चंडीगढ़ में सील हुआ रैपर Badshah का क्लब, नियमों को तोड़ने पर प्रशासन का चला हंटर

Rapper Badshah Club Sealed: रैपर बादशाद को चंडीगढ़ प्रशासन से बड़ा झटका लगा है. चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में स्थित ‘सागो’ (SAGO) डिस्को क्लब को सील कर दिया गया है. प्रशासन ने यह कदम नियमों के उलंघन होने की वजह से किया है.

badshah club seal

badshah club seal

Badshah SAGO Club Sealed Updates: मशहूर रैपर बादशाह पर प्रशासन का हतौड़ा चला है. चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में स्थित ‘सागो’ (SAGO) डिस्को क्लब को सील कर दिया गया है. प्रशासन की बिल्डिंग ब्रांच (Building Branch) की टीम ने नियमों की अनदेखी के चलते मंगलवार (2 जून 2026) सुबह ही इस क्लब को पूरी तरह लॉक कर दिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

नियमों का हुआ गंभीर उल्लंघन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्लब के भीतर बिल्डिंग बायलॉज (Building Regulations) और बिल्डिंग कोड का उल्लंघन पाया गया था. क्लब को स्वीकृत नक्शे (Approved Plan) से हटकर या उससे अधिक अवैध निर्माण करने का दोषी पाया गया. चंडीगढ़ प्रशासन की इंफोर्समेंट विंग ने इस डिस्को में मिली अनियमितताओं और खामियों को लेकर पहले ही कई बार नोटिस जारी किए थे. प्रबंधन से इन कमियों को दूर करने और स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया था, लेकिन उनकी तरफ से कोई संतोषजनक जवाब या सुधार नहीं किया गया.

विज्ञापन

प्रशासन का कड़ा अभियान

यह कार्रवाई चंडीगढ़ के सेक्टर्स 7 और 26 में देर रात तक चलने वाले क्लबों और पबों पर चल रहे व्यापक प्रशासनिक हंटर का हिस्सा है. हालांकि, कई अन्य क्लबों को भी हाल ही में नोटिस भेजे गए हैं, लेकिन नियमों में ढिलाई बरतने पर फिलहाल ‘सागो’ क्लब को ही तुरंत प्रभाव से सील किया गया है. बता दें कि इस मामले पर बादशाह का कोई आधिकारिक बयान अभी तक सामने नहीं आया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ