‘चुनरी-चुनरी’ से ‘एक दो तीन’ तक, बॉलीवुड के 7 रीमेक गाने जो ऑडियंस को नहीं आए पसंद

Bollywood 7 Remake Songs: बॉलीवुड में अक्सर पुराने गानों का रीमेक बनता रहता है. हाल ही में वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में भी 'चुनरी-चुनरी' का रीमेक बनाया गया है. हालांकि ये गाना ऑडियंस को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है. आज हम आपको उन गानों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका रीमेक वर्जन सुन ऑडियंस मायूस हो गई.

bollywood remake songs
1 / 8

विज्ञापन

चुनरी चुनरी

चुनरी चुनरी2 / 8

वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में सलमान खान के आइकॉनिक गाने 'चुनरी-चुनरी' का रीमेक बनाया गया है. ये गाना आते ही चर्चाओं में आ गया है. वहीं ऑडियंस को भी ये गाना रास नहीं आ रहा है.

विज्ञापन

मसकली 2.0

मसकली 2.03 / 8

'दिल्ली 6' का 'मसकली' गाने का भी रीमेक बन चुका है. सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया के इस रीमेक गाने का नाम 'मसकली 2.0' रखा गया. हालांकि इस गाने ने भी ऑडियंस को सिर्फ और सिर्फ निराश ही किया.

शहर की लड़की

शहर की लड़की4 / 8

'रक्षक' फिल्म का रवीना टंडन और सुनील शेट्टी का 'शहर की लड़की' गाने का भी रीमेक बॉलीवुड में बन चुका है. इसके रीमेक में डायना पेंटी डांस करते हुए नजर आईं. वहीं इस गाने में बादशाह का रैप भी सुनने को मिला. हालांकि ये गाना भी ऑडियंस ने पसंद नहीं किया.

विज्ञापन

चीज बड़ी

चीज बड़ी5 / 8

'मोहरा' फिल्म का 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' का रीमेक 'मशीन' फिल्म में सुनने को मिला. इस रीमेक गाने का नाम 'चीज बड़ी' रखा गया और इस गाने में कियारा आडवाणी और मुस्तफा बर्मावाला डांस करते दिखाई दिए. इसे भी फैंस ने पसंद नहीं किया.

हसीनों का दीवाना

हसीनों का दीवाना6 / 8

'सारा जमाना हसीनों का दीवाना' को भी रीमेक किया जा चुका है. इस गाने के रीमेक को 'हसीनों का दीवाना' से रिलीज किया गया. वहीं ये गाना 'काबिल' का है और इस गाने में उर्वशी रौतेला डांस मूव्स करती दिख रही हैं. इस गाने ने भी ऑडियंस को मायूस किया.

विज्ञापन

दस बहाने 2.0

दस बहाने 2.07 / 8

श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 3' में ये गाना सुनने को मिला. गाने में दोनों सितारे डांस मूव्स भी करते दिखाई दिए. अभिषेक बच्चन के इस आइकॉनिक गाने के रीमेक को ऑडियंस ने बिल्कुल भी पसंद नहीं किया.

एक दो तीन

एक दो तीन8 / 8

'तेजाब' फिल्म का माधुरी दीक्षित का गाना 'एक दो तीन' का रीमेक 'बागी 2' फिल्म में किया गया था. इस गाने में जैकलीन फर्नांडीस डांस करती नजर आईं. हालांकि रिलीज होते ही इस गाने को भी सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन