अलविदा Suman Kalyanpur! 89 की उम्र में दिग्गज गायिका का निधन, शोक में डूबी पूरी इंडस्ट्री

Suman Kalyanpur Funeral Updates: मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है. वे अपने मुंबई वाले घर में शांति से चली गई. उनके मौत से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई.

Suman Kalyanpur Passes Away

Suman Kalyanpur Passes Away

Suman Kalyanpur Passes Away: संगीत प्रेमियों के लिए बेहद दुखद खबर है. मशहूर गायिका Suman Kalyanpur का 89 साल की उम्र में निधन हो गया. मुंबई के अपने घर में शांति से चली गईं. उनकी मधुर आवाज ने कई पीढ़ियों के दिलों को छुआ था. पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके लाखों प्रशंसक आज शोक में डूबे हुए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

सुमन कल्याणपुर की मौत का कारण

सुमन कल्याणपुर 89 साल की थी. वे पिछले कई वर्षों से बढ़ती उम्र और उससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थी. उन्होंने शांति से अपने मुंबई निवास स्थान पर अंतिम सांस ली. उनकी दोस्त मंगला खाडिलकर के अनुसार, सुमन जी ने रविवार रात करीब 8 बजे बहुत ही शांति से दुनिया को अलविदा कहा और अंतिम समय में वह खुद के ही गाए हुए सदाबहार गाने सुन रही थीं.

सुमन कल्याणपुर का सफल

सुमन कल्याणपुर का जन्म 28 जनवरी 1937 को ढाका (अब बांग्लादेश) में हुआ था. बाद में उनका परिवार मुंबई आ गया. बचपन से ही उन्हें संगीत का बहुत शौक था. 1950 के दशक में उन्होंने गायकी की दुनिया में कदम रखा.

विज्ञापन

सुमन कल्याणपुर का म्यूजिक करियर

बता दें कि सुमन कल्याणपुर ने 850 से ज्यादा गाने गाए। हिंदी के अलावा कई भाषाओं में भी उन्होंने अपनी आवाज दी. उनकी आवाज को लोग लता मंगेश्कर जी की याद दिलाती थी. सुमन जी की आवाज साफ, मधुर और दिल को छूने वाली होती थी. उनके कई गानों में से कुछ गाने आज भी लोगों को मुंह जबानी याद हैं जैसे कि ‘ना ना करते प्यार तुम्ही से कर बैठे’, ‘तुमने पुकारा हम चले आए’, ‘आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे’.

विज्ञापन

संगीत जगत और राजनीतिक गलियारों में शोक

सुमन कल्याणपुर के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ घई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से लेकर शरद पवार ने गायिका के निधन पर शोक व्यक्त किया. उनका अंतिम संस्कार आज (1 जून, 2026) सुबह मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर किया जाएगा. उनके परिवार में उनकी बेटी चारू हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ