मनोरंजन जगत की चकाचौंध के पीछे छिपा काला सच एक बार फिर लोगों के सामने आया है. दरअसल, इस बार सब टीवी का पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की अभिनेत्री ने इंडस्ट्री से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि कैसे एक डायरेक्टर ने उन्हें काम देने के बहाने अपने पास बुलाया था. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि डायरेक्टर ने उन्हें कॉम्प्रोमाइज करने का इशारा भी दिया था. डायरेक्टर ने यह भी कहा था कि तुम्हारा फिगर काफी अच्छा है, तो इस इंडस्ट्री में काफी पैसे कमाओगी.
नेहल वडोलिया

2 / 6
हम जिस अभिनेत्री की बात कर रहे हैं, वो सब टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आ चुकी है. इस एक्ट्रेस का नाम नेहल वडोलिया. वो अक्सर किसी न किसी कारण चर्चा में बनी रहती है. वहीं अब अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि बॉलीवुड के एक डायरेक्टर ने उनसे बहुत भद्दी बातें की थी.
नेहल वडोलिया ने पॉडकास्ट में किया खुलासा

3 / 6
नेहल वडोलिया ने सुनो इंडिया पॉडकास्ट में बात करते हुए बॉलीवुड में कास्टिंग काउच पर जवाब दिया है. एक्ट्रेस ने साफ कहा कि 'जब आप इंडस्ट्री में नए-नए होते हैं, तो सब लोग आपके झांसे में लेने की कोशिश करते रहते हैं, इतना ही नहीं कुछ लोग बुला-बुलाकर ऐसी हरकत की है, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देता है.'
नेहल वडोलिया

4 / 6
नेहल ने आगे बताया कि साल 2018 में एक बड़े डायरेक्टर से मेरी मुलाकात हुई थी, जिनका नाम नहीं ले सकते. उन्हें इंडस्ट्री में हर कोई जानता है, वो एक फेमस डायरेक्टर है. उन्होंने मुझे पास बुलाया था और कहा था कि मुझे काम की बात करनी है. हमलोग मलाड में कार में मिले थे.
नेहल वडोलिया ने डायरेक्टर को लेकर क्या कहा?

5 / 6
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि जब मै डायरेक्टर से कार में मिली थी, तो उन्होंने कार में एक लड़की की गंदी वीडियो दिखाई थी. उन्होंने मुझसे कहा था कि देखो आज इस लड़की के पास दुबई में कई क्लाइंट्स मौजूद है. इतना ही नहीं डायरेक्टर ने यह भी कहा था कि तुम्हारा फिगर काफी बढ़िया है, तुम ज्यादा पैसे कमाओगी. मेरे पास तुम्हारे लिए बहुत सारे क्लाइंट्स मौजूद हैं.
नेहल वडोलिया

6 / 6
नेहल वडोलिया ने कहा कि सर आप मुझे ये सब क्यों दिखा रहे हो? इसके बाद में कार से निकल कर चली गई थी. इंडस्ट्री में इस तरह से लोग आपको झांसे में लेने की कोशिश करते हैं. हालांकि, वो इंडस्ट्री के बहुत बड़े डायरेक्टर है मुझे उनकी बातों पर विश्वास नहीं हो रहा था. इस तरह की चीजें किसी भी लड़की के लिए जिंदगी भर का ट्रॉमा बन जाता है.