Dhurandhar डायरेक्टर इस पाकिस्तानी एक्टर संग करना चाहते थे डेब्यू, मगर आतंकी हमले ने तोड़ा सपना, फिर ये फिल्म बनाकर बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

Aditya Dhar Dream Film: Dhurandhar फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर हर जगह सुर्खियों में हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि वे कभी इस पाकिस्तानी एक्टर के साथ काम करना चाहते थे. लेकिन इसी बीच आतंकवादियों द्वारा हमला हो गया और रातों रात ये सपना टूट गया. लेकिन उन्होंने अपनी इस फिल्म से कमबैक किया और कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं.

dhurandhar 2 director Aditya dhar
1 / 8
dhurandhar 2 director Aditya dhar

विज्ञापन

धुरंधर फिल्म के डायरेक्टर

धुरंधर फिल्म के डायरेक्टर2 / 8

धुरंधर फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर इस समय बवाल मचाए हुए हैं. वे अपनी आने वाली फिल्म धुरंधर 2 के लिए कमर कसकर खड़े हुए हैं. वहीं लोग भी उनकी इस धांसू फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

आदित्य धर का सपना

आदित्य धर का सपना3 / 8

लेकिन आदित्य धर हमेशा से ही ऐसे नहीं थे. उनका इस पाकिस्तानी एक्टर के साथ काम करने का बड़ा मन था. वे उनके साथ अपना डेब्यू करना चाहते थे. वह पाकिस्तानी एक्टर और कोई नहीं बल्कि खुद फवाद खान थे. उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में पहले भी काम किया हुआ है. (Credit- Pinterest)

'रात बाकी' नाम की फिल्म

'रात बाकी' नाम की फिल्म4 / 8

आदित्य धर साल 2016 में रात बाकी नाम की एक रोमांटिक-एक्शन फिल्म निर्देशित करना चाहते थे. उन्होंने सारी तैयारी कर ली थी. इसमें उन्होंने फवाद खान और कैटरीना कैफ को मुख्य भूमिकाओं में लेने का फैसला कर लिया थी. फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन कर रही थी. लेकिन तभी आतंकी हमला हो गया. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

आतंकी हमले से टूटा सपना

आतंकी हमले से टूटा सपना5 / 8

फिल्म की शूटिंग से ठीक 10 दिन पहले, 18 सितंबर 2016 के उरी में आतंकी हमला हो गया था. इस हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगा दिया गया था. इसके बाद उन्हें ये फिल्म छोड़नी पड़ी थी. लेकिन इस हमले का प्रभाव आदित्य पर काफी गहरा पड़ा था. (Credit- Pinterest)

तगड़ा कमबैक किया

तगड़ा कमबैक किया6 / 8

इस झटके के बाद आदित्य धर ने उरी फिल्म बनाकर धमाकेदार कमबैक किया. इस हमले पर गहरी रीसर्च के बाद उन्होंने यह फिल्म बनाई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ₹340 करोड़ से अधिक की कमाई कर तहलका मचा दिया. इस फिल्म ने सभी को चौंकाकर रख दिया. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

फिल्म की सफलता

फिल्म की सफलता 7 / 8

इसके बाद भी आदित्य धर ने कई फिल्में बनाई. सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की. लेकिन 2025 में आई धुरंधर ने सबके छक्के छुड़ा दिए. इसमें रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में थे. यह एक स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इसने 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. (Credit- Pinterest)

आतंकी हमले की कहानी

आतंकी हमले की कहानी8 / 8

सितंबर 2016 में जम्मू-कश्मीर के उरी में बड़ा आतंकी हमला हुआ. इसमें 19 भारतीय जवान शहीद हो गए. इस हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्ते बहुत खराब हो गए. पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लग गया था. करण जौहर ने इस हमले के बाद खुद वीडियो जारी कर पाकिस्तानी टैलेंट के साथ काम ना करने की बात कही थी. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन