विराट-अनुष्का क्यों नहीं मिलने जाएंगे प्रेमानंद जी महाराज से?
हालांकि, आईपीएल की जीत के बाद विराट-अनुष्का और प्रेमानंद जी महाराज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल, कहा जा रहा है कि इस बार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा प्रेमानंद जी महाराज से मिलने के लिए नहीं जाएंगे. यह खबर सुनने के बाद लोग काफी हैरान हो रहे है. बता दें कि कपल आईपीएल की शुरुआत से पहले प्रेमानंद जी महाराज से मिलने गए थे और आशीर्वाद लिया था. लेकिन आईपीएल की जीत के बाद विराट-अनुष्का प्रेमानंद जी महाराज से मिलने नहीं जाने वाले हैं.
घमंड या मजबूरी? क्या है कारण
आपको बता दें कि विराट-अनुष्का का प्रेमानंद जी महाराज के पास न जाना कोई घमंड नहीं बल्कि मजबूरी है. दरअसल, हाल ही में एक खबर आई थी कि प्रेमानंद जी महाराज की तबीयत इन दिनों काफी बिगड़ गई है और महाराज जी ने मिलना बंद कर दिया है. प्रेमानंद जी महाराज अब न भक्तों से मिले रहे हैं और न ही भक्तों को दीक्षा दे रहे हैं. दरअसल, महाराज जी की तबियत इस बार ज्यादा खराब है. क्योंकि वो 2-3 दिनों में नजर आ जाते थे. लेकिन इस बार महाराज जी लंबे समय से भक्तों से मिले नहीं है. आपको बता दें कि किंग कोहली को पहली बार उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा लेकर गई थी.