‘हैसियत बढ़ती है, तो दुश्मन भी…’ FWICE विवाद पर रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर काफी व्यस्त चल रही है. इसी बीच अभिनेत्री ने ‘डॉन 3’ पर हुए विवाद को लेकर रणवीर सिंह का बचाव किया है और उनके सपोर्ट कुछ ऐसा कहा है, जो अब काफी वायरल हो रहा है.

kangana ranaut and ranveer singh

रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है. एक्ट्रेस की मूवी का आज यानी 2 जून 2026 को फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है, जिसे देखकर उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. इस मूवी में अभिनेत्री ने एक नर्स का किरदार निभाया है. कंगना अपनी फिल्म के ट्रेलर के लॉन्च इवेंट में ‘डॉन 3’ पर चल रहे विवाद को लेकर बड़ी बात कही है और एक्टर रणवीर सिंह का सपोर्ट किया. कंगना ने पैपराजी को जवाब देते हुए फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों पर तंज कसा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

कंगना रनौत ने रणवीर सिंह को लेकर कही बड़ी बात

कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का ट्रेलर आज यानी 2 जून को रिलीज किया गया है. इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट में एक्ट्रेस ने डार्क पर्पल और व्हाइट शेड वाली साड़ी पहनी थी, जिसमे वो काफी सुंदर नजर आ रही थी. इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म के अभिनेत्री गिरिजा ओक भी शामिल हुई थी. इस इवेंट के दौरान कंगना रनौत ने रणवीर सिंह और ‘डॉन 3’ के विवाद पर अपनी राय दी है. एक्ट्रेस सुपरस्टार रणवीर सिंह का बचाव करते हुए नजर आईं हैं. दरअसल, पैपराजी से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘जब आपकी हैसियत बढ़ती है, तो दुश्मन भी काफी बढ़ते हैं. ऐसा हो नहीं सकता है कि आपकी हैसियत बढ़े और दुश्मन न बढ़ें.’ कंगना ने आगे कहा, ‘आज रणवीर सिंह को ये जरूर सोचना चाहिए कि उनकी क्या हैसियत है, जो अब उनके दुश्मन बढ़ रहे हैं. जीवन में जब आप आगे बढ़ते हैं तो कई तरह की रुकावट आती हैं. उन्होंने ने आगे कहा,  ‘मेरे साथ तो इतना हुआ है, लेकिन आज भी मेरी गाड़ी काफी ठीक-ठाक चल ही रही है. सब कुछ समय के साथ ठीक भी हो जाता है.’

विज्ञापन

कब रिलीज होगी ‘भारत भाग्य विधाता’?

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की मच अवेटेड फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ 12 जून 2026 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को मनोज तापड़िया ने लिखा और निर्देशित किया है. बता दें कि यह मूवी एक नर्स की कहानी देखने को मिलने वाली है, जिसे देखकर आपके भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे. इस मूवी में कंगना के साथ गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, ईशा डे, रसिका अघासे, सुहिता थाटे, आशा शेलार, प्रिया बेर्डे और अमृता नामदेव जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ