Dhurandhar 2 Show Cancelled: आखिरी मिनट पर 'धुरंधर 2' का प्रीमियर शो हुआ कैंसिल, तेलुगू और तमिल फैंस की उम्मीदों पर फिरा पानी

Dhurandhar 2 Premiere Update: आज यानी 18 मार्च, 2026 को जगह जगह प्रीमियर शो की स्क्रीनिंग हुई. देशभर में धुरंधर 2 का क्रेज है. मगर तेलुगू और तमिल फैंस को निराशा हाथ लगी, जब किसी तकनीकी खराबी के कारण ये प्रीमियर शो आगे रिलीज नहीं हो सका. आइए जानते हैं.

Dhurandhar 2 Premiere Show Cancelled

Dhurandhar 2 Premiere Show Cancelled

Dhurandhar 2 Premiere Show Cancelled: धुरंधर 2 का क्रेज पूरे भारत में छाया हुआ है. लोग काफी समय से 19 मार्च, 2026 का इंतजार कर रहे हैं. हर कोई धुरंधर 2 फिल्म की एक एक डीटेलिंग पर शोध कर रहा है. इसी बीच 18 मार्च, 2026 को प्रीमियर रिलीज होने वाला था. जो भारत के कई कोनों में हुआ भी. लेकिन तेलुगू और तमिल फैंस के लिए बुरी खबर है. क्योंकि वहां पर लास्ट मिनट पर कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण फिल्म का प्रीमियर रिलीज नहीं हो सका.

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म की लास्ट मिनट एडिटिंग

धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) के तेलुगु और तमिल प्रीमियर शो को ‘लास्ट मिनट’ तकनीकी समस्याओं और अंतिम संपादन (Last-minute edits) के कारण रद्द कर दिया गया है. निर्माता आदित्य धर ने सेंसर बोर्ड के (CBFC) के सुझावों के बाद अंतिम समय में कुछ हिंसक दृश्यों में 21 बड़े बदलाव किए हैं. इसी री-एडिटिंग की वजह से साउथ वर्जन की फाइल्स तैयार करने में देरी हुई. फिल्म का दूसरा भाग (Second half) समय पर सिनेमाघरों तक नहीं पहुँच पाया, जिससे आज यानी 18 मार्च 2026 के शो प्रभावित हुए हैं.

विज्ञापन

हिंदी शो का हाल क्या?

बता दें कि यह समस्या तेलुगू और तमिल भाषाओं में आ रही है. वहीं हिंदी भाषा के प्रीमियर शो अपने तय समय पर ही यानी आज शाम 5 बजे से शुरू हो रहे हैं. जिन फैंस ने तेलुगु और तमिल शो के लिए टिकट बुक किए थे, उनके लिए बुकमायशो (BookMyShow) जैसे प्लेटफॉर्म्स ने रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी है. कई जगहों पर इन शो को हिंदी वर्जन से बदला जा रहा है. बता दें कि धुरंधर 2, 19 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाली है. यह कल सभी भाषाओं में सिनेमाघरों में नजर आने वाली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ