Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

[LIVE] Dhurandhar 2 Movie Release: नोएडा में कैंसिल हुआ Dhurandhar 2 का पहला पेड़ प्रीव्यू, फैंस मायूस

Dhurandhar 2 Movie Release LIVE Updates: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. रिलीज से पहले ही फिल्म ने मेकर्स को मालामाल कर दिया है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट खबरें जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है.

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Mar 18, 2026 17:50 IST
Dhurandhar 2 Movie Release LIVE Updates
'धुरंधर 2' से जुड़ी सारी डिटेल्स जानें

Dhurandhar 2 Movie Release LIVE Updates: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का आज 18 मार्च को पेड़ प्रीव्यू है, लेकिन नोएडा में इस फिल्म का पहला पेड़ प्रीव्यू शो कैंसिल कर दिया गया है. जूमटीवी के अनुसार, नोएडा के पीवीआर सुपरप्लेक्स के बाहर भीड़ नजर आई, लेकिन फिल्म का पहला पेड़ प्रीव्यू कैंसिल हो गया है. ये शो 4:45 पर शुरू होना था, लेकिन शो के कैंसिल होने की जानकारी मिल रही है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

वहीं ‘धुरंधर 2’ का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने जा रही है. ‘धुरंधर 2’ आज यानी 18 मार्च को फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज ऑडियंस को थिएटर में देखने को मिलेंगे. वहीं 19 मार्च को ये फिल्म दुनियाभर में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त और सारा अर्जुन लीड रोल में हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Prediction Day 1: पहले दिन 200 करोड़ छापेगी ‘धुरंधर 2’? जानें एडवांस बुकिंग का कलेक्शन

‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में मेकर्स को मालामाल कर दिया है. फिल्म ने रिलीज से पहले ही 38.57 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार ये फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई कर सकती है. वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 200 करोड़ भी पहुंच सकता है. अगर ऐसा होता है तो ये हिंदी सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म बन जाएगी जो पहले ही दिन इतनी कमाई करेगी.

---विज्ञापन---

‘धुरंधर 2’ में कैमियो पर क्रिस्टल डिसूजा ने तोड़ी चुप्पी

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हैं. ‘धुरंधर’ के ‘शरारत’ गाने में नजर आने वालीं टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा की ‘धुरंधर 2’ में एंट्री को लेकर सोशल मीडिया पर रूमर्स फैली हुई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने इन रूमर्स पर चुप्पी तोड़ते हुए सफाई दी है. फिल्मी ज्ञान से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि ‘धुरंधर’ अभी भी सिनेमाघरों में है तो इसका मतलब तो ये है कि मैं अभी भी सिनेमाघरों में हूं. हां लेकिन मैं ‘धुरंधर 2’ में नहीं हूं. लेकिन मैं इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हूं. क्रिस्टल ने आगे कहा कि मैं इस फिल्म की रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार का रही हूं.

ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

17:50 (IST) 18 Mar 2026
Entertainment News LIVE: नोएडा में कैंसिल हुआ Dhurandhar 2 का पहला पेड़ प्रीव्यू, फैंस मायूस

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का आज 18 मार्च को पेड़ प्रीव्यू है, लेकिन नोएडा में इस फिल्म का पहला पेड़ प्रीव्यू शो कैंसिल कर दिया गया है. जूमटीवी के अनुसार, नोएडा के पीवीआर सुपरप्लेक्स के बाहर भीड़ नजर आई, लेकिन फिल्म का पहला पेड़ प्रीव्यू कैंसिल हो गया है. ये शो 4:45 पर शुरू होना था, लेकिन शो के कैंसिल होने की जानकारी मिल रही है.

https://www.instagram.com/reels/DWBla2sJFMQ/

17:23 (IST) 18 Mar 2026
Dhurandhar 2 Movie Release LIVE: 'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यूज शुरू

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यूज शुरू हो गए हैं. फिल्म के प्रीव्यूज से पहले ही आदित्य धर ने लोगों से पोस्ट शेयर करके अपील की थी कि इसके स्पोइलर कोई भी ना शेयर करे.

17:13 (IST) 18 Mar 2026
Entertainment News LIVE: क्या Dhurandhar 2 के बाद आने वाली है Dhurandhar 3?

Dhurandhar 2 फिल्म का इंतजार कल यानी 19 मार्च, 2026 को खत्म हो जाएगा. लेकिन सीक्वल रिलीज होने से पहले ही धुरंधर के तीसरे पार्ट की अफवाहें तेजी से फैलने लगी हैं. आइए जानते हैं कि क्या धुरंधर 2 के बाद धुरंधर 3 भी देखने को मिलेगी? पढें पूरी खबर...

17:00 (IST) 18 Mar 2026
Entertainment News LIVE: ‘मेरी इमेज खराब…’, Nora Fatehi का अश्लील गाने ‘सरके चुनार’ पर यू-टर्न

बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने अश्लील गाने ‘सरके चुनार’ विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है. आइए जानते हैं कि नोरा का इस पर क्या कहना है? पढ़ें पूरी खबर...

16:47 (IST) 18 Mar 2026
Dhurandhar 2 Movie Release LIVE: कुछ ही देर में शुरू होने वाला है 'धुरंधर 2' का पेड प्रीव्यूज

'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यूज अब कुछ ही देर में शुरू होने वाले हैं. दर्शकों का इसी के साथ ही इंतजार भी खत्म होने वाला है.

16:22 (IST) 18 Mar 2026
Entertainment News LIVE: तगड़े सस्पेंस के मामले में Dhurandhar की भी बाप निकली ये फिल्म, MX Player पर कर रही ट्रेंड

इस समय हर जगह सिर्फ Dhurandhar 2 की ही चर्चा हो रही है. लेकिन Dhurandhar 2 रिलीज होने से पहले MX Player पर ये जासूसी फिल्म आपको बहुत मजेदार लग सकती है. ये इस धुरंधर की भी बाप फिल्म है, जिसे देखकर आपका दिमाग हिल जाएगा. आइए जानते हैं. पढें पूरी खबर...

16:17 (IST) 18 Mar 2026
Entertainment News LIVE: Ram Gopal Varma ने शेयर किया Dhurandhar 2 का पहला रिव्यू

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का पहला रिव्यू आ गया है. राम गोपाल वर्मा ने फिल्म का पहला रिव्यू शेयर किया है. आइए जानते हैं कि राम गोपाल वर्मा ने फिल्म को लेकर क्या कहा है? पढ़ें पूरी खबर...

16:11 (IST) 18 Mar 2026
Dhurandhar 2 Movie Release LIVE: 'धुरंधर 2' का काउंट डाउन शुरू

'धुरंधर 2' का काउंट डाउन शुरू हो गया है. फिल्म के प्री-रिलीज पेड प्रीमियर 18 मार्च यानी कि आज शाम 5 बजे से शुरू हो जाएंगे. ऐसे में अब वो इंतजार महज कुछ ही देर में खत्म होने वाला है, हालांकि, फिल्म को लेकर अपडेट ये भी सामने आया है कि इसके तमिल और तेलुगु शोज को कैंसिल किया गया है.

15:57 (IST) 18 Mar 2026
Entertainment News LIVE: 10 फिल्में, जिनका हद से ज्यादा रहा रन टाइम

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' की रिलीज का इंतजार खत्म होने जा रहा है. फिल्म को 19 मार्च यानी कि एक दिन के बाद ही ईद के मौके पर रिलीज किया जा रहा है. पढ़िए पूरी खबर.

15:38 (IST) 18 Mar 2026
Entertainment News LIVE: Dhurandhar ने फिर जिंदा किए ये 6 रेट्रो हिंदी गाने, शानदार कमबैक कर बने फिर से ट्रेडिंग

Dhurandhar ने कई पुराने गानों को वापिस अस्तित्व में लाया है. लोग फिर से उन्हें मजे से सुनने लगे हैं. आज हम उन्हीं 6 गानों के बारे में बात करेंगे, तो 50 साल से भी ज्यादा पुराने थे और गुमनामी के अंधेरे में खो गए थे. पढें पूरी खबर...

14:47 (IST) 18 Mar 2026
Dhurandhar 2 Movie Release LIVE: बॉलीवुड एक्टर दावा- शाम 5 बजे का शो करना पड़ सकता है कैंसिल

बॉलीवुड एक्टर और स्वघोषित फिल्म क्रिटिक केआरके ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. इसमें उन्होंने 'धुरंधर 2' को लेकर शॉकिंग दावा किया है. एक्टर ने कहा कि अभी तक फिल्म डाउनलोड नहीं हो पाई है और इसके शाम 5 बजे के शोज कैंसिल करने पड़ सकते हैं. हालांकि, इस पर फिल्ममेकर्स की ओर से कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है.

14:44 (IST) 18 Mar 2026
Dhurandhar 2 Movie Release LIVE: राम गोपाल वर्मा ने की 'धुरंधर 2' की तारीफ

'धुरंधर 2' को लेकर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने रिएक्शन दिया है. उन्होंने ना केवल फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफ की है बल्कि उन्होंने 'धुरंधर 2' की पहले ही तारीफ कर दी है. उन्होंने इसे लेकर कहा कि ये फिल्म इंडस्ट्री में बड़े बदलाव की लहर है.

14:33 (IST) 18 Mar 2026
Entertainment News LIVE: आखिरी मिनट पर 'धुरंधर 2' का प्रीमियर शो हुआ कैंसिल, तेलुगू और तमिल फैंस की उम्मीदों पर फिरा पानी

आज यानी 18 मार्च, 2026 को जगह जगह प्रीमियर शो की स्क्रीनिंग हुई. देशभर में धुरंधर 2 का क्रेज है. मगर तेलुगू और तमिल फैंस को निराशा हाथ लगी, जब किसी तकनीकी खराबी के कारण ये प्रीमियर शो आगे रिलीज नहीं हो सका. आइए जानते हैं. पढें पूरी खबर...

14:22 (IST) 18 Mar 2026
Dhurandhar 2 Movie Release LIVE: 5 प्वॉइंट्स, जो Dhurandhar 2 के लिए बन सकते हैं बॉक्स ऑफिस बैरियर्स

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' को ईद 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज किया जाएगा. फिल्म ने तो रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में झंडे गाड़ दिए हैं. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अभी भी इसके सामने कुछ बैरियर्स हैं. पढ़िए पूरी खबर.

14:21 (IST) 18 Mar 2026
Dhurandhar 2 Movie Release LIVE: मधुर भंडारकर ने की रणवीर सिंह की तारीफ

'धुरंधर 2' की रिलीज के पहले ही फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने रणवीर सिंह की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में कुछ ही एक्टर हैं, जो अपनी कमिटमेंट को पूरा करता है. जब मैं धुरंधर जैसी फिल्म देखता हूं और रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस को देखता हूं तो ये साफ जाहिर होता है कि उन्होंने इसके लिए 2-3 साल दिए हैं. दुख की बात ये है कि लोग मुश्किल रास्ते पर चलने से कतराते हैं.'

12:55 (IST) 18 Mar 2026
Dhurandhar 2 Movie Release LIVE: आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' को लेकर दर्शकों से की अपील

आदित्य धर इन दिनों फिल्म 'धुरंधर 2' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब डायरेक्टर ने फिल्म को लेकर दर्शकों से अपील की है कि फिल्म को देखने के लिए बाद कोई भी स्पॉइलर ना दे क्योंकि वह दर्शकों को इसके ट्विस्ट और सस्पेंस से लोगों को बड़ा सरप्राइज देना चाहते हैं. आदित्य ने इंस्टाग्राम पर लंबी चौड़ी पोस्ट लिखकर अपील की है.

https://www.instagram.com/p/DWBAY5xkcbO/?igsh=ajhwMTFyNm92eTE%3D

12:36 (IST) 18 Mar 2026
Dhurandhar 2 Movie Release LIVE: 'धुरंधर 2' ने एडवांस बुकिंग में पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2 द रिवेंज' ने एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इसने इंडिया कलेक्शन में तो धाकड़ कमाई की साथ ही वर्ल्डवाइड में भी इसका डंका बजा है. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. 'पुष्पा 2', 'लियो', 'RRR', और 'बाहुबली 2' के बाद ये पांचवी फिल्म होगी, जो इतनी बड़ी हिट साबित होगी.

11:58 (IST) 18 Mar 2026
Dhurandhar 2 Advance Booking LIVE: 'धुरंधर 2' ने एडवांस बुकिंग में कितनी की कमाई?

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने एडवांस बुकिंग में 47.91 करोड़ की कमाई कर ली है. इस कमाई से रिलीज से पहले ही मेकर्स मालामाल हो गए हैं. वहीं फिल्म के अब तक 990500 टिकट बुक हो चुके हैं.

https://www.instagram.com/p/DV2ZP9RiICs/

11:37 (IST) 18 Mar 2026
Entertainment News LIVE: Dhurandhar 2 का नया गाना रिलीज

कल यानी 19 मार्च, 2026 को धुरंधर 2 रिलीज होने वाली है. इसी बीच धुरंधर 2 का नया गाना 'मैं और तू' रिलीज हो चुका है. शाश्वत सचदेवा ने इसे कंपोज किया है और जैस्मीन सैंडलस और रेबल ने अपनी आवाज दी है. इस गाने ने पूरा माहौल बना दिया है. पढें पूरी खबर...

11:22 (IST) 18 Mar 2026
Dhurandhar 2 Movie Release LIVE: 'धुरंधर 2' का नया गाना हुआ रिलीज

'धुरंधर 2' का नया गाना 'मैं और तू' रिलीज हो चुका है. इस गाने का म्यूजिक शाश्वत सचदेव ने दिया है. वहीं रिलीज होते ही ये गाना ट्रेंडिंग बन गया है. इस गाने ने फैंस की एक्साइटमेंट को और तेज कर दिया है.

https://www.instagram.com/reel/DWA6SooEWgM/

11:02 (IST) 18 Mar 2026
Dhurandhar 2 Movie Release LIVE: 'धुरंधर 2' का Aari Aari बना ट्रेंडिंग

'धुरंधर 2' का 'आरी आरी' गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. रिलीज होते ही इस गाने ने तहलका मचा दिया. वहीं अभी भी ये टॉप ट्रेंडिंग की लिस्ट में बना हुआ है. सोशल मीडिया पर ऑडियंस इस पर रील्स भी बना रही है.

https://www.instagram.com/p/DVxvtJFjCWY/

11:01 (IST) 18 Mar 2026
Entertainment News LIVE: आदित्य धर पाकिस्तानी एक्टर संग करना चाहते थे डेब्यू, आतंकी हमले ने तोड़ा सपना

Dhurandhar फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर हर जगह सुर्खियों में हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि वे कभी इस पाकिस्तानी एक्टर के साथ काम करना चाहते थे. लेकिन इसी बीच आतंकवादियों द्वारा हमला हो गया और रातों रात ये सपना टूट गया. लेकिन उन्होंने अपनी इस फिल्म से कमबैक किया और कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं. पढें पूरी खबर...

10:50 (IST) 18 Mar 2026
Dhurandhar 2 Movie Release LIVE: कितनी भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म?

'धुरंधर 2' 5 भाषाओं में रिलीज होने जा रही है. हिंदी के साथ-साथ ये फिल्म तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज होगी. ये ही वजह है कि ये फिल्म पैन इंडिया बन चुकी है.

10:24 (IST) 18 Mar 2026
Dhurandhar 2 Movie Release LIVE: 'धुरंधर 2' का ओपनिंग डे प्रीडिक्शन

रिपोर्ट्स के अनुसार 'धुरंधर 2' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई कर सकती है. वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 200 करोड़ भी पहुंच सकता है. अगर ऐसा होता है तो ये हिंदी सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म बन जाएगी जो पहले ही दिन इतनी कमाई करेगी.

09:48 (IST) 18 Mar 2026
Dhurandhar 2 Sara Arjun Fees LIVE: सारा अर्जुन को कितनी मिली फीस

'धुरंधर 2' सारा अर्जुन लीड रोल निभा रही हैं. रणवीर सिंह के साथ उनकी जोड़ी फैंस को काफी पसंद भी आई. 'धुरंधर' में भी दोनों ने पति-पत्नी बनकर ऑडियंस का दिल जीता. वहीं अब 'धुरंधर 2' के लिए सारा अर्जुन को 1 करोड़ की फीस मिली है.

https://www.instagram.com/p/DSZqRk5DGdH/?hl=en&img_index=1

09:27 (IST) 18 Mar 2026
Dhurandhar 2 Movie Release LIVE: 'धुरंधर 2' की स्टारकास्ट की फीस

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' में सबसे ज्यादा रणवीर सिंह को फीस मिली है. फिल्म के लिए रणवीर सिंह ने 50 करोड़ की फीस मिली है. वहीं संजय दत्त को 10 करोड़, अर्जुन रामपाल को 1 करोड़ और आर माधवन को 9 करोड़ मिले हैं. पढ़िए पूरी खबर

08:57 (IST) 18 Mar 2026
Dhurandhar 2 Movie Release LIVE: 'धुरंधर 2' की स्टारकास्ट

'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी लीड रोल में हैं. ट्रेलर में ही इन सितारों की झलक ने ऑडियंस की एक्साइटमेंट तेज कर दी. वहीं अब फिल्म में इन सितारों को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

08:22 (IST) 18 Mar 2026
Dhurandhar 2 Paid Preview Shows Time LIVE: 'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू शोज कब होंगे शुरू?

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू शो शाम 5 बजे के बाद से शुरू होने जा रहे हैं. वहीं पहला प्रीव्यू शो मुंबई में शाम 4:45 बजे शुरू हो सकता है. वहीं दिल्ली में 5 बजे से पेड प्रीव्यू शोज शुरू होंगे और रात 11:55 तक रहेंगे.

https://www.instagram.com/p/DUSUBzjjA42/

08:08 (IST) 18 Mar 2026
Dhurandhar 2 Movie LIVE Updates: कितनी लंबी है 'धुरंधर 2'?

सारा अर्जुन और रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को सेंसर बोर्ड से A सर्टिफिकेट मिल चुका है. वहीं अब फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 49 मिनट हो गया है. ये फिल्म 'धुरंधर' से 15 मिनट लंबी है. अब फैंस के बीच एक्साइटमेंट और तेज हो गई है.

https://www.instagram.com/p/DVqfXXkDGC2/?img_index=1

07:53 (IST) 18 Mar 2026
Dhurandhar 2 Movie LIVE Updates: 'धुरंधर 2' को सेंसर बोर्ड से मिला सर्टिफिकेट

'धुरंधर 2' को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल चुका है. फिल्म के कुछ सीन्स को छोटा किया गया है. जिससे फिल्म की टाइमिंग भी कम हो गई है. इसके बाद अब फिल्म को रिलीज किया जा रहा है. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DVklHniDMI1/

07:22 (IST) 18 Mar 2026
Dhurandhar 2 Box Office Prediction LIVE: 'धुरंधर 2' पहले दिन कितनी करेगी कमाई?

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई करने वाली है. वहीं दुनियाभर में फिल्म 200 करोड़ की कमाई कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो ये भारतीय सिनेमा की पहली फिल्म बन जाएगी जो पहले ही दिन इतनी कमाई करेगी. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DV2ZP9RiICs/

07:04 (IST) 18 Mar 2026
Entertainment News LIVE: क्या 'धुरंधर 2' में नजर आएंगी क्रिस्टल डिसूजा?

'धुरंधर' के 'शरारत' गाने में नजर आने वालीं टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा की 'धुरंधर 2' में एंट्री को लेकर सोशल मीडिया पर रूमर्स फैली हुई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने इन रूमर्स पर चुप्पी तोड़ते हुए सफाई दी है. फिल्मी ज्ञान से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि 'धुरंधर' अभी भी सिनेमाघरों में है तो इसका मतलब तो ये है कि मैं अभी भी सिनेमाघरों में हूं. हां लेकिन मैं 'धुरंधर 2' में नहीं हूं. लेकिन मैं इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हूं.

https://www.instagram.com/p/DVYWSpWiEsE/?hl=en&img_index=1

First published on: Mar 18, 2026 07:02 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.