Shilpa Shinde का 'सेक्सुअल हैरेसमेंट' वाला आरोप निकला झूठा, 10 साल पहले प्रोड्यूसर पर लगाए थे Allegations

Shilpa Shinde Sexual Harassment Case False: मशहूर टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं. उन्होंने 10 साल पहले प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट वाले आरोपों पर बड़ी टिप्पणी दी है. उन्होंने खुद स्वीकार किया कि वे आरोप झूठे थे.

shilpa-shetty.

shilpa-shetty.

Shilpa Shinde Sanjay Kohli Controversy: मशहूर टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं. लेकिन यह सुर्खियां विवादों से भरी हुई हैं. क्योंकि करीब 10 साल पहले शिल्पा ने सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर ‘सेक्सुअल हैरेसमेंट’ (यौन उत्पीड़न) के गंभीर आरोप लगाए थे. अब उन्होंने खुद इन आरोपों को झूठा बताया है. साथ इन झूठे आरोपों के लगाने के पीछे का कारण भी बताया है. आइए जानते हैं पूरा मामला.

विज्ञापन
विज्ञापन

शिल्पा शिंदे का झूठे आरोपों वाला बयान

शिल्पा शिंदे ने एक पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान चौकाने वाले खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया कि ‘वह झूठ था.’ उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने शिकायत इसलिए दर्ज कराई थी, क्योंकि ‘उस समय उन्हें लगा कि उनके पास कोई और विकल्प नहीं है और वे उस स्थिति से बाहर निकलने का कोई रास्ता ढूंढ रही थीं.’

वे आगे कहती हैं कि ‘यह बात कोई नहीं जानता. मुझे सच बोलने से डर नहीं लगता और मैं आज भी यही कहूंगी कि मैं जो कह रही हूं, वह बहुत बड़ी बात है. मैंने अपने प्रोड्यूसर पर यौन उत्पीड़न का केस कर दिया था, क्योंकि मेरे पास कोई और रास्ता नहीं था और तब मैं सेटलमेंट करके उस स्थिति से बाहर निकली.’

विज्ञापन

क्या है 10 साल पुराना विवाद?

यह विवाद साल 2016-17 के बीच का है, जब शिल्पा शिंदे ने फीस और कॉन्ट्रैक्ट के विवाद के चलते सुपरहिट शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ (जिसमें वह ‘अंगूरी भाभी’ का किरदार निभाती थीं) को अचानक छोड़ दिया था. इस घटना से हर कोई हैरान था. इसके बाद प्रोड्यूसर संजय कोहली पर मानसिक प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का केस तक दर्ज कर दिया था.

विज्ञापन

शिल्पा ने ऐसा क्यों किया?

शिल्पा उस पॉडकास्ट में बताती हैं कि ‘यह महाभारत समझने जैसा था. शिल्पा ने बताया कि प्रोड्यूसर संजय कोहली ने भी यही कहा था कि सारे रास्ते बंद हो गए थे, इसलिए उन्हें किसी न किसी तरह बाहर निकलना ही था. उन्होंने आगे कहा, ‘बेचारा वो उसमें बदनाम हो गया.’

दोनों की रिश्तों में आया सुधार

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि इस 10 साल पुराने और लंबे विवाद के बाद दोनों के संबंधों में सुधार आया है. एक लंबे विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है. उनके बकाया पैसे चुका दिए गए, और यह सहमति बनी कि भविष्य में कोई भी पक्ष सार्वजनिक रूप से दूसरे के खिलाफ कुछ नहीं बोलेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ