Entertainment News: आतंकियों से भिड़ती दिखीं Kangana Ranaut, ‘भारत भाग्य विधाता’ का दमदार ट्रेलर रिलीज; जानें कब होगी रिलीज?

Entertainment News: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

ENTERTAINMENT-LIVE

ENTERTAINMENT-LIVE

Entertainment News: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत की मच अवेटेड फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. यह मूवी 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. कंगना रनौत ने फिल्म में एक ऐसी नर्स का किरदार निभाया है, जो अपनी जान पर खेलकर लोगों को आतंकी हमले से बचाती हैं. 

विज्ञापन

शरवरी वाघ ने ‘मस्कारा’ को किया रिक्रिएट

इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही ऑडियंस की एक्साइटमेंट तेज कर दी है. इसके साथ ही फिल्म की स्टारकास्ट दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी वाघ को साथ में स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस बेसब्र हैं. वहीं शरवरी वाघ ने फिल्म के गाने ‘मस्कारा’ को रिक्रिएट किया है. एक्ट्रेस ने पियानो पर ‘मस्कारा’ गाने की धुन बजाई और गाना गुनगुनाया. सोशल मीडिया पर शरवरी की इस स्किल्स को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

सोनाक्षी सिन्हा का बर्थडे

सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. बॉलीवुड में एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ से की थी. डेब्यू फिल्म से ही सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की स्टार बन गई थीं. वहीं इसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार के साथ कई बेहतरीन फिल्में दीं. फिल्मों के साथ-साथ एक्ट्रेस ‘दहाड़’ जैसी सीरीज भी दे चुकी हैं. वहीं हाल ही में एक्ट्रेस की ‘सिस्टम’ फिल्म रिलीज हुई है.

विज्ञापन

‘चांद मेरा दिल’ का अब तक का कुल कलेक्शन

अनन्या पांडे की ‘चांद मेरा दिल’ ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 90 लाख की कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 11% रही. इस फिल्म के शोज 2,707 रहे. वहीं 11 दिनों में फिल्म ने भारत में 25.20 करोड़ की कमाई की है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 29.79 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 33.64 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: JioHotstar पर आ रही है 7.5 IMDb रेटिंग वाली ये थ्रिलर फिल्म

आज के समय में हर कोई ओटीटी पर मूवी देखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं. आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जो जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. यह एक मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर मूवी है, जिसे सिनेमाघरों में काफी ज्यादा पसंद किया गया था. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Don 3 विवाद के बीच रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर काफी व्यस्त चल रही है. इसी बीच अभिनेत्री ने ‘डॉन 3’ पर हुए विवाद को लेकर रणवीर सिंह का बचाव किया है और उनके सपोर्ट कुछ ऐसा कहा है, जो अब काफी वायरल हो रहा है. पढ़िए पूरी खबर...

https://www.instagram.com/reel/DZFatRSsITW/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: धुरंधर स्टार राकेश बेदी की TMKOC में हुई एंट्री, अब दुगनी तेजी से बढ़ेगी शो की TRP

दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी ने आदित्य धर की फिल्म धुरंधर को सुपरहिट बनाकर अब टीवी की ओर रुख कर लिया है. अब राकेश बेदी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (TMKOC) में एक धमाकेदार और मजेदार एंट्री लेने जा रहे हैं. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 'वो झूठ था...', Shilpa Shinde का 'सेक्सुअल हैरेसमेंट' वाला आरोप निकला झूठा!

मशहूर टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं. उन्होंने 10 साल पहले प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट वाले आरोपों पर बड़ी टिप्पणी दी है. उन्होंने खुद स्वीकार किया कि वे आरोप झूठे थे. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: अर्जुन सरजा की ‘Blast’ के आगे फीकी पड़ी 'दृश्यम 3', जानें दोनों फिल्मों का कुल कलेक्शन

सिनेमाघरों में इन दिनों साउथ सिनेमा की कई सारी फिल्में रिलीज की गई है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. इस लिस्ट में मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' से लेकर अर्जुन सरजा की मूवी ‘Blast’ का नाम काबिज है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Prime Video पर आते ही दूसरे नंबर पर ट्रेंड करने लगी ये कोर्टरूम ड्रामा फिल्म

अगर आप कोर्टरूम ड्रामा देखना पसंद करते हैं तो यह फिल्म आपके लिए बनी है. इस फिल्म में बॉलीवुड और टॉलीवुड की हसीनाओं का जलवा दिखाई दिया है, जिसने हर सीन का सस्पेंस दो गुना कर दिया. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: बॉक्स ऑफिस पर होगा बॉबी-वरुण का महाक्लैश, एक साथ रिलीज होंगी ये 2 बड़ी फिल्में

Friday Theatre Release: आप भी थिएटर्स में मूवी देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपको बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो इस फ्राइडे सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Gullak 5 की रिलीज डेट आई सामने, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?

Gullak 5 OTT Release: सोनी लिव की पॉपुलर फैमिली ड्रामा सीरीज 'गुल्लक' एक बार फिर चर्चा में आ गई है. दरअसल, इस सीरीज का नया सीजन जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: कब और कहां रिलीज होगी Suriya की 300 करोड़ी फिल्म Karuppu?

सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'करुप्पू' (Karuppu) जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म ने थिएटर में 300 करोड़ से ज्यादा कमाई की है. अब घर बैठे लोगों का मनोरंजन करेगी. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Netflix की इस सुपरहिट सीरीज ने जीता था लोगों का दिल, आपने देखी?

आप ओटीटी पर देखने के लिए कोई बढ़िया सीरीज तलाश रहे हैं, तो आप साल 2024 में रिलीज हुई एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. इस सीरीज के दूसरे पार्ट का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: बिग बॉस तमिल 10 का प्रोमो हुआ रिलीज

बिग बॉस तमिल 10 का प्रोमो रिलीज हो गया है. होस्ट की गद्दी सुपरस्टार विजय सेतुपति को मिली है. इस बार शो में 'कॉमन मैन' कॉन्सेप्ट पेश किया गया है, जिसमें आम लोग भी भाग ले सकेंगे.

https://www.instagram.com/reel/DZCxmUTgsj-/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी Dilip Kumar की ये फिल्म, 3 महीने रही हाउसफुल

हिंदी सिनेमा में कई सारी फिल्म रिलीज हुई हैं, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जो 3 महीने तक हाउसफुल रही थी. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड के वो 8 दिग्गज अभिनेता, जिनका 'पाकिस्तान' की धरती पर हुआ जन्म

क्या आप जानते हैं कि भारत में भगवान की तरह पूजे जाने वाले यह 8 दिग्गज अभिनेता पाकिस्तान की धरती पर पैदा हुए हैं? उन्होंने अपनी बेमिसाल अदाकारी से हमेशा के लिए भारत के दिल पर राज किया. आइए देखते हैं इनकी लिस्ट. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: चंडीगढ़ में सील हुआ रैपर Badshah का क्लब, नियमों को तोड़ने पर प्रशासन का चला हंटर

रैपर बादशाद को चंडीगढ़ प्रशासन से बड़ा झटका लगा है. चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में स्थित 'सागो' (SAGO) डिस्को क्लब को सील कर दिया गया है. प्रशासन ने यह कदम नियमों के उलंघन होने की वजह से किया है. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: फादर्स डे से पहले करण जौहर की इस नई फिल्म का ट्रेलर आउट

फादर्स डे से पहले करण जौहर की नई गुजराती फिल्म Once More का ट्रेलर आउट हो गया है. Karan Johar ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके जानकारी दी है. इस फिल्म में पिता और बेटे की बॉन्डिंग के बारे में दिखाया गया है. 19 जून 2026 को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी.

https://www.instagram.com/reel/DZE7acGI2_Z/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: शाहिद कपूर की नई फिल्म Cocktail 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज

शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ (Cocktail 2) का मजेदार ट्रेलर आज, 2 जून 2026 को आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया गया है. यह फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह साल 2012 में आई सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है. इस बार नए किरदारों के साथ आधुनिक रिश्तों, दोस्ती, प्यार और उलझनों से भरे एक अनोखे लव ट्रायंगल (Love Triangle) को पर्दे पर उतारा गया है.

https://www.youtube.com/watch?v=XXxUqLHq1xg

Entertainment News LIVE: RCB की जीत के बाद, प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे विराट-अनुष्का

विराट कोहली की टीम RCB ने हाल ही में दूसरी बार IPL की ट्रॉफी अपने नाम की है. इस खास मौके पर पूरे देश ने जश्न मनाया. विराट-अनुष्का इस जीत के बाद प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में उनका आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: रामचरण की 'पेड्डी' का नया गाना हुआ रिलीज

रामचरण की अपकमिंग फिल्म 'पेड्डी' का नया गाना 'मास्सा मास्सा' रिलीज हो चुका है. इस गाने को एआर रहमान ने कंपोज किया है. वहीं नितेश अहेर ने इस गाने को गाया है. इस गाने में रामचरण पहलवान के रूप में दिखाई दे रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/DZDwR_yzWbs/?hl=en

Entertainment News LIVE: 'दृश्यम 3' की शूटिंग हुई पूरी?

मोहनलाल के बाद अब अजय देवगन भी 'दृश्यम 3' लेकर आ रहे हैं. खबरों के मुताबिक फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है. वहीं मेकर्स पहले ही इस फिल्म की रिलीज डेट को रिवील कर चुके हैं. ये फिल्म इस साल 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Entertainment News LIVE: 2026 की 7 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

2026 का लगभग आधा साल खत्म हो गया है और अब तक 7 फिल्में ऐसी हैं जो रिकॉर्डतोड़ कमाई कर चुकी हैं. इनमें धुरंधर 2, बॉर्डर 2, माइकल, राजा शिवाजी, वाझा II, भूत बंगला और दृश्यम 3 जैसी फिल्में शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: रवीना टंडन की मां के 25 लाख रुपये के गहने चुराने वाली महिला गिरफ्तार

रवीना टंडन की मां के 25 लाख रुपये के गहने चोरी हो गए हैं. वहीं अब पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार गहनों के साथ-साथ इस महिला ने महंगी गाड़ी भी चुराई थी.

Entertainment News LIVE: इस शो में 30 साल पहले साथ दिखे थे 'जेठालाल'-'बबीता'

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' 18 सालों से टीवी की दुनिया पर राज कर रहा है. इस शो में 'जेठालाल' और 'बबिता जी' किरदार काफी फेमस है. वहीं इस शो से पहले ये सितारे 30 साल पुराने शो में भी साथ दिख चुकी है. जी टीवी के शो ‘हम सब बाराती’ में साथ नजर आए थे. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: आर माधवन की पत्नी ने एक्टर के लिए किया स्पेशल बर्थडे पोस्ट

आर माधवन के बर्थडे पर उनकी पत्नी सरिता ने उनके लिए स्पेशल पोस्ट किया है. इस पोस्ट में सरिता ने एक्टर को बेस्ट पति और बेस्ट पिता बताया. सोशल मीडिया पर आर माधवन की पत्नी सरिता की ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है.

https://www.instagram.com/reel/DZB40P1M0T8/

Entertainment News LIVE: सलमान खान का 'काला हिरण' की रिलीज पर बड़ा एक्शन

'काला हिरण' के मेकर्स की एक बार फिर टेंशन बढ़ गई है. फिल्म के मेकर्स पर सलमान खान ने कानूनी एक्शन लिया है. भाईजान की लीगल टीम ने 'काला हिरण' के प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स को फिल्म को लेकर कानूनी नोटिस भेज दिया है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' ने कितनी की कमाई?

'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' में जैकी श्रॉफ सुपरहीरो का किरदार निभा रहे हैं. वहीं इस फिल्म को बच्चे खूब पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं. हालांकि फिल्म कमाई के मामले में कछुए की रफ्तार में आगे बढ़ रही है. वहीं दूसरी ओर अनन्या पांडे की 'चांद मेरा दिल' में अनन्या के साथ लक्ष्य लीड रोल में हैं. फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है.

Entertainment News LIVE: 'चांद मेरा दिल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अनन्या पांडे की 'चांद मेरा दिल' ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 90 लाख की कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 11% रही. इस फिल्म के शोज 2,707 रहे. वहीं 11 दिनों में फिल्म ने भारत में 25.20 करोड़ की कमाई की है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 29.79 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 33.64 करोड़ की कमाई कर ली है.

Entertainment News LIVE: सोनाक्षी सिन्हा का बर्थडे

सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. बॉलीवुड में एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म 'दबंग' से की थी. डेब्यू फिल्म से ही सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की स्टार बन गई थीं. वहीं इसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार के साथ कई बेहतरीन फिल्में दीं. फिल्मों के साथ-साथ एक्ट्रेस 'दहाड़' जैसी सीरीज भी दे चुकी हैं. वहीं हाल ही में एक्ट्रेस की 'सिस्टम' फिल्म रिलीज हुई है.

Entertainment News LIVE: शरवरी वाघ ने 'मैं वापस आऊंगा' का 'मस्कारा' गाना किया रिक्रिएट

इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही ऑडियंस की एक्साइटमेंट तेज कर दी है. इसके साथ ही फिल्म की स्टारकास्ट दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी वाघ को साथ में स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस बेसब्र हैं. वहीं शरवरी वाघ ने फिल्म के गाने 'मस्कारा' को रिक्रिएट किया है. एक्ट्रेस ने पियानो पर 'मस्कारा' गाने की धुन बजाई और गाना गुनगुनाया.

https://www.instagram.com/reel/DZCDDWSMsUc/

Entertainment News LIVE: बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ की धीमी पड़ी रफ्तार, 12वें दिन किया इतने का कलेक्शन

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' इन दिनों सिनेमाघरों में देखी जा रही है. मूवी को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलता हुआ नजर आ रहा है. यह मूवी 21 मई को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है कि मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' ने कितने का का रोबार किया है. दरअसल, आज हम आपको 'दृश्यम 3' के कुल कलेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: रात में अकेले न देखें Netflix की ये 5 भूतिया फिल्में

अगर आपको हॉरर फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपको ओटीटी पर मौजूद 5 सबसे ज्यादा डरावनी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर बैठे देख सकते हैं. इस लिस्ट में बॉलीवुड की फिल्मों से लेकर हॉलीवुड तक की हॉरर फिल्में मौजूद हैं. इन फिल्मों की कहानी इतनी डरावनी है कि यह आपको हफ्तों तक याद रहने वाली है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: वेम्बली स्टेडियम में गूंजेगी Diljit Dosanjh की आवाज

दिलजीत दोसांझ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें सिंगर अपने वेम्बली स्टेडियम टूर की जानकारी देते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं सिंगर के इस वीडियो ने हजारों फैंस का दिल जीत लिया है.

https://www.instagram.com/p/DZCA137Fh-U/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: क्या Parul Gulati ने कर ली सगाई? फोटो देख चौंक गए फैंस

अभिनेत्री पारुल गुलाटी की एक लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसे देखकर उनके फैंस काफी हैरान हो रहे हैं. एक्ट्रेस इस तस्वीर में उंगली में रिंग पहने नजर आ रही है, जिसके बाद कयास लगाया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने सगाई कर ली है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: तमिल सिनेमा की 5 सबसे कमाऊ फिल्में, देखें लिस्ट

भारतीय सिनेमा में कई सारी फिल्में रिलीज हुई है, जो दर्शकों को भी काफी ज्यादा पसंद आई है. लेकिन आज हम आपको तमिल सिनेमा की 5 शानदार फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई किया है. लिस्ट में पहले नंबर पर 75 साल के सुपरस्टार की मूवी ने अपना दबदबा बनाया हुआ है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: जून के पहले हफ्ते में थिएटर्स में लगेगा मनोरंजन का मेला

आप भी थिएटर्स में जाकर मूवी देखना पसंद करते हैं, तो जून का महीना आपके लिए काफी बढ़िया होने वाला है. दरअसल, इस हफ्ते सिनेमाघरों में 1 या 2 नहीं बल्कि फिल्में रिलीज होने वाली है. इस लिस्ट में साउथ सिनेमा, बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्मों के नाम शामिल है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: RCB की जीत के बाद छाया Virat-Anushka का प्यार, वायरल हुई फोटो

RCB की जीत के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की वीडियो फोटो वायरल हो रही है, जिसमें फैंस अपनी खुशी का इजहार करते नजर आ रहे हैं. इसी बीच विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी एक पोस्ट शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

https://www.instagram.com/p/DZCaYSVsiaO/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: IPL की दूसरी जीत के बाद प्रेमानंद महाराज से मिलने क्यों नहीं जाएंगे विराट-अनुष्का?

IPL 2026 खत्म हो गया है और इस आरसीबी ने आईपीएल 2026 की ट्रॉफी अपने नाम की है. रॉयल चैलेंजर बैंगलूरू ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीती है. लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे सुनकर फैंस काफी हैरान हो रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ‘तुम्हारा फिगर अच्छा है...’ एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री को लेकर किया बड़ा खुलासा

मनोरंजन जगत की चकाचौंध के पीछे छिपा काला सच एक बार फिर लोगों के सामने आया है. दरअसल, इस बार सब टीवी का पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की अभिनेत्री ने इंडस्ट्री से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: अनुष्का शर्मा ने RCB की जीत पर शेयर किया फोटो

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल सीजन 19 में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद एक पोस्ट शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है. उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें विराट कोहली हाथ में आईपीएल की ट्रॉफी लेकर खड़े हैं, तो वहीं अनुष्का उन्हें फॉर हेड किस कर रही है.

https://www.instagram.com/p/DZCaYSVsiaO/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: R Madhavan की 8 ब्लॉकबस्टर फिल्में, जिन्होंने हिला डाला था बॉक्स ऑफिस

अगर आप R Madhavan के फैन हैं, तो इन 8 फिल्मों को भूलकर भी मिस ना करें. इनकी कहानियां और गानें दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था. आज भी एक्टर की इन सभी फिल्मों को बार बार देखा जाता है. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Welcome To The Jungle का नया गाना हुआ रिलीज

अक्षय कुमार की नई फिल्म Welcome To The Jungle का नया गाना Ucha Lamba Kad Forever रिलीज हो गया है. वही धुन और वही बोल दोबारा वापिस आया है. इसमें अक्षय कुमार के साथ दिशा पाटनी साथ नजर आ रही हैं. गाने के आखिर में अक्षय ने कटरीना कैफ को भी याद किया है.

https://www.instagram.com/reel/DZCGFMjoElZ/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: सलमान के ऑनस्क्रीन 'पापा' का ऐश्वर्या राय की सास Jaya Bachchan से क्या है नाता?

आपने सलमान के पापा के रोल में इस एक्टर को जरूर देखा होगा. क्या आप जानते हैं कि इनका ऐश्वर्या की सास यानी जया भादुड़ी से क्या रिश्ता है? एक्टिंग छोड़ अब यह अपना होटल चलाते हैं. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: संगीता बिर्जे ने पति आर माधवन को किया बर्थडे विश

संगीता बिर्जे ने पति आर माधवन को बर्थडे विश किया. माधवन आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. फैंस उन्हें भर-भरकर बधाई दे रहे हैं.

https://www.instagram.com/reel/DZB40P1M0T8/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: Marvels की फिल्मों का ये है 'परफेक्ट सीक्वेंस', भूलकर भी न बदलें क्रम

अगर आप मार्वल्स की दुनिया में घुसना चाहते हैं, तो इस परफेक्ट सीक्वेंस को जरूर फॉलो करें. इस तरह से मार्वल्स की शुरुआत करने से आपको बैकग्राउंड स्टोरी के साथ साथ पूरा कॉन्टेक्स्ट समझ आएगा. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Genelia ने अपने बेटे Rahyl के लिए लिखा नोट

एक्ट्रेस जेनेलिया ने अपने बेटे Rahyl के लिए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर प्यारा सा नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने खुद को अपने बेटे का सबसे बड़ा फैन बताया है. वीडियो में जेनेलिया अपने बेटे को खूब प्यार कर रही हैं.

https://www.instagram.com/reel/DZCE4YrRkyM/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: कौन है वो एक्टर जिसने अपनी ही स्टूडेंट से की शादी?

बॉलीवुड का यह एक्टर खुद में एक से एक ब्लॉकबस्टर फिल्में देता है, लेकिन इनका बेटा भी बाप से कम नहीं है. उसने कई गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम दुनिया में रोशन किया. आज हम इस एक्टर के बारे में जानेंगे, जिसने अपनी ही स्टूडेंट से शादी की और आज देश-दुनिया में बेटा और बाप नाम रोशन कर रहा है. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Rashmika Mandanna और Vijay Devarkonda ने शेयर की जापान ट्रिप की तस्वीरें

रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे जापान की गलियों में अपने पति विजय दोवरकोंडा के साथ एन्जॉय कर रही हैं. तस्वीरों में बीच बीच में विजय भी साथ नजर आ रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/DZAfao0DBbr/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: कौन हैं Callum Turner? जिसके साथ इंटरनेशनल पॉप स्टार Dua Lipa ने रचाई शादी

इंटरनेशनल पॉप स्टार Dua Lipa ने गुपचुप लंदन में Callum Turne से शादी कर ली है. इसकी शादी की न्यूज सामने आने के बाद हर कोई दुआ लिपा के पति कैलुम के बारे में जानना चाहता है. आइए जानते हैं कि आखिर दुआ के पति कौन हैं और यह क्या करते हैं? पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: काले घोड़े से भी तेज भाग रही मोहनलाल की 'दृश्यम 3'

मोहनलाल स्टारर इस फिल्म ने 11 दिनों में ताबड़तोड़ कमाई की है. Sacnilk और शुरुआती ट्रेड रिपोर्टों के अनुसार, फिल्म ने भारत में कुल नेट कलेक्शन 96.70 करोड़ रुपए का किया है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन के मामले में फिल्म ने 111 करोड़ रुपए कलेक्ट किए हैं. अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 228.95 करोड़ रुपए की कमाई की है. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: सुमन कल्याणपुर का 89 साल की उम्न में हुआ धन

संगीत प्रेमियों के लिए बेहद दुखद खबर है. मशहूर गायिका Suman Kalyanpur का 89 साल की उम्र में निधन हो गया. मुंबई के अपने घर में शांति से चली गईं. उनकी मधुर आवाज ने कई पीढ़ियों के दिलों को छुआ था. वे पिछले कई वर्षों से बढ़ती उम्र और उससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थी. उन्होंने शांति से अपने मुंबई निवास स्थान पर अंतिम सांस ली. पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके लाखों प्रशंसक आज शोक में डूबे हुए हैं. पढें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: R Madhavan का जन्मदिन आज

बॉलीवुड के सबसे वर्सेटाइल और चहेते अभिनेता आर माधवन आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म 1 जून 1970 को जमशेदपुर में हुआ था. उन्होंने बॉलीवुड में 3 इडियट्स से लेकर हाल ही में आई धुरंधर फिल्म से लोगों के दिलों में खूब जगह बनाई. साउथ सिनेमा में भी माधवन में अच्छा खासा काम किया है.

Entertainment News LIVE: शादी के बंधन में बंधी मशहूर पॉप स्टार Dua Lipa

इंटरनेशनल पॉप स्टार दुआ लीपा (Dua Lipa) और ब्रिटिश अभिनेता कैलम टर्नर (Callum Turner) ने लंदन में एक बेहद निजी समारोह में गुपचुप तरीके से शादी कर ली है. यह इस समय मनोरंजन जगत की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली इंटरनेशनल खबर बनी हुई है. दोनों ने लंदन के ऐतिहासिक ओल्ड मैरीलेबोन टाउन हॉल (Old Marylebone Town Hall) में बेहद सादगी के साथ क्रिश्चियन रीति रिवाजों के साथ शादी की. जहां दुआ लीपा अपने लीक से हटकर और गॉर्जियस ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं कैलम टर्नर भी क्लासी सूट में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ