Prime Video पर टॉप 3 में 106 मिनट की फिल्म ने जमाई धाक, The Boys जैसे सीरीज को भी छोड़ा पीछे

Prime Video Trending Movie: प्राइम वीडियो पर एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज ट्रेंड कर रही हैं. इनमें से ही एक फिल्म ऐसी है जिसने बड़ी-बड़ी सीरीज को भी पीछे छोड़ दिया है. 106 मिनट की ये फिल्म रिलीज होते ही प्राइम वीडियो पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड करने लगी है. चलिए जानते हैं हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं?

Tom Clancy Jack Ryan Ghost War movie
1 / 7

विज्ञापन

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग फिल्म

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग फिल्म2 / 7

प्राइम वीडियो पर तीसरे नंबर पर भारत में ट्रेंड हो रही इस फिल्म का नाम 'जैक रायन: घोस्ट वॉर' है. इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को हाल ही में प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है. वहीं ये फिल्म टॉप ट्रेंडिंग बनी हुई है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 7

फिल्म की कहानी जैक रायन के इर्द-गिर्द घूमती है. जो सीआईए की नौकरी छोड़कर एक आम नागरिक की तरह शांत जीवन बिता रहा होता है. इस दौरान उसकी लाइफ काफी सिंपल रहती है और वो आम जिंदगी जीता है.

कहानी में ट्विस्ट

कहानी में ट्विस्ट4 / 7

वहीं कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब जैक रायन का एक पुराना दोस्त उसे एक सीक्रेट मिशन के लिए दुबई से एक पार्सल लाने के लिए बुलाता है. दुबई में पहुंचते ही जैक रायन एक बड़ी इंटरनेशनल साजिश में फंस जाता है.

विज्ञापन

क्लाइमैक्स है फिल्म की जान

क्लाइमैक्स है फिल्म की जान5 / 7

साजिश में फंसने के बाद पूरी कहानी इसके इर्द-गिर्द ही है कि कैसे जैक इस मुसीबत से बाहर निकलता है. इस दौरान उसकी लाइफ में काफी ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं. क्लाइमैक्स जानने के लिए आपको ये फिल्म प्राइम वीडियो पर देखनी होगी.

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट6 / 7

फिल्म की स्टारकास्ट की भी एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. इस फिल्म में जॉन क्रासिंस्की, वेंडेल्ल पियर्स, माइकल केली, मैक्स बीस्ली, जेजे फील्ड, डगलस हॉज और बेट्टी गैब्रियल लीड रोल में नजर आए हैं.

विज्ञापन

इन सीरीज को छोड़ा पीछे

इन सीरीज को छोड़ा पीछे7 / 7

वहीं जॉन क्रासिंस्की की इस फिल्म ने प्राइम वीडियो पर बड़ी-बड़ी सीरीज को पीछे छोड़ दिया है. इसमें 'द बॉयज', 'मटका किंग', 'सपने वर्सेस एवरीवन' और 'एग्जाम' जैसी सीरीज शामिल हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन