Brazilian टीवी शो में घुसा 'सास-बहू' वाला ड्रामा! साड़ी, सिंदूर और 'कजरा रे' के साथ विदेशी स्क्रीन पर दिखा असली देसी रंग
Bollywood Styled Brazilian TV Show: इंटरनेट पर तेजी से यह मजेदार Brazilian टीवी शो वायरल हो रहा है, जिसमें बिल्कुल भारतीय धारावाहिकों की तरह ड्रामा, साजिश और 'सास-बहू' दिखाया जा रहा है. यह अपने समय में ब्लॉकबस्टर हिट था.

Bollywood Styled Brazilian TV Show: इंटरनेट पर तेजी से यह मजेदार Brazilian टीवी शो वायरल हो रहा है, जिसमें बिल्कुल भारतीय धारावाहिकों की तरह ड्रामा, साजिश और 'सास-बहू' दिखाया जा रहा है. यह अपने समय में ब्लॉकबस्टर हिट था.
इंटरनेट पर वायरल Brazilian टीवी शो
2 / 9इस दिनों सोशल मीडिया पर यह खास Brazilian टीवी शो काफी वायरल हो रहा है. वायरल होने के पीछे शो के पीछे भारतीयकरण होना मुख्य कारण है.
कौन सा है Brazilian टीवी शो?
3 / 9इस Brazilian टीवी शो का नाम है Caminho das Índias, जिसे 'इंडिया: ए लव स्टोरी' के नाम से भी जाना जाता है. इसमें बॉलीवुड और भारतीय डेली सोप के पुर्तगाली वर्जन को दिखाया गया है.
कब आया था यह शो?
4 / 9यह शो साल 2009 में ब्राजील के मशहूर Rede Globo चैनल पर प्रसारित होता था. इसे अपने समय का ब्लॉकबस्टर हिट माना जाता था, जिसे इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड से भी नवाजा गया.
कजरा रे जैसे गाने पर डांस
5 / 9इस शो के ओपनिंग क्रेडिट्स में ही 'बीड़ी जलाईले' गाना बजता है, जिसमें बैकग्राउंड में ताजमहल और एथनिक कपड़ों में कलाकार नाचते दिखते हैं. इतना ही नहीं, ब्राजीलियाई एक्टर्स इसमें 'कजरा रे' के हुक-स्टेप्स पर थिरकते नजर आते हैं.
पुर्तगाली में हिंदी डायलॉग्स
6 / 9हालांकि पूरा शो पुर्तगाली (Portuguese) भाषा में है, लेकिन किरदारों के इमोशन को बढ़ाने के लिए बीच-बीच में "अरे बाबा", "भगवान के लिए" और "नमस्ते" जैसे हिंदी शब्दों का खुलकर इस्तेमाल किया गया है.
कास्ट और लुक का जादू
7 / 9इस शो के सभी मुख्य कलाकार ब्राजीलियाई हैं, लेकिन उन्हें देखकर लगेगा कि आप स्टार प्लस का कोई सीरियल देख रहे हैं. एक्ट्रेस जुलियाना पेस (माया) पूरे शो में भारी साड़ियों, लहंगों, सिंदूर, बिंदी और गहरी आईलाइनर के साथ एकदम पारंपरिक भारतीय बहू के रूप में दिखाई देती हैं.
एकता कपूर स्टाइल कहानी
8 / 9इस टीवी शो में 200 से अधिक एपिसोड्स हैं. इसमें एकदम एकता कपूर स्टाइल कहानी दिखाई गई है, जिसमें माया, राज और बाउन के बीच एक हाई-वोल्टेज लव ट्रायंगल, अरेंज्ड मैरिज, जातिगत भेदभाव, और पारिवारिक साजिशें दिखाई गई हैं.
कहां देखें यह शो?
9 / 9इस Brazilian टीवी शो को आप YouTube पर देख सकते हैं. बता दें कि इसे 6.8 IMDb रेटिंग मिली है. अगर आप कुछ अलग हटकर देखना चाहते हैं, तो यह शो आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है.