कभी फिल्मों में छोटे-छोटे रोल निभाता था ये सितारा, आज है टीवी का बादशाह! करोड़ों में हैं नेटवर्थ

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सितारे ऐसे होते हैं जो छोटे-छोटे रोल्स से अपने करियर की शुरुआत करते हैं, लेकिन बाद में ये सितारे सुपरस्टार बनकर उभरते हैं. आज हम एक ऐसे ही सितारे की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए और आज वो टीवी के बादशाह हैं. चलिए जानते हैं आखिर हम किस सितारे की बात कर रहे हैं?

dilip joshi tarak mehta ka ooltah chashmah
1 / 8

विज्ञापन

कौन है ये सितारा?

कौन है ये सितारा?2 / 8

फिल्म इंडस्ट्री के इस सितारे का नाम दिलीप जोशी है. दिलीप जोशी ने अपने शुरुआती करियर में कई छोटे-छोटे रोल्स निभाकर इंडस्ट्री में काम किया. हालांकि इन रोल्स से उन्हें कभी पहचान नहीं मिली, लेकिन वो लोगों की नजरों में जरूर आए.

विज्ञापन

इस फिल्म से की करियर की शुरुआत

इस फिल्म से की करियर की शुरुआत3 / 8

साल 1989 में आई फिल्म 'मैंने प्यार किया' से दिलीप जोशी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में एक्टर ने 'रामू' का छोटा सा किरदार निभाया था. सलमान खान के साथ काम कर दिलीप जोशी सुर्खियों में आ गए थे.

इन फिल्मों में किया काम

इन फिल्मों में किया काम4 / 8

'मैंने प्यार किया' के बाद दिलीप जोशी ने 'हम आपके हैं कौन', 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी', 'खिलाड़ी 420', 'एक 2 का 4', 'हमराज' और 'दिल है तुम्हारा' जैसी फिल्मों में काम कर ऑडियंस के दिलों में पहचान बनाई.

विज्ञापन

एक शो ने बदली किस्मत

एक शो ने बदली किस्मत5 / 8

दिलीप जोशी को असली पहचान तब मिली जब उन्हें टीवी का पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल का किरदार निभाने का मौका मिला. साल 2008 में आए इस शो में 'जेठालाल' बनकर दिलीप जोशी ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया.

ऑडियंश का फेवरेट किरदार

ऑडियंश का फेवरेट किरदार6 / 8

दिलीप जोशी का 'जेठालाल' वाला ये किरदार आज भी ऑडियंस में फेमस है. ये शो आज भी टीवी पर काफी फेमस है. फैंस आज भी इस शो को उतने ही चाव से देखते हैं जितना पहले देखते थे.

विज्ञापन

कितनी है नेटवर्थ?

कितनी है नेटवर्थ?7 / 8

कभी फिल्मों में साइड रोल निभाने वाले दिलीप जोशी आज 'जेठालाल' बनकर टीवी के बादशाह बने हुए हैं. वहीं एक्टर की नेटवर्थ की बात करें तो उनकी नेटवर्थ 45 से 47 करोड़ रुपये है.

एक एपिसोड की कितनी लेते हैं फीस?

एक एपिसोड की कितनी लेते हैं फीस?8 / 8

दिलीप जोशी अपने शो के एक एपिसोड के लिए 1.5 से 2 लाख रुपये लेते हैं. वहीं इसके साथ ही एक्टर विज्ञापनों और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी खासी कमाई करते हैं. सोशल मीडिया पर भी दिलीप जोशी का 'जेठालाल' वाला किरदार काफी फेमस है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन