---विज्ञापन---

Box Office Collection: Drishyam 3 ने छठे दिन भी करोड़ों में छापे नोट, ‘चांद मेरा दिल’ का भी जान लें हाल

मोहनलाल की 'दृश्यम 3' और अनन्या पांडे की 'चांद मेरा दिल' सिनेमाघरों में छाई हुई हैं. ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही हैं. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई कर ली है?

---खबर नीचे जारी है---

Drishyam 3 Vs Chand Mera dil Box Office Collection: मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6 दिनों में करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं दूसरी ओर अनन्या पांडे की ‘चांद मेरा दिल’ को भी सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं और फिल्म अभी भी करोड़ों में कमाई कर रही है. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितनी कमाई की है?

‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘दृश्यम 3’ ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.45 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 31.8% रही. वहीं शोज की बात करें तो छठे दिन फिल्म के शोज 4,668 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 68.60 करोड़ की कमाई की. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 79.62 करोड़ रहा. इसके साथ ही फिल्म ने दुनियाभर में 170.32 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई कर ली है.

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Aamir Khan की वो फिल्म, जिसका थिएटर में हुआ था बुरा हाल, OTT पर आज भी होती है तारीफ

‘चांद मेरा दिल’ ने कितनी की कमाई?

वहीं दूसरी ओर अनन्या पांडे और लक्ष्य की ‘चांद मेरा दिल’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. 5वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.10 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 18% रही. वहीं फिल्म के शोज 4,119 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 15.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 18.16 करोड़ है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 20.81 करोड़ की कमाई कर ली है.

यह भी पढ़ें: 2005 की वो हॉरर फिल्म, जिसे देख रात में तो क्या दोपहर में भी बाहर निकलना होगा मुश्किल, बुरी आत्माओं का साया नहीं छोड़ेगा पीछा!

---खबर नीचे जारी है---

दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट

‘दृश्यम 3’ की स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की जा रही है. फिल्म में मोहनलाल के साथ-साथ मीना, अंसीबा हसन, एस्थर अनिल, सिद्दीकी और आशा शरथ लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों ने फिल्म में अपनी एक्टिंग से चार चांद लगा दिए. वहीं दूसरी ओर ‘चांद मेरा दिल’ में अनन्या पांडे के साथ पहली बार स्क्रीन पर लक्ष्य की जोड़ी देखने को मिली. फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आ रही है.

First published on: May 27, 2026 06:33 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola