'धुरंधर 2' से 'बॉर्डर 2' तक, ये हैं 2026 की 7 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में; कुछ तो OTT पर भी मौजूद

Top 7 Highest Grossing Movies 2026: इस साल बॉलीवुड में कई धमाकेदार फिल्में रिलीज हुईं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर भी तहलका मचाया. 2026 का लगभग आधा साल खत्म हो गया है और अब तक 7 फिल्में ऐसी हैं जो रिकॉर्डतोड़ कमाई कर चुकी हैं. इनमें 'धुरंधर 2' से 'बॉर्डर 2' तक शामिल हैं. आज हम आपको इन टॉप 7 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं.

top 7 highest grossing movies
1 / 8

विज्ञापन

धुरंधर: द रिवेंज

धुरंधर: द रिवेंज2 / 8

रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉलीवुड में इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. 'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में 1851 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. वहीं अब ये फिल्म 4 जून को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है.

विज्ञापन

माइकल

माइकल3 / 8

हॉलीवुड फिल्म 'माइकल' इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 7000 करोड़ की कमाई की. वहीं भारत में भी फिल्म का अलग ही क्रेज देखने को मिला. भारत में फिल्म ने लगभग 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया.

राजा शिवाजी

राजा शिवाजी4 / 8

रितेश देशमुख की मराठी फिल्म का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर फैंस को खूब एंटरटेन किया. फिल्म ने अब तक 130 करोड़ की कमाई की. 75 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की.

विज्ञापन

वाझा II

वाझा II5 / 8

'वाझा 2: बायोपिक ऑफ अ बिलियन ब्रदर्स' भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. 10 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 225 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. वहीं बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म इतिहास रच चुकी है. ये जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है.

भूत बंगला

भूत बंगला6 / 8

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर फैंस को एंटरटेन कर चुकी है. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 266-284 करोड़ के बीच में कमाई की. वहीं इस फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है.

विज्ञापन

बॉर्डर 2

बॉर्डर 27 / 8

सनी देओल और वरुण धवन की इस फिल्म का नाम भी लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 464.5 करोड़ की कमाई की. वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म ने विदेशों में 57.71 करोड़ की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया था. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

दृश्यम 3

दृश्यम 38 / 8

मोहनलाल की 'दृश्यम 3' भी इस लिस्ट में शामिल है. फिल्म ने 12 दिनों में अब तक 224.76 करोड़ की कमाई कर ली है. इस फिल्म की खास बात ये है कि इस फिल्म का क्रेज विदेशों में ज्यादा दिखाई दे रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन