कोई 65 साल पुराना, तो कोई 54 साल..., Dhurandhar ने फिर जिंदा किए ये 6 रेट्रो हिंदी गाने, शानदार कमबैक कर बने फिर से ट्रेडिंग

Dhurandhar Movie Retro Songs: Dhurandhar ने कई पुराने गानों को वापिस अस्तित्व में लाया है. लोग फिर से उन्हें मजे से सुनने लगे हैं. आज हम उन्हीं 6 गानों के बारे में बात करेंगे, तो 50 साल से भी ज्यादा पुराने थे और गुमनामी के अंधेरे में खो गए थे.

Dhurandhar 2.jpg
1 / 9
Dhurandhar 2.jpg

विज्ञापन

फिल्म धुरंधर का जलवा

फिल्म धुरंधर का जलवा2 / 9

फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा दिया है. उन्होंने सिर्फ अपनी कहानी और एक्शन का जलवा ही नहीं कायम किया बल्कि संगीत की दुनिया में भी झंडे गाढ़े हैं. उन्होंने कई सालों पुरानी फिल्मों और एल्बम के कल्ट क्लासिक गानों को दोबारा जीवित किया है. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

पुराने गानों का कमबैक

पुराने गानों का कमबैक3 / 9

धुरंधर की पूरी सीरीज में कई पुराने गानों का इस्तेमाल किया गया है. उन सभी गानों को नया फॉर्म दिया गया और रीमिक्स करके गाने को फिर से अस्तित्व में लाया गया. आज ये गाने फिर से ट्रेंड कर रहे हैं. आइए जानते हैं इन धुआंधार गानों की लिस्ट. (Credit- Pinterest)

ना तो कारवां की तलाश है

ना तो कारवां की तलाश है 4 / 9

यह गाना फिल्म धुरंधर का है. जो आज से 66 साल पुराना कायजयी कव्वाली है. इसमें मजरूब सुल्तानपुरी के बोल और रोशन का संगीत है, जिसे धुरंधर फिल्म में एक मॉडर्न सूफी टच के साथ पेश किया गया है. यह गाना काफी हिट हुआ था. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

मोनिका ओ माई डार्लिंग

मोनिका ओ माई डार्लिंग 5 / 9

धुरंधर फिल्म का ये गाना, हर किसी की जबान पर था. यह आर डी बर्मन का आइकॉनिक कैबरे गाना है, जो 55 साल बाद फिर से धूम मचा रहा है. फिल्म में इसे हाई ऑक्टेन चेज सीक्वेंस के दौरान इस्तेमाल किया गया है, जो कि काफी सूट कर रहा है. (Credit- Pinterest)

रंभा हो हो

रंभा हो हो 6 / 9

धुरंधर फिल्म का ये गाना सभी को काफी पसंद आया था. हर किसी की जबान पर ये गाना था. लेकिन यह डिस्को नंबर उषा उत्थुप की दमदार आवाज में 1981 में आया था. यह 45 साल पुराना गाना धुरंधर फिल्म में चार चांद लगा रहा है. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

हवा हवा

हवा हवा7 / 9

धुरंधर के ये पुराना रेट्रो गाना आज से 32 साल पहले आया था. यह हसन जहांगीर का मूल रूप से 80 के दशक का गाना है. लेकिन इसे 1994 की फिल्म से बॉलीवुड में अलग पहचना मिली थी. धुरंधर फिल्म में इसका नया बीट वर्जन का इस्तेमाल किया गया था. (Credit- Pinterest)

ना दे दिल परदेसी नू

ना दे दिल परदेसी नू8 / 9

यह गाना धुरंधऱ में इमोशनल बैकग्राउंड स्कोर के रूप में इस्तेमाल किया गया है. मगर यह गाना 1995 रिलीज हुआ था, जो कि आज से 31 साल पुराना पंजाबी-पॉप हिट है. लेकिन धुरंधर ने इसे फिर से जिंदा कर दिया. आज यह काफी ट्रेडिंग है. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

आरी आरी

आरी आरी9 / 9

धुरंधर 2 में इस्तेमाल हुआ ये गाना 23 साल पुराना है. 2003 में बॉम्बे रॉकर्स ने इस गाने को रिलीज किया था. यह इंडी-पॉप हिट अब रणवीर सिंह के सिग्नेचर डांस स्टेप्स के साथ ट्रेडमार्क बन चुका है. लोग इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं. (Credit- Pinterest)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन