सलमान खान का 27 साल पुराना वो गाना, जो आज भी है ऑडियंस का फेवरेट; बॉलीवुड ने किया रीक्रिएट

Salman Khan Remake Song: सलमान खान ने बॉलीवुड में कई आइकॉनिक गानों से ऑडियंस का दिल जीता है. पार्टी हो या शादी, हर कोई सलमान खान के गानों पर ही एन्जॉय जरूर करता है. आज हम आपको भाईजान के एक 27 साल पुराने आइकॉनिक गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके हाल ही में बॉलीवुड में रीमेक बना है.

chunnari chunnari song (7)
1 / 8

विज्ञापन

सलमान खान का आइकॉनिक गाना

सलमान खान का आइकॉनिक गाना2 / 8

सलमान खान का 27 साल पुराना गाना एकदम से चर्चाओं में आ गया है. इस गाने का नाम 'चुनरी-चुनरी' है. साल 1999 में आई सलमान खान की फिल्म 'बीवी नंबर 1' का ये गाना हमेशा से ही आइकॉनिक रहा है.

विज्ञापन

किसने गाया था ये गाना?

किसने गाया था ये गाना?3 / 8

'चुनरी-चुनरी' गाने को अभिजीत भट्टाचार्य और अनुराधा श्रीराम ने गाया है. वहीं गाने में सलमान खान की जोड़ी सुष्मिता सेन के साथ दिखाई दे रही है. इस गाने में दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था.

सुपरहिट था सलमान खान का गाना

सुपरहिट था सलमान खान का गाना4 / 8

सुष्मिता सेन और सलमान खान का ये गाना इतना सुपरहिट हुआ कि आज भी इस गाने के करोड़ों फैंस दीवाने हैं. वहीं गाने में सुष्मिता सेन और सलमान खान के डांस मूव्स को भी फैंस ने खूब पसंद किया और आज भी इन स्टेप्स को फैंस कॉपी करते हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड में बना गाने का रीमेक

बॉलीवुड में बना गाने का रीमेक5 / 8

वहीं एक बार फिर सलमान खान का ये आइकॉनिक गाना सुर्खियों में छाया हुआ है. दरअसल वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में 'चुनरी-चुनरी' गाने को रीमेक किया गया है.

नए वर्जन में कौन-कौन?

नए वर्जन में कौन-कौन?6 / 8

डेविड धवन के डायरेक्शन में बन रही 'है जवानी तो इश्क होना है' में 'चुनरी-चुनरी' गाने का नया वर्जन बनाया गया है. इस गाने में वरुण धवन के साथ-साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर भी डांस करती दिखाई दे रही हैं.

विज्ञापन

दोनों फिल्में एक ही डायरेक्टर ने बनाई

दोनों फिल्में एक ही डायरेक्टर ने बनाई7 / 8

वहीं खास बात ये है कि सलमान खान की 'बीवी नंबर 1' को भी डेविड धवन ने ही डायरेक्ट किया था, वहीं वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को भी डेविड धवन ने ही डायरेक्ट किया.

कब रिलीज होगी वरुण धवन की फिल्म?

कब रिलीज होगी वरुण धवन की फिल्म?8 / 8

'चुनरी-चुनरी' का नया वर्जन ऑडियंस को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है. कुछ लोग जहां इस गाने को अच्छा बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे खराब बता रहे हैं. बता दें वरुण धवन की ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन