रात में अकेले न देखें Netflix की ये 5 भूतिया फिल्में, क्लाइमेक्स देख कांप उठेगी आत्मा

अगर आपको हॉरर फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपको ओटीटी पर मौजूद 5 सबसे ज्यादा डरावनी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर बैठे देख सकते हैं. इस लिस्ट में बॉलीवुड की फिल्मों से लेकर हॉलीवुड तक की हॉरर फिल्में मौजूद हैं. इन फिल्मों की कहानी इतनी डरावनी है कि यह आपको हफ्तों तक याद रहने वाली है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

horror film
1 / 6

अगर आपको हॉरर फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपको ओटीटी पर मौजूद 5 सबसे ज्यादा डरावनी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर बैठे देख सकते हैं. इस लिस्ट में बॉलीवुड की फिल्मों से लेकर हॉलीवुड तक की हॉरर फिल्में मौजूद हैं. इन फिल्मों की कहानी इतनी डरावनी है कि यह आपको हफ्तों तक याद रहने वाली है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन

अंडर पेरिस

अंडर पेरिस2 / 6

लिस्ट में पहला नाम साल 2024 में रिलीज हुई मूवी 'अंडर पेरिस' का आता है. इस फिल्म की कहानी एक मरीन रिसर्चर के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो टीम के साथ शॉर्टफिन माको शार्क की तलाश करता है. यह एक हॉरर एक्शन मूवी है, जो आपको अंत तक बांधकर रखने में कामयाब होती है. इस मूवी में बेरेनिस बेजो, लीया लेविआंट और नसीम लयेस ने अहम किरदार निभाया है.

विज्ञापन

सुमाला

सुमाला3 / 6

दूसरे नंबर पर साल 2024 में रिलीज हुई मूवी Sumala का नाम मौजूद हैं, जो सुपरनेचुरल थ्रिलर हॉरर से भरी हुई है. अगर आपको ज्यादा हॉरर वाली मूवी देखना पसंद है, तो आप इस फिल्म को देखने का प्लान बना सकते हैं. यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है

द 8th नाइट

द 8th नाइट4 / 6

तीसरे स्थान पर 'The 8th Night' मूवी का आता है, जो साल 2021 में रिलीज किया गया था. यह एक साउथ कोरिया मूवी है, जो सुपरनेचुरल और हॉरर से भरी हुई है. इस मूवी की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो भूत को भगाने के लिए कई तरह की कोशिश करता हुआ नजर आता है. यह मूवी आपको अंत तक बोर नहीं होने देती है.

विज्ञापन

बुलबुल

बुलबुल5 / 6

चौथे नंबर पर 'बुलबुल' मूवी का नाम शामिल है. इस मूवी में तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, पाओली डैम और राहुल बोस ने अहम किरदार निभाया है. मूवी की कहानी एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. यह मूवी साल 2020 में रिलीज की गई थी.

शैतान

शैतान6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम साल 2024 में रिलीज हुई मूवी 'शैतान' का आता है. इस फिल्म में अजय देवगन के साथ आर. माधवन ने अहम रोल प्ले किया है. इस मूवी की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी बेटी को एक रहस्यमयी व्यक्ति अपने वश कर लेता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन