एक्टिंग में पिता सुपरहिट, खेल में बेटा गोल्ड मेडलिस्ट! कौन है वो एक्टर जिसने अपनी ही स्टूडेंट से की शादी?

R Madhavan Achievements: बॉलीवुड का यह एक्टर खुद में एक से एक ब्लॉकबस्टर फिल्में देता है, लेकिन इनका बेटा भी बाप से कम नहीं है. उसने कई गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम दुनिया में रोशन किया. आज हम इस एक्टर के बारे में जानेंगे, जिसने अपनी ही स्टूडेंट से शादी की और आज देश-दुनिया में बेटा और बाप नाम रोशन कर रहा है.

R Madhavan Life Story
1 / 8
R Madhavan Life Story

R Madhavan Achievements: बॉलीवुड का यह एक्टर खुद में एक से एक ब्लॉकबस्टर फिल्में देता है, लेकिन इनका बेटा भी बाप से कम नहीं है. उसने कई गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम दुनिया में रोशन किया. आज हम इस एक्टर के बारे में जानेंगे, जिसने अपनी ही स्टूडेंट से शादी की और आज देश-दुनिया में बेटा और बाप नाम रोशन कर रहा है.  

विज्ञापन

बॉलीवुड का सुपरहिट एक्टर

बॉलीवुड का सुपरहिट एक्टर2 / 8

बॉलीवुड के इस सुपरहिट एक्टर का नाम है-आर. माधवन (R. Madhavan), जिसने सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि साउथ सिनेमा में अपनी कामयाबी का झंडा गाढ़ा है.

विज्ञापन

आर. माधवन की निजी जिंदगी

आर. माधवन की निजी जिंदगी3 / 8

आर. माधवन की निजी जिंदगी काफी रोचक है. वे अभिनय की दुनिया में जितने उस्ताद हैं, उतना ही सफल उनका बेटा खेल की दुनिया में है. उनके बेटे वेदांत माधवन ने कई गोल्ड मेडल अपने नाम किए हैं.

वेदांत माधवन के गोल्ड मेडल्स

वेदांत माधवन के गोल्ड मेडल्स4 / 8

आर. माधवन के बेटे वेदांत माधवन (Vedaant Madhavan) ने फिल्मों की चकाचौंध को छोड़कर स्विमिंग (तैराकी) को अपना करियर चुना. वह भारत के एक उभरते हुए अंतर्राष्ट्रीय तैराक हैं.

विज्ञापन

वेदांत माधवन की बड़ी उपलब्धियां

वेदांत माधवन की बड़ी उपलब्धियां5 / 8

वेदांत ने 'दानिश ओपन 2022' में भारत के लिए गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते. इसके बाद साल 2023 में 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स' में उन्होंने अकेले ही 5 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था. बता दें कि माधवन और उनकी पत्नी सरिता ने बेटे की ओलंपिक स्तर की ट्रेनिंग को सपोर्ट करने के लिए अपना घर तक बदल लिया था और कुछ समय के लिए दुबई शिफ्ट हो गए थे.

आर माधवन की लव स्टोरी

आर माधवन की लव स्टोरी6 / 8

आर. माधवन की लव स्टोरी बेहद खूबसूरत है. फिल्मों में आने से पहले माधवन इलेक्ट्रॉनिक्स के छात्रों को कम्युनिकेशन और पब्लिक स्पीकिंग (व्यक्तित्व विकास) की क्लासेस देते थे, जहां पर सरिता बिर्जे भी स्टूडेंट के तौर पर आती थीं.

विज्ञापन

प्यार की हुई शुरुआत

 प्यार की हुई शुरुआत7 / 8

दरअसल, साल 1991 में सरिता बिर्जे नाम की एक युवती उनकी इस क्लास को अटेंड करने आईं. सरिता एक एयर होस्टेस का इंटरव्यू पास करना चाहती थीं. माधवन की क्लासेस की मदद से सरिता ने वह इंटरव्यू सफलतापूर्वक पास कर लिया. इस खुशी और आभार को व्यक्त करने के लिए सरिता ने माधवन को एक थैंक यू डिनर (Dinner Date) पर इन्वाइट किया.

रोमांस और शादी

रोमांस और शादी8 / 8

यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, दोस्ती प्यार में बदली और लगभग 8 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, दोनों ने साल 1999 में शादी कर ली. यह शादी माधवन के तमिल फिल्मों में बड़े स्टार बनने से पहले ही हो चुकी थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन