Netflix पर टॉप 3 में छाई 99 मिनट की ये कॉमेडी फिल्म, देखते ही चेहरे पर आ जाएगी हंसी!

Netflix Trending Movie: नेटफ्लिक्स पर कई नई-नई फिल्में ट्रेंड कर रही हैं. इनमें एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जो हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और ये आते ही तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.

goat trending on netflix
1 / 7

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म2 / 7

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हो रही इस फिल्म का नाम Goat है. टायरी डिलिहे के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही तीसरे नंबर पर छा गई है. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 7

इस फिल्म में स्पोर्ट्स कॉमेडी देखने को मिलेगी. फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी एक छोटी सी बकरी के इर्द-गिर्द घूमती है. इस बकरी का नाम विल होता है और वो अपने बड़े सपने को पूरा करने के लिए मेहनत करती है.

फिल्म का लीड किरदार

फिल्म का लीड किरदार4 / 7

विल का सपना बास्केटबॉल जैसे 'रोरबॉल' खेल को प्रोफेशनल लेवल पर खेलना होता है. इस दौरान उसकी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव आते हैं और विल इन उतार चढ़ावों को बेहद समझदारी से हैंडल करती है.

विज्ञापन

फिल्म के क्लाइमैक्स में छुपा सस्पेंस

फिल्म के क्लाइमैक्स में छुपा सस्पेंस5 / 7

फिल्म के क्लाइमैक्स में ही फिल्म की जान छुपी है. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि इस फिल्म के आखिर में क्या होता है तो आपको ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखनी होगी. फैमिली के साथ बैठकर देखने के लिए ये बेस्ट चॉइस है.

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट6 / 7

'गोट' में छोटी सी बकरी विल के किरदार को कैलेब मैकलॉघलिन ने आवाज दी है. वहीं कैलेब मैकलॉघलिन के साथ-साथ इस फिल्म में गैब्रिएल यूनियन, एरोन पियरे, निकोला कॉफलान और डेविड हार्बर ने भी अलग-अलग किरदारों को अपनी आवाज दी है.

विज्ञापन

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग7 / 7

नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 6.7 है. इस अमेरिकन एनिमेटेड फिल्म को आप हिंदी में भी बिंज वॉच कर सकते हैं. सोशल मीडिया पर भी ऑडियंस को ये काफी पसंद आ रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन