Friday Theatre Release: बॉक्स ऑफिस पर होगा बॉबी-वरुण का महाक्लैश, एक साथ रिलीज होंगी ये 2 बड़ी फिल्में

Friday Theatre Release: आप भी थिएटर्स में मूवी देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपको बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो इस फ्राइडे सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में.

Friday Theatre Release

फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा महाक्लैश

विज्ञापन

जून के पहले हफ्ते में सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, आज हम आपको बॉलीवुड की फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो इस फ्राइडे को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस लिस्ट में बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ से लेकर वरुण धवन की मूवी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का नाम शामिल है. एक्टर्स अपनी-अपनी फिल्मों के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रहे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन से स्टार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर पाती है.

यह भी पढ़ें: Gullak 5 OTT Release: ओटीटी पर फिर सजेगी मिश्रा परिवार की महफिल, जानें कब रिलीज होगी ये फैमिली सीरीज?

विज्ञापन

कब रिलीज होगी बॉबी देओल की ‘बंदर’?

बॉलीवुड सुपरस्टार बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया है, जिसे देख कर उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. फिल्म ‘बंदर’ में बॉबी देओल के साथ सान्या मल्होत्रा और सबा आजाद ने अहम किरदार निभाया है. इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था. इस मूवी की कहानी स्ट्रग्लिंग टीवी आर्टिस्ट समीर मेहरा के ऊपर है, जिसकी एक्स गर्लफ्रेंड ने उसके ऊपर कई आरोप लगाए थे. दरअसल, इस आरोप के बाद एक्टर की चकाचौंध भरी जिंदगी और उसका पूरा एक्टिंग करियर बिखर जाता है. यह मूवी 5 जून को थिएटर में रिलीज होने वाली है.

‘है जवानी तो इश्क होना है’ कब होगी रिलीज?

सुपरस्टार वरुण धवन स्टारर फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का नाम मौजूद है. यह मूवी 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े अहम किरदार में नजर आने वाली है. इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया है. यह एक रोमांस, कॉमेडी और क्लासिक बॉलीवुड गानों से सजी हुई है. इस फिल्म में बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान के पुराने गाने चुनरी-चुनरी को रीमेक किया गया है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. आप भी एक रॉम-कॉम फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आप इस मूवी को अपने पार्टनर के संग 5 जून को देख सकते हैं. यह फिल्म 5 जून 2026 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ