---विज्ञापन---

हाथ में अंगूठी, चेहरे पर मुस्कान… क्या Parul Gulati ने कर ली सगाई? फोटो देख चौंक गए फैंस

अभिनेत्री पारुल गुलाटी की एक लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसे देखकर उनके फैंस काफी हैरान हो रहे हैं. एक्ट्रेस इस तस्वीर में उंगली में रिंग पहने नजर आ रही है, जिसके बाद कयास लगाया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने सगाई कर ली है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

---विज्ञापन---

भारतीय अभिनेत्री और उद्यमी पारुल गुलाटी इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रही है. एक्ट्रेस इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है. दरअसल, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद उनके फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस ने सगाई कर ली है. वहीं पारुल की यह पोस्ट देखकर फैंस भी हैरान हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Theatre Release This Week: जून के पहले हफ्ते में थिएटर्स में लगेगा मनोरंजन का मेला, रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में

---विज्ञापन---

आपको बता दें कि पारुल गुलाटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी शेयर की थी, जिसके बाद से उनकी सगाई की खबरें तेज हो गई है. अभिनेत्री के फैंस उनकी इंस्टा स्टोरी को देखने के बाद काफी हैरान नजर आ रहे हैं. दरअसल, उनके फॉलोअर्स यह कयास लगा रहे हैं कि शायद उनके घर में जल्द ही शादी की शहनाइयां बज सकती हैं. दरअसल, अभिनेत्री ने अपने इंस्टा स्टोरी में जो फोटो शेयर की थी, जिसमें वो अपनी दोस्त के साथ वीडियो कॉल पर बात करते हुए नजर आ रही हैं. पारुल की दोस्त के चेहरे पर हैरानी और खुशी साफ नजर आ रही है. पारुल ने अपने बांय हाथ में रिंग फिंगर पहन रखी है. उनके हाथ में रिंग देखकर उनकी फ्रेंड भी काफी शॉक्ड नजर आ रही है.

यह भी पढ़ें: तमिल सिनेमा की इन 5 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, तीसरे नंबर की थ्रिलर फिल्म के आगे सब हुए फेल

---विज्ञापन---

दरअसल, पारुल गुलाटी की यह स्टोरी देखने के बाद यह अटकलें तेज हो गई है कि अभिनेत्री ने सगाई कर ली है. हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस की ओर से इन अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं आया है. लेकिन उनके हाथ में रिंग देखकर लोग यही अंदाजा लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस ने सगाई कर ली है. हालांकि, अब फैंस एक्ट्रेस की इस खास पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आपको बता दें कि एक्ट्रेस पारुल गुलाटी आखिरी बार फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ में नजर आई थी.

First published on: Jun 01, 2026 09:16 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola