Anik Dutta Death: नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर अनिक दत्ता का 60 की उम्र में निधन, 6वें फ्लोर से गिरकर हुई दर्दनाक मौत

Anik Dutta Death News: मशहूर बंगाली फिल्म निर्देशक अनिक दत्ता ही 60 वर्ष की उम्र में 6वें फ्लोर से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे के तुरंत बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया.

Anik Dutta Death

Anik Dutta Death

Anik Dutta Death News Updates: मशहूर बंगाली फिल्म निर्देशक अनिक दत्ता 60 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं. उनकी मौत कारण अजीब है. क्योंकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 मई 2026 को कोलकाता में उनके गरियाहाट स्थित आवास की छत से गिरने के बाद उनका निधन हुआ.

विज्ञापन
विज्ञापन

छत से गिरने वाली घटना

रिपोर्टों के अनुसार, अनिक दत्ता दक्षिण कोलकाता के हिंदुस्तान पार्क (गरियाहाट) में अपनी पत्नी के आवास पर थे, जब वे अचानक छत से नीचे गिर गए. इस घटना के तुरंत बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया. यह सिनेमा जगत के लिए एक बड़ा नुकसान है.

पुलिस और होमिसाइड टीम की कार्यवाई

घटना के तुरंत बाद कोलकाता पुलिस की होमिसाइड डिपार्टमेंट की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह एक दर्दनाक हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण हो सकते हैं. हालांकि, अनिक के अचानक नीचे गिरने की वजह अभी तक साफ नहीं हुई है. बता दें कि अनिक पिछले कई समय से सांस से जुड़ी समस्या से ग्रसित थे.

विज्ञापन

अनिक दत्ता का सिनेमाई करियर

अनिक दत्ता बंगाली सिनेमा के जाने माने डायरेक्टर थे. उन्होंने 2012 में आई अपनी हॉरर-सटायर फिल्म ‘Bhooter Bhabishyat’ से निर्देशन की शुरुआत की, जिसमें बाद ‘अपराजितो’, ‘आश्चर्य प्रदीप’, ‘बरुनबाबुर बंधु’ और ‘सत्यजीत रे’ जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया. अनिक दत्ता ‘यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया’ के संस्थापक नरेंद्र चंद्र दत्ता के पोते थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटी है जो विदेश में रहती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ