---विज्ञापन---

‘मेरी इमेज खराब…’, Nora Fatehi का अश्लील गाने ‘सरके चुनार’ पर यू-टर्न, बोलीं- मैंने परफॉर्म ही नहीं…

Nora Fatehi Break Silence on Chunar Sarke Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने अश्लील गाने ‘सरके चुनार’ विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है. आइए जानते हैं कि नोरा का इस पर क्या कहना है?

---विज्ञापन---

Nora Fatehi Break Silence on Chunar Sarke Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही इन दिनों अपने अश्लील गाने ‘चुनर सरके’ को लेकर सुर्खियों में है. जैसे ही लोगों ने नोरा के गाने ‘चुनर सरके’ के बोल सुने, तो बवाल मच गया और इसका विरोध शुरू हो गया. इतना ही नहीं बल्कि इस गाने को हर जगह से हटा दिया गया और लोगों ने इस पर नाराजगी जाहिर की. इस बीच अब खुद नोरा फतेही ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है. आइए जानते हैं कि इस गाने को लेकर नोरा का क्या कहना है?

नोरा फतेही का रिएक्शन

दरअसल, नोरा फतेही ने अपने गाने ‘चुनर सरके’ पर विवाद खड़ा होने के बाद रिएक्शन देते हुए एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को नोरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए नोरा ने इसके कैप्शन में लिखा है कि मैं नहीं चाहती कि कोई सोचे कि मैं इसका सपोर्ट करती हूं.

---विज्ञापन---

आप इसे बेवजह बढ़ावा दे रहे हैं- नोरा

नोरा ने लिखा कि इस विरोध के लिए धन्यवाद, इसी दबाव के कारण फिल्म निर्माताओं ने इसे हटा दिया है. मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि इस गाने को शेयर करना बंद कर दें क्योंकि आप इसे बेवजह बढ़ावा दे रहे हैं. नोरा ने लिखा कि साथ ही मैं देख रही हूं कि कुछ लोग इसका फायदा उठाकर मेरी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं और ये बेहद दुखद है.

फ्यूचर में ध्यान रखेंगे- नोरा

नोरा ने लिखा कि मैं और मेरी टीम फ्यूचर में ऐसी सिचुएशन का ज्यादा ध्यान रखेंगे. हालांकि, मैं यह दोहराना चाहती हूं कि मुझे इस हिंदी गाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, मैंने इस पर परफॉर्म नहीं किया और मेरी तस्वीर के साथ इसको यूज करने की कोई परमिशन नहीं ली गई थी.

ये एक बड़ी फिल्म थी- नोरा

वहीं, अगर वीडियो की बात करें तो वीडियो में नोरा ने कहा कि पहली बात तो ये कि तीन साल पहले मैंने इस गाने को कन्नड़ भाषा में शूट किया था. मैंने इस गाने को करने के लिए सिर्फ इसलिए एग्री हुई क्योंकि ये एक बड़ी फिल्म थी और इसमें बड़े आइकॉन संजय दत्त हैं. उन्होंने कहा कि जब मैंने यह गाना शूट किया तो सेट पर मुझे फिल्म मेकर्स पर काफी भरोसा था.

---विज्ञापन---

हिंदी में सुनने पर समझ आया कि कितना भद्दा है- नोरा

नोरा ने कहा कि यही वजह है कि मैंने ये गाना किया, लेकिन जब मैंने यह गाना शूट किया तो मुझे बिल्कुल भी आइडिया नहीं था कि यह इतना भद्दा है. अब जब मैंने इसको हिंदी में सुना तो मुझे समझ में आया कि यह बेहद भद्दा है. नोरा ने आगे क्या कहा इसके लिए आप उनके वीडियो को देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- ‘डायरेक्टर मतलब आदित्य धर…’, Ram Gopal Varma ने शेयर किया Dhurandhar 2 का पहला रिव्यू

---विज्ञापन---

First published on: Mar 18, 2026 04:59 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola