हनी सिंह ने किया बड़ा खुलासा
Yo Yo Honey Singh ने हाल ही के एक पॉडकास्ट में रैपर ने अपनी हेल्थ से जुड़ी बातें बताईं, जिसमें उन्होंने अपने गंजेपन पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि उनके सिर पर बिल्कुल बाल नहीं हैं. वे अब विग पहनते हैं. उन्होंने बताया कि बाइपोलर डिसऑर्डर के इलाज के दौरान उन्हें कई साल तक भारी दवाइयां लेनी पड़ीं, जिसका असर उनके शरीर पर साफ दिखाई देने लगा था.
पॉडकास्ट में बताई गंजेपन की वजह
हनी सिंग पॉडकास्ट में बताते हैं कि “मैं सात साल तक हैवी दवाइयों पर था. मेरा वजन 105 किलो हो गया था और मेरे सारे बाल चले गए थे. ये नकली बाल हैं, मैं पूरी तरह गंजा हूं. ये विग है.” उनके निजी जीवन के इस खुलासे ने फैंस को हैरान कर दिया.
7 साल तक दुनिया से बनाई दूरी
हनी सिंह बताते हैं कि एक समय था, जब उनके गाने चार्टबस्टर में छाए रहते थे. लेकिन अचानक से वे इंडस्ट्री से गायब हो गए. सात साल तक उनका कोई अता पता नहीं रहा. लोगों को लगा कि अब हनी सिंह का करियर खत्म. लेकिन उन्होंने अपनी हेल्थ से जुड़ी समस्याओं के बारे में खुलकर बताया. उन्होंने कहा, “मैं नहीं चाहता था कि मेरे फैंस मुझे उस हालत में देखें. मैंने खुद को कमरे में बंद कर लिया था. न दोस्तों से मिला, न फोन इस्तेमाल किया, न टीवी देखा और न इंटरनेट.” उन्होंने यह भी कहा कि लोग यह तक सोचने लगे थे कि डेविल उनसे बाते करता है. सात साल तक हनी सिंह ने खुद को किसी कैदी की तरह कमरे में बंद रखा था.
फैंस का रिएक्शन
हनी सिंह ने अपने नशे की लत, ड्रग्स और मेंटल हालत पर दुनिया के सामने खुलकर बात की. उन्होंने उस वक्त इतनी दवाईंयां खाई, जिसकी वजह से उनके सारे बाल झड़ गए और वे गंजे हो गए. फैंस उन्हें “रियल फाइटर” और “कमबैक किंग” कहकर उन्हें बुला रहे हैं.