Netflix की इस सुपरहिट सीरीज ने जीता था लोगों का दिल, अब दूसरे सीजन को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट

आप ओटीटी पर देखने के लिए कोई बढ़िया सीरीज तलाश रहे हैं, तो आप साल 2024 में रिलीज हुई एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. इस सीरीज के दूसरे पार्ट का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Heeramandi
1 / 5
Heeramandi

आप ओटीटी पर देखने के लिए कोई बढ़िया सीरीज तलाश रहे हैं, तो आप साल 2024 में रिलीज हुई एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. इस सीरीज के दूसरे पार्ट का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन

हीरामंडी सीरीज

हीरामंडी सीरीज2 / 5

हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं उसका टाइटल 'हीरामंडी' है. यह सीरीज साल 2024 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. इस सीरीज ने दुनियाभर में कई हफ्तों तक ट्रेंड किया था. इस सीरीज को फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के निर्देशन में तैयार किया गया था.

विज्ञापन

हीरामंडी सीरीज कब रिलीज हुई थी

हीरामंडी सीरीज कब रिलीज हुई थी3 / 5

'हीरामंडी' सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख और ऋचा चड्ढ जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों ने अहम किरदार निभाया था. सीरीज का पहला सीजन लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया था, इस सीरीज में दिखाया गया है कि कोठों की ये रानी कही जाने वाली महिलाएं कैसे देश की आजादी के लिए ब्रिटिश के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार हो जाती है.

हीरामंडी सीरीज स्टार्स

हीरामंडी सीरीज स्टार्स4 / 5

हालांकि, अब लोग 'हीरामंडी 2' सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि सीरीज के दूसरे सीजन की तैयारी तेजी से चल रही है. दरअसल, इसका खुलासा सीरीज में 'साइमा' का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री श्रुति शर्मा ने किया है. श्रुति शर्मा ने साफ किया है कि 'हीरामंडी 2' की कहानी पहले सीजन के मुकाबले काफी शानदार होने वाली है.

विज्ञापन

हीरामंडी सीरीज कहां देखें

हीरामंडी सीरीज कहां देखें5 / 5

आपने अभी तक 'हीरामंडी' सीरीज नहीं देखी है, तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. यह सीरीज 8 एपिसोड के साथ जारी की गई है. यह सीरीज चकाचौंध से दूर महिलाओं के दर्द और संघर्ष को बयां करती है. इस सीरीज का दूसरे सीजन को फ्लोर पर आने में थोड़ा वक्त जरूर लग सकता है. सीरीज के दूसरे सीजन को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन