'मुझे भी बैन किया गया…', रणवीर सिंह के Don 3 विवाद के बीच छलका चंकी पांडे का दर्द; सुनाया पुराना किस्सा

Chunky Pandey on Ranveer Singh Don 3 Ban Controversy: रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ विवाद के बीच अब चंकी पांडे का भी दर्द छलक पड़ा. चंकी पांडे ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने बैन होने का किस्सा फैंस के साथ शेयर किया है. चलिए आपको भी बताते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा?

ranveer singh chunky pandey don controversy

Chunky Pandey on Ranveer Singh Don 3 Ban Controversy: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं. रणवीर सिंह को ‘डॉन 3’ छोड़ना काफी महंगा पड़ रहा है. फिल्ममेकर फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह की शिकायत FWICE में कर दी और फिल्ममेकर की शिकायत के बाद FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन आदेश जारी कर दिया है. जिसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में भी बहस छिड़ गई. वहीं इसी बीच चंकी पांडे ने भी अपना पुराना किस्सा शेयर किया है. चलिए आपको भी बताते हैं चंकी पांडे ने क्या कुछ कहा?

विज्ञापन

चंकी पांडे का छलका दर्द

ई टाइम्स से बातचीत करते हुए चंकी पांडे ने कहा कि मुझ पर भी बैन लगा दिया गया था. एक्टर ने कहा, ‘फिल्म ‘आग ही आग’ की शूटिंग चल रही थी और उस दौरान इंडस्ट्री में हड़ताल थी. साथ ही किसी को भी शूटिंग करने की इजाजत नहीं दी गई थी. निर्माता पहलाज निहलानी बेंगलुरु में शूटिंग कर रहे थे और इसके बाद ऊटी में शूटिंग हुई. इस वजह से कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई.

विज्ञापन

चंकी पांडे पर लग गया था बैन

चंकी पांडे ने आगे कहा, ‘फिल्म में धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे कलाकार भी थे. लेकिन उस दौरान दोनों ही सितारे 30-40 फिल्मों में काम कर रहे थे तो उन पर बैन लगा आसान नहीं था. वहीं मैं उस दौरान नया था और मेरी पहली फिल्म भी रिलीज नहीं हुई थी, तो मुझे भी बैन कर दिया गया था. हालांकि बाद में मैंने माफी मांगी और एक हफ्ते के अंदर ही बैन हटा दिया गया था. हमार इंडस्ट्री छोटी और काफी नाजुक है और मैंने ये खुद झेला है.’

विज्ञापन

रणवीर सिंह के खिलाफ कौन सा आदेश हुआ जारी?

बता दें फरहान अख्तर की शिकायत पर FWICE ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन आदेश जारी किया है. साथ ही ये भी कहा है कि जब तक ये मामला नहीं सुलझता है, तब तक रणवीर सिंह के साथ कोई काम नहीं करेगा. वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह की टीम ने कहा है कि एक्टर डॉन फ्रेंचाइजी से जुड़े लोगों का सम्मान करते हैं और वो सम्मानित तरीके से ही इस केस से निपटना चाहते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ