सपना चौधरी की टूटने वाली है शादी? तलाक की खबरों से परेशान आकर पति ने तोड़ी चुप्पी

Sapna Choudhary Husband Reacts on Divorce Rumours: सोशल मीडिया पर सपना चौधरी की शादी की खबरें धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं. वहीं अब सपना चौधरी के पति वीर साहू ने इन अफवाहों पर रिएक्ट किया है. चलिए जानते हैं सपना चौधरी के पति ने तलाक की खबरों पर क्या कुछ कहा है?

sapna choudhary veer sahu divorce rumours

Sapna Choudhary Husband Reacts on Divorce Rumours: हरियाणा की फेमस डांसिंग स्टार सपना चौधरी कुछ दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं. सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हैं कि सपना चौधरी अपने पति से तलाक लेने जा रही हैं. इन खबरों के बाद से ही इंटरनेट पर कोहराम मच गया है. सपना चौधरी ने एक इंटरव्यू में शादी को लेकर क्रिप्टिक बयान दिया था, जिसके बाद उनके तलाक की अफवाहें तेज हो गईं. वहीं अब सपना चौधरी के पति वीर साहू ने तलाक की अफवाहों पर फाइनली चुप्पी तोड़ी है. चलिए जानते हैं सपना चौधरी के पति ने क्या कुछ कहा?

विज्ञापन

तलाक की खबरें क्यों हुईं वायरल?

दरअसल सपना चौधरी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शादी को लेकर क्रिप्टिक बयान दिया था. सपना ने कहा था कि शादी के 6 साल बाद उनकी यादें धुंधली हो गई हैं और वो अपने पति के लिए कुछ फील नहीं करतीं. बस फिर क्या था सपना चौधरी का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और सपना चौधरी की तलाक की खबरें भी सोशल मीडिया पर चर्चाओं में आ गईं.

विज्ञापन

सपना के पति ने किया रिएक्ट

सपना चौधरी ने अभी तक अपनी तलाक की खबरों पर चुप्पी साधी हुई है. वहीं उनके पति वीर साहू ने इस पर चुप्पी तोड़ी है. वीर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक छोटा सा वीडियो शेयर किया. वीडियो में वीर बोल रहे हैं, ‘बोलो मीडिया माता की जय. बहुत अच्छा, बढ़िया है अपना काम और खींच कर रखो.’ वीर के इतना कहते ही लोग समझ गए कि वो सपना संग उड़ रही तलाक की खबरों पर बात कर रहे हैं.

विज्ञापन

लाइमलाइट से दूर रहते हैं वीर साहू

वीर ने अपने वीडियो में ज्यादा कुछ तो नहीं कहा लेकिन उन्होंने सारा ठीकरा मीडिया पर फोड़ दिया है. वहीं वीर के इस सटायर वीडियो पर लोग रिस्पॉन्स भी कर रहे हैं और उनके इस अंदाज की तारीफ भी कर रहे हैं. बता दें सपना चौधरी के पति वीर साहू अपनी पर्सनल लाइफ पर कुछ बयान नहीं देते हैं और वो लाइमलाइट से भी दूरी ही बनाए रखते हैं. वहीं सपना संग वीर की शादी को 6 साल हो गए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ