Drishyam 3 vs Blast Box Office Collection: अर्जुन सरजा की ‘Blast’ के आगे फीकी पड़ी ‘दृश्यम 3’, जानें दोनों फिल्मों का कुल कलेक्शन
सिनेमाघरों में इन दिनों साउथ सिनेमा की कई सारी फिल्में रिलीज की गई है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. इस लिस्ट में मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' से लेकर अर्जुन सरजा की मूवी ‘Blast’ का नाम काबिज है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
Edited By : Shahzad Khan|Updated: Jun 2, 2026 21:13
Share :
Drishyam 3 vs Blast किसने किया ज्यादा कलेक्शन
---विज्ञापन---
आज कल बॉक्स ऑफिस पर साउथ सिनेमा का दबदबा बना हुआ है. इन दिनों साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दो बड़ी फिल्में जमकर गदर मचा रही है. इन फिल्मों को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. इस लिस्ट में मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' और अर्जुन सरजा की मूवी ‘Blast’ का नाम आता है. ऐसे में अब उनके फैंस यह जानना चाहते हैं कि दोनों फिल्मों ने अब तक कितने का कलेक्शन किया है.
साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. यह एक सस्पेंस थ्रिलर मूवी है, जिसका दर्शक लंबे से इंतजार कर रहे थे. बता दे कि 'दृश्यम फ्रैंचाइजी' की 'दृश्यम 3' तीसरी किस्त है. इस सीरीज का पहला पार्ट साल 2013 में रिलीज किया गया था. वहीं 'दृश्यम पार्ट 2' 8 साल के लंबे इंतजार के बाद साल 2021 में रिलीज की गई थी. हालांकि 'दृश्यम 3' 21 मई को थिएटर्स में रिलीज की गई है और इस फिल्म ने पहले दिन 15.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. फिल्म को रिलीज हुए आज यानी 02 जून 2026 को 13 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने 13 दिनों में खबर लिखे जाने तक 1.09 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं फिल्म ने अब तक 99.99 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.
वहीं अर्जुन सरजा की मूवी ‘Blast’ की बात करें, तो यह मूवी 28 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. ब्लास्ट फिल्म ने पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इस फिल्म को रिलीज हुए आज यानी 02 जून को 6 दिनों का समय हो चुका है. फिल्म ने 6वें दिन 2.18 करोड़ रुपये का कारोबार किया. अर्जुन सरजा की मूवी ‘Blast’ ने अब तक 19.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसमें फिल्म ने तमिल में 16.54 करोड़ छापे हैं, तो वहीं फिल्म ने तेलुगु में 3.19 करोड़ का कलेक्शन किया है.
आज कल बॉक्स ऑफिस पर साउथ सिनेमा का दबदबा बना हुआ है. इन दिनों साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दो बड़ी फिल्में जमकर गदर मचा रही है. इन फिल्मों को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. इस लिस्ट में मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ और अर्जुन सरजा की मूवी ‘Blast’ का नाम आता है. ऐसे में अब उनके फैंस यह जानना चाहते हैं कि दोनों फिल्मों ने अब तक कितने का कलेक्शन किया है.
साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. यह एक सस्पेंस थ्रिलर मूवी है, जिसका दर्शक लंबे से इंतजार कर रहे थे. बता दे कि ‘दृश्यम फ्रैंचाइजी’ की ‘दृश्यम 3’ तीसरी किस्त है. इस सीरीज का पहला पार्ट साल 2013 में रिलीज किया गया था. वहीं ‘दृश्यम पार्ट 2’ 8 साल के लंबे इंतजार के बाद साल 2021 में रिलीज की गई थी. हालांकि ‘दृश्यम 3’ 21 मई को थिएटर्स में रिलीज की गई है और इस फिल्म ने पहले दिन 15.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. फिल्म को रिलीज हुए आज यानी 02 जून 2026 को 13 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने 13 दिनों में खबर लिखे जाने तक 1.09 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं फिल्म ने अब तक 99.99 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.
वहीं अर्जुन सरजा की मूवी ‘Blast’ की बात करें, तो यह मूवी 28 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. ब्लास्ट फिल्म ने पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इस फिल्म को रिलीज हुए आज यानी 02 जून को 6 दिनों का समय हो चुका है. फिल्म ने 6वें दिन 2.18 करोड़ रुपये का कारोबार किया. अर्जुन सरजा की मूवी ‘Blast’ ने अब तक 19.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसमें फिल्म ने तमिल में 16.54 करोड़ छापे हैं, तो वहीं फिल्म ने तेलुगु में 3.19 करोड़ का कलेक्शन किया है.
हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/Drishyam 3 vs Blast Box Office Collection: अर्जुन सरजा की ‘Blast’ के आगे फीकी पड़ी 'दृश्यम 3', जानें दोनों फिल्मों का कुल कलेक्शन