलग ही क्रेज देखने को मिलता है, लेकिन अगर आपको भी घर बैठे कुछ डर से भरा देखने को नहीं मिल रहा है, तो आप इस फिल्म को देख सकते हैं. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है? पढ़ें पूरी खबर...

14:57 (IST) 26 May 2026

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर तीसरे नंबर छाई ये फिल्म

नेटफ्लिक्स पर तीसरे नंबर पर 'गोट' फिल्म ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म के सीन्स भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं. इस फिल्म की कहानी एक छोटी सी बकरी के इर्द-गिर्द घूमती है. पढ़िए पूरी खबर

14:35 (IST) 26 May 2026

Entertainment News LIVE: 'डॉन 3' विवाद के बीच चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे रणवीर सिंह

रणवीर सिंह इन दिनों 'डॉन 3' विवाद को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. इस विवाद के बीच एक्टर मैसूरु के चामुंडेश्वरी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे. सोशल मीडिया पर मंदिर में आर्शीवाद लेते हुए एक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है.

14:03 (IST) 26 May 2026

Entertainment News LIVE: करण जौहर ने फराह खान को कहा 'सबकी खाला'

फराह खान ने करण जौहर के साथ एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो फराह को मजाकिया अंदाज में 'सबकी खाला' बोल रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. फैंस को भी दोनों का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है.

13:17 (IST) 26 May 2026

Entertainment News LIVE: Ramakant Dayama का हुआ निधन

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रमाकांत दायमा का निधन हो गया है. 'चक दे इंडिया' में शाहरुख खान के साथ नजर आने वाले इस सितारे के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है.

12:47 (IST) 26 May 2026

Entertainment News LIVE: एक गाने के लिए कितनी फीस लेती हैं अक्षरा सिंह?

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने नए गाने 'घिस-घिस' को लेकर चर्चाओं में आ गई हैं. इस गाने में अक्षरा सिंह के साथ अक्षय कुमार लीड रोल में हैं. बता दें एक्ट्रेस एक गाने के लिए 20-25 लाख रुपये फीस लेती हैं. पढ़िए पूरी खबर

12:14 (IST) 26 May 2026

Entertainment News LIVE: धर्मेंद्र को पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने पर ईशा देओल हुईं भावुक

दिवंगत स्टार धर्मेंद्र को हाल ही में भारत सरकार की तरफ से पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है. इस पर ईशा देओल इमोशनल हो गईं और उन्होंने अपने पापा की याद में पोस्ट शेयर किया. एक्ट्रेस ने लिखा कि आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे.

11:44 (IST) 26 May 2026

Entertainment News LIVE: दिव्यांका त्रिपाठी के घर गूंजी किलकारी

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया जुड़वां बच्चों के मम्मी-पापा बन गए हैं. दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर फैंस को ये खुशखबरी सुनाई है. सोशल मीडिया पर कपल का पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. पढ़िए पूरी खबर

10:56 (IST) 26 May 2026

Entertainment News LIVE: प्रियंका चोपड़ा ने महेश बाबू के AMB सिनेमा का किया दौरा

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में महेश बाबू के मशहूर मल्टीप्लेक्स 'एएमबी सिनेमाज' में पहुंची. इस दौरान एक्ट्रेस के साथ नम्रता शिरोडकर और महेश बाबू की बेटी सितारा भी नजर आई. सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की ये फोटोज काफी वायरल हो रही हैं.

10:15 (IST) 26 May 2026

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' पर बयान देकर वरुण धवन हुए ट्रोल

वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. वहीं प्रमोशनल इवेंट के दौरान वरुण ने 'धुरंधर' के बारे में बात करते हुए कहा कि ये निर्देशक की जीत है. वहीं इस पर अब वरुण धवन को ट्रोल किया जा रहा है. क्योंकि उन्होंने रणवीर सिंह की एक्टिंग पर कुछ नहीं कहा.

09:30 (IST) 26 May 2026

Entertainment News LIVE: अमीषा पटेल ने की शकीरा की तारीफ

एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने हाल ही में शकीरा की जमकर तारीफ की है. एक्ट्रेस ने शकीरा को कहा कि 49 की उम्र में शकीरा 29 उम्र की लड़कियों से भी ज्यादा हॉट दिखती हैं.

09:03 (IST) 26 May 2026

Entertainment News LIVE: 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड पर सबा आजाद ने दीपिका पादुकोण को किया सपोर्ट

सबा आजाद ने हाल ही में दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड वाले बयान पर रिएक्ट किया है. सबा ने दीपिका को सपोर्ट करते हुए कहा है कि महिलाओं को बाहर काम करने के बाद घर भी संभालना होता है. लड़कों के मुकाबले लड़कियों की जिम्मेदारी ज्यादा होती हैं.

08:19 (IST) 26 May 2026

Entertainment News LIVE: कितनी है दिलीप जोशी की नेटवर्थ?

दिलीप जोशी टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं. एक्टर सालों से 'जेठालाल' बनकर ऑडियंस को एंटरटेन करते आ रहे हैं. वहीं एक्टर की नेटवर्थ की बात करें तो दिलीप जोशी 45 से 47 करोड़ रुपये के मालिक हैं. पढ़िए पूरी खबर

07:59 (IST) 26 May 2026

Entertainment News LIVE: 'चांद मेरा दिल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अनन्या पांडे और लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं. फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.25 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने 4 दिनों में 13.25 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 15.76 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने अब तक 18.02 करोड़ की कमाई कर ली है.

07:23 (IST) 26 May 2026

Entertainment News LIVE: दिलीप जोशी का बर्थडे आज

टीवी के मशहूर एक्टर 'जेठालाल' यानी दिलीप जोशी 58वां जन्मदिन मना रहे हैं. फिल्मों में छोटे-छोटे रोल्स से अपने करियर की शुरुआत करने वाले दिलीप जोशी आज टीवी के जाने-माने एक्टर हैं. उनका शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सालों से ऑडियंस को एंटरटेन कर रहा है.

07:02 (IST) 26 May 2026

Entertainment News LIVE: ‘मैं तेरा हीरो’ हुई री-रिलीज, फैन के डांस पर वरुण धवन का रिएक्शन वायरल

वरुण धवन की 'मैं तेरा हीरो' सिनेमाघरों में री-रिलीज हुई है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फिल्म की स्क्रीनिंग में एक फैन अपनी गर्लफ्रेंड के लिए डांस कर रहा है. वहीं अब इस वायरल वीडियो पर वरुण धवन का रिएक्शन वायरल हो रहा है. वरुण ने रिएक्ट करते हुए कहा है कि 'है जवानी तो इश्क होना है' 5 जून को रिलीज हो रही है, लेकिन मेरा एल्गोरिदम इस वीडियो से क्यों भरा हुआ है? मैं बहुत खुश हूं.' वरुण ने मजाकिया अंदाज में आगे लिखा, 'यह सब क्या हो रहा है?'

Entertainment News in Hindi: मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म ‘गवर्नर’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस फिल्म में मनोज बाजपेयी का लुक काफी वायरल हो रहा है. फैंस के बीच अब इस फिल्म की रिलीज को लेकर एक्साइटमेंट तेज हो गई है. हालांकि मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी है. मनोज बाजपेयी की ये फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस फिल्म से मनोज बाजपेयी एक बार फिर ऑडियंस को एंटरटेनमेंट करते नजर आ रहे हैं.

‘दृश्यम 3’ का अब तक का कलेक्शन

‘दृश्यम 3’ ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.45 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 31.8% रही. वहीं शोज की बात करें तो छठे दिन फिल्म के शोज 4,668 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 68.60 करोड़ की कमाई की. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 79.62 करोड़ रहा. इसके साथ ही फिल्म ने दुनियाभर में 170.32 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई कर ली है.

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: Drishyam 3 ने छठे दिन भी करोड़ों में छापे नोट, ‘चांद मेरा दिल’ का भी जान लें हाल

विज्ञापन

‘चांद मेरा दिल’ ने कितनी की कमाई?

अनन्या पांडे और लक्ष्य की ‘चांद मेरा दिल’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. 5वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.10 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 18% रही. वहीं फिल्म के शोज 4,119 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 15.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 18.16 करोड़ है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 20.81 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में हमारे साथ बने रहिए…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola