ट्रेन में सीट को लेकर दो महिलाओं के बीच हुआ जबरदस्त झगड़ा, सोशल मीडिया पर VIDEO हुई जमकर VIRAL

ट्रेन में सीट को लेकर दो महिलाओं के बीच हुआ झगड़ा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो में बहस बढ़ने के बाद दोनों के बीच हाथापाई भी देखने को मिली, जिसे देखकर यात्री हैरान रह गए.

ट्रेन में सीट को लेकर दो महिलाओं के बीच हुआ जबरदस्त झगड़ा, सोशल मीडिया पर VIDEO हुई जमकर VIRAL
विज्ञापन

ट्रेन में सफर के दौरान सीट को लेकर विवाद होना आम बात है, लेकिन कभी-कभी यह विवाद इतना बढ़ जाता है कि झगड़ा हाथापाई तक पहुंच जाता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेन के अंदर हुई ऐसी ही एक लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन का डिब्बा यात्रियों से भरा हुआ है. इसी दौरान एक बुजुर्ग महिला पूरी सीट पर लेटी हुई नजर आती है. वह पूरे बर्थ पर आराम से फैली हुई होती है. तभी एक दूसरी महिला वहां आती है और उससे बैठने के लिए जगह मांगती है.

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला सीट से उठने के लिए तैयार नहीं होती. इसके बाद दूसरी महिला थोड़ा जोर देकर उसे उठाने की कोशिश करती है. इसी बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच जाता है. दोनों महिलाएं एक-दूसरे से भिड़ जाती हैं, जबकि डिब्बे में मौजूद बाकी यात्री यह नजारा देखकर हैरान रह जाते हैं.

Advertisment

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर द्वारा शेयर किया गया है. वीडियो के साथ लिखे कैप्शन में कहा गया है कि भारतीय ट्रेनों में कई बार लोग पूरी सीट घेरकर बैठ जाते हैं, जिससे बाकी यात्रियों को परेशानी होती है. करीब 31 सेकंड का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे लाखों लोग देख चुके हैं और कई यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. कुछ लोगों का कहना है कि सार्वजनिक परिवहन में सभी को जगह का ध्यान रखना चाहिए, ताकि हर यात्री आराम से सफर कर सके. वहीं कई यूजर्स ने इस घटना को ट्रेन में सीट को लेकर होने वाले रोजमर्रा के विवाद का उदाहरण बताया है. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ