65 साल का करियर और 300 सुपरहिट फिल्में, इस सुपरस्टार ने बॉक्स ऑफिस पर सालों किया था राज

Bollywood Actor: आज हम आपको उस दिग्गज एक्टर के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने सालों तक इंडस्ट्री पर राज किया है. आज भी दर्शक उनकी फिल्में देखना पसंद करते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में…

Dharmendra

Dharmendra. image credit- social media

Bollywood Actor: हिंदी सिनेमा के कई ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही दिग्गज के बारे में बता रहे हैं, जो भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका जिक्र आज भी होता है. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन सुपरस्टार हैं, जिन्होंने सालों तक इंडस्ट्री पर राज किया था.

विज्ञापन

कौन हैं ये दिग्गज?

हम जिनकी बात कर रहे हैं, उन्होंने अपने करियर में करीब 300 से ज्यादा सुपरहिट फिल्में दी हैं. इस दौरान उन्होंने कई बड़ी हसीनाओं के साथ भी काम किया है, जिसमें जया बच्चन, हेमा मालिनी, रेखा, मौसमी चटर्जी और राखी गुलजार जैसी हीरोइनों के नाम शामिल है. हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि धर्मेंद्र हैं, जिन्हें लोग ही-मैन के नाम से भी जानते हैं.

विज्ञापन

सबसे ज्यादा सुपरहिट फिल्में देने का रिकॉर्ड

धर्मेंद्र ने अपनी दमदार पर्सनैलिटी और एक्टिंग से हर किसी के दिल पर राज किया है. धर्मेंद्र ही वो एक्टर हैं, जिन्होंने अपने करियर में सबसे ज्यादा सुपरहिट फिल्में देने का रिकॉर्ड हासिल किया है. इतना ही नहीं बल्कि ही-मैन ने एक ही साल में बैक टू बैक 8 हिट फिल्में दी थीं. इस लिस्ट में ‘लोहा, आग ही आग, वतन के रखवाले, इंसानियत की दुश्मन, इंसाफ की पुकार, दादागीरी और जान हथेली’ पर जैसी फिल्में शामिल हैं.

पर्सनल लाइफ भी चर्चा में

धर्मेंद्र ना सिर्फ अपनी प्रोफेशनल बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैं. दरअसल, धर्मेंद्र की पहली शादी प्रकाश कौर से हुई थी, जिनसे उनके दो बेटे सनी देओल और बॉबी देओल हैं. साथ ही दो बेटियां विजेता और अजेता हैं, लेकिन शादीशुदा होने के बावजूद ही-मैन, ड्रीम गर्ल के प्यार में पड़ गए थे. दोनों ने पर्दे पर साथ में कई फिल्मों में भी काम किया है.

विज्ञापन

धर्मेंद्र को मिला सम्मान

गौरतलब है कि साल 2025 में धर्मेंद्र का निधन हो गया था. साल 2012 में धर्मेंद्र को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था. वहीं, अब करीब 14 साल बाद उन्हें दूसरे सबसे बड़े सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है. बता दें कि ये अवॉर्ड धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी ने दिल्ली में ग्रहण किया है, जिसे लेते समय उनकी आंखें नम हो गई थीं. इस दौरान उनकी बेटी भी इमोशनल नजर आई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ