'मौत मुबारक हो...', नरगिस ने क्यों Meena Kumari के निधन पर दिया था ये हैरान करने वाला बयान? पति पर लगाए थे गंभीर आरोप

Nargis And Meena Kumari Friendship: मीना कुमारी और नरगिस की दोस्ती काफी मशहूर थी. दोनों पड़ोसी भी थी. फिर भी 'ट्रेजेडी क्वीन' कही जाने वाली मीना कुमारी की मौत पर नरगिस ने उन्हें मुबारकबाद दी और उनके पति पर गंभीर आरोप लगाए थे.

naargis and meena kumari
1 / 7
naargis and meena kumari

Nargis And Meena Kumari Friendship: मीना कुमारी और नरगिस की दोस्ती काफी मशहूर थी. दोनों पड़ोसी भी थी. फिर भी 'ट्रेजेडी क्वीन' कही जाने वाली मीना कुमारी की मौत पर नरगिस ने उन्हें मुबारकबाद दी और उनके पति पर गंभीर आरोप लगाए थे.  

विज्ञापन

नरगिस और मीना कुमारी की दोस्ती

 नरगिस और मीना कुमारी की दोस्ती2 / 7

नरगिस और मीना कुमारी दोनों ही पक्की सहेलियां थीं. वह दोनों पड़ोसी भी थी, जिसकी वजह से यह रिश्ता और भी गहरा था. लेकिन मीना की मौत पर नरगिस के बयान से सभी को चौंका दिया था.

विज्ञापन

मीना कुमारी 'ट्रेजेडी क्वीन'

मीना कुमारी 'ट्रेजेडी क्वीन'3 / 7

मीना कुमारी बॉलीवुड की मशहूर 'ट्रेजेडी क्वीन' थीं. उन्होंने कई यादगार फिल्में दीं, लेकिन उनकी अपनी जिंदगी बहुत दर्द भरी थी. 31 मार्च 1972 को सिर्फ 38 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. लीवर की बीमारी ने उन्हें चुपचाप दुनिया से विदा कर दिया.

नरगिस का चौकाने वाला खत

नरगिस का चौकाने वाला खत4 / 7

मीना के निधन के बाद नरगिस ने एक उर्दू पत्रिका में खुला खत लिखा. उसमें उन्होंने लिखा - “मौत मुबारक हो मीना. तुम्हारी बाजी (बहन) तुम्हें मौत की मुबारकबाद दे रही है. इस दुनिया में कभी वापस मत आना. यह जगह तुम जैसे लोगों के लिए नहीं है.”

विज्ञापन

फैंस को हुई हैरानी

फैंस को हुई हैरानी5 / 7

यह सुनकर कई लोग हैरान रह गए. आखिर दोस्त की मौत पर ऐसी बात कैसे कही जा सकती है? लेकिन नरगिस का यह बयान दया और गुस्से से भरा था. वे जानती थीं कि मीना की जिंदगी कितनी तकलीफ भरी थी.

पति कमाल अमरोही पर गंभीर आरोप

पति कमाल अमरोही पर गंभीर आरोप6 / 7

नरगिस ने अपनी किताब में मीना के पति कमाल अमरोही पर गंभीर आरोप लगाए थे. दोनों पड़ोस में रहती थीं. नरगिस बताती हैं कि मीना के घर से अक्सर चीख-पुकार की आवाजें आती थीं. कमाल अमरोही मीना को बुरी तरह पीटते थे. मीना बहुत डरी हुई रहती थीं.

विज्ञापन

तलाक के बाद मीना की बर्बादी

 तलाक के बाद मीना की बर्बादी7 / 7

शादी के बाद रिश्ता खराब होता गया. मीना ने तलाक ले लिया. अकेलेपन और दर्द में उन्होंने शराब का सहारा लिया. धीरे-धीरे उनकी तबीयत बिगड़ गई. नरगिस का कहना था कि इस क्रूर दुनिया ने मीना को बहुत सताया. मौत उन्हें इस दर्द से आजादी दे रही है, इसलिए उन्होंने 'मौत मुबारक' कहा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन