पर्दे पर बने सलमान के 'पापा', पर असल जिंदगी में ऐश्वर्या की सास से है बेहद खास नाता, अब एक्टिंग छोड़ चला रहे अपना होटल
Rajive Verma Relationship with Jaya Bachchan: आपने सलमान के पापा के रोल में इस एक्टर को जरूर देखा होगा. क्या आप जानते हैं कि इनका ऐश्वर्या की सास यानी जया भादुड़ी से क्या रिश्ता है? एक्टिंग छोड़ अब यह अपना होटल चलाते हैं.

Rajive Verma Relationship with Jaya Bachchan: आपने सलमान के पापा के रोल में इस एक्टर को जरूर देखा होगा. क्या आप जानते हैं कि इनका ऐश्वर्या की सास यानी जया भादुड़ी से क्या रिश्ता है? एक्टिंग छोड़ अब यह अपना होटल चलाते हैं.
सलमान खान के पापा
2 / 8साल 1989 में आई सूरज बड़जात्या की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मैने प्यार किया' में इस एक्टर ने सलमान खान (प्रेम) के पिता 'मिस्टर किशन कुमार चौधरी' का किरदार निभाया था.
कौन है यह एक्टर?
3 / 8यह और कोई नहीं बल्कि राजीव वर्मा हैं, जिन्होंने 'हम साथ साथ हैं', 'बेवी नंबर 1', 'हम दिल दे चुके सनम' जैसी फिल्मों में भी उन्होंने अच्छे पिता का रोल किया है.
राजीव वर्मा और जया भादुड़ी का रिश्ता
4 / 8असल जिंदगी में राजीव वर्मा का परिवार बच्चन परिवार से जुड़ा हुआ है. वे जया बच्चन की छोटी बहन रीता भदौड़ी (अब वर्मा) के पति है. यानी वे अमिताभ बच्चन के साढ़ू हैं. ऐश्वर्या राय बच्चन की सास जया बच्चन उनकी साली बनती हैं.
जया बच्चन के करीबी दोस्त
5 / 8राजीव वर्मा साढ़ू होने के अलावा दोनों बचपन से बहुत अच्छे दोस्त भी हैं. दोनों का जन्म और पालन-पोषण मध्यप्रदेश में ही हुआ. उन्होंने भोपाल के 'थियेटर एली' में एक साथ नाटक और स्टेज शोज करके अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी.
शुरू किया होटल बिजनेस
6 / 8लंबे समय तक फिल्मों और टीवी सीरियल्स में संस्कारी पिता व ससुर का किरदार निभाने के बाद अब राजीव वर्मा ग्लैमर की दुनिया छोड़ चुके हैं. उन्होंने एक बार बताया था कि अब उन्हें एक्टिंग में मजा नहीं आ रहा था, जिसकी वजह से उन्होंने बॉलीवुड छोड़ा.
आर्किटेक्चर की पढ़ाई की
7 / 8राजीव वर्मा ने अभिनय में आने से पहले आर्किटेक्चर की पढ़ाई की थी, इसलिए उन्होंने अपने होटल के डिजाइन और आर्किटेक्चर में खुद का विशेष योगदान दिया है. आज उनका 'होटल पलाश रेजीडेंसी' (Hotel Palash Residency) शानदार होटल है.
फिल्मी दुनिया से दूर राजीव की जिंदगी
8 / 8राजीव अब अपने गृह राज्य मध्य प्रदेश में पत्नी रीता भादुड़ी के साथ रहते हैं. आज भी बच्चन परिवार और वर्मा परिवार के रिश्ते काफी अच्छे हैं.