TV का TRP चार्ट हिलाने आ रहे राकेश बेदी! ल्यारी के बाद TMKOC में 'जमील जमाली' की हुई शो में एंट्री
Rakesh Bedi Entry in TMKOC: दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी ने आदित्य धर की फिल्म धुरंधर को सुपरहिट बनाकर अब टीवी की ओर रुख कर लिया है. अब राकेश बेदी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (TMKOC) में एक धमाकेदार और मजेदार एंट्री लेने जा रहे हैं.

Rakesh Bedi Entry in TMKOC: दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी ने आदित्य धर की फिल्म धुरंधर को सुपरहिट बनाकर अब टीवी की ओर रुख कर लिया है. अब राकेश बेदी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (TMKOC) में एक धमाकेदार और मजेदार एंट्री लेने जा रहे हैं.
राकेश बेदी की टीवी में एंट्री
2 / 7राकेश बेदी ने हाल ही आई ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर में कमाल का प्रदर्शन किया. लेकिन अब वे इतनी बड़ी हिट फिल्म देने के बाद टीवी के सबसे हिट टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (TMKOC) में नजर आने वाले हैं.
शो में एंट्री
3 / 7'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (TMKOC) शो में राकेश बेदी की एंट्री से फैंस बेहद खुश और उत्साहित हैं. लोग गोकुलधान सोसाइटी में उनकी एंट्री और अदाकारी के इंतजार कर रहे हैं.
पहले भी निभाया था किरदार
4 / 7बता दें कि राकेश बेदी ने 2020 में भी तारक मेहता के बॉस 'बाबूलाल' (Babulal) का किरदार निभाया था. लेकिन अब गोकुलधाम सोसाइटी में जब उनकी एंट्री फिल्म स्टार 'जमील जमाली' के रूप में होगी, तो दोनों चेहरों की अजीब समानता पूरे गोकुलधाम को हैरान कर देगी.
अफवाहों का बाजार गर्म
5 / 7जमील जमाली की लोकप्रियता देख जेठालाल, अंजलि भाभी और सोसाइटी के बाकी लोग उलझन में पड़ जाएंगे. सच और झूठ के इस 'कॉमेडी ऑफ एरर्स' के चलते बेचारे बॉस बाबूलाल खुद को एक नई मुसीबत में फंसा हुआ पाएंगे.
हालिया प्रोमो ने मचाया तहलका
6 / 7हालिया प्रोमो के मुताबिक, जमील जमाली को अचानक अपने सामने देखकर सोसाइटी के लोग डर और अजीब भ्रम के कारण भागते हुए भी नजर आएंगे.
तारक मेहता की TRP
7 / 7तारक मेहता शो की TRP साधारण तौर पर हाई रहती है. मगर राकेश बेदी के आने के बाद अब इसकी TRP को चार चांद लग जाएंगे.



















