Netflix पर 2 महीनों से ट्रेंड कर रही 8 एपिसोड्स की ये सीरीज, कहानी में हंसते-हंसाते सुलझ रहे गंभीर मुद्दे!

Netflix Trending Series: नेटफ्लिक्स पर नई-नई फिल्में और सीरीज टॉप ट्रेंडिंग में छाई हुई हैं. आज हम एक ऐसी सीरीज की बात करने जा रहे हैं जो 2 महीने पहले रिलीज हुई थी और अभी भी टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई है. 8 एपिसोड्स की इस सीरीज ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. चलिए जानते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.

netflix top trending maamla legal hai 2
1 / 8

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिग सीरीज

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिग सीरीज2 / 8

नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में कब्जा जमाए बैठी इस सीरीज का नाम 'मामला लीगल है 2' है. रवि किशन की इस सीरीज के दूसरे सीजन को जैसे ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया, वैसे ही ये टॉप ट्रेंडिंग बन गई.

विज्ञापन

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी3 / 8

रवि किशन स्टारर इस सीरीज की कहानी पटपड़गंज कोर्टरूम के इर्द-गिर्द घूमती है. जहां अजीबो-गरीब मुद्दे कोर्ट में आते हैं और वकील इन मुद्दों को सुलझाते भी नजर आए. इन मुद्दों को देखकर आप भी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे.

सीरीज में दिखेंगे रियल मुद्दे

सीरीज में दिखेंगे रियल मुद्दे4 / 8

सीरीज में 8 एपिसोड्स दिखाए गए हैं और हर एपिसोड में नया किस्सा देखने को मिलता है. वहीं खास बात ये है कि इस सीरीज में दिखाए गए सारे मुद्दे रियल लाइफ पर आधारित हैं. सीरीज में इन मुद्दों के बारे में आपको डिटेल में पता चलेगा.

विज्ञापन

सीरीज में दिखा भोजपुरी सितारों का जलवा

सीरीज में दिखा भोजपुरी सितारों का जलवा5 / 8

रवि किशन के साथ इस सीरीज में भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ भी अहम भूमिका में नजर आए हैं. वहीं रवि किशन की तरह ही भोजपुरी स्टार निरहुआ भी ऑडियंस को अपनी कॉमेडी से खूब हंसाते नजर आए.

किस नंबर पर कर रही ट्रेंड?

किस नंबर पर कर रही ट्रेंड?6 / 8

'मामला लीगल है 2' को मेकर्स ने 3 अप्रैल 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था. जिसके बाद ये सीरीज टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में ही अपनी जगह बनाए हुए है. अभी ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर 8वें नंबर पर ट्रेंड हो रही है.

विज्ञापन

सीरीज की स्टारकास्ट

सीरीज की स्टारकास्ट7 / 8

वहीं सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो रवि किशन और दिनेश लाल यादव के साथ-साथ इस सीरीज में नैला ग्रेवाल, निधि बिष्ट, अनंत विजय जोशी, अंजुम बत्रा, विजय राज और यशपाल शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं.

कितनी है आईएमडीबी रेटिंग?

कितनी है आईएमडीबी रेटिंग?8 / 8

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हो रही इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8 है. वहीं वीकेंड पर फैमिली के साथ घर में बैठकर देखने के लिए ये सीरीज परफेक्ट चॉइस है. आप भी इस वीकेंड इस सीरीज को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन