बॉलीवुड के 7 आइकॉनिक कैमियो, स्टार्स के छोटे किरदार ने फिल्मों में डाली जान; देखें लिस्ट

Bollywood Iconic Cameo: बॉलीवुड में कई ऐसी बेहतरीन फिल्में हैं जिनमें बड़े-बड़े सितारों ने कैमियो किया है. स्क्रीन पर छोटा सा रोल निभाकर इन सितारों ने मूवीज में जान डाल दी. वहीं फैंस ने भी इन कैमियो सीन्स को काफी पसंद किया था. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

Bollywood Iconic Cameo
1 / 8

विज्ञापन

ब्रह्मास्त्र- शाहरुख खान

ब्रह्मास्त्र- शाहरुख खान2 / 8

रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' में शाहरुख खान का कैमियो देखकर फैंस भी हैरान रह गए थे. शाहरुख खान के कैमियो ने फिल्म में तहलका मचा दिया था. वहीं इस फिल्म में लीड रोल में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर आए. इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

शानदार- करण जौहर

शानदार- करण जौहर3 / 8

आलिया भट्ट और शाहिद कपूर की इस फिल्म में करण जौहर का कैमियो देखने को मिला था. करण जौहर के छोटे से रोल ने फैंस को खूब एंटरटेन किया था. हालांकि फिल्म को फैंस ने कुछ खास पसंद नहीं किया था. ये फिल्म भी जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है.

थामा- वरुण धवन

थामा- वरुण धवन4 / 8

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की इस हॉरर कॉमेडी में वरुण धवन का कैमियो देखने को मिला था. वरुण धवन ने इस फिल्म में भेड़िया बनकर ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया था. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

गोलमाल अगेन- नाना पाटेकर

गोलमाल अगेन- नाना पाटेकर5 / 8

रोहित शेट्टी की मल्टीस्टारर फिल्म 'गोलमाल अगेन' में नाना पाटेकर का कैमियो देखने को मिला था. नाना पाटेकर के आने से ही फैंस काफी खुश हो गए थे. इस फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में हैं. वहीं इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

भेड़िया- राजकुमार राव

भेड़िया- राजकुमार राव6 / 8

वरुण धवन और कृति सेनन की इस फिल्म में राजकुमार राव का कैमियो था. राजकुमार राव के कैमियो ने फैंस के चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान ला दी थी. वहीं इस कैमियो ने फैंस का दिल जीत लिया था. ये भी जियो हॉटस्टार पर मौजूद है.

विज्ञापन

मुंज्या- वरुण धवन

मुंज्या- वरुण धवन7 / 8

शरवरी वाघ और अभय वर्मा की इस फिल्म में भी एक जाने-माने सितारे का कैमियो देखने को मिला था. इस फिल्म में वरुण धवन भी नजर आए थे. हालांकि वरुण धवन का ये कैमियो फिल्म के आखिर में आया था. ये फिल्म भी जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है.

पठान- सलमान खान

पठान- सलमान खान8 / 8

शाहरुख खान की 'पठान' में सलमान खान का कैमियो देखने को मिला था. ये कैमियो बॉलीवुड का आइकॉनिक कैमियो साबित हुआ. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म का कैमियो सीन काफी वायरल हुआ था. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन