---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Box Office Prediction Day 1: पहले दिन 200 करोड़ छापेगी ‘धुरंधर 2’? जानें एडवांस बुकिंग का कलेक्शन

Dhurandhar 2 Box Office Prediction Day 1: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी. वहीं इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी मेकर्स को मालामाल कर दिया है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है?

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Box Office Prediction Day 1: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को लेकर ऑडियंस के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग में करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फैंस भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं. अब बस फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन के मुताबिक ये मूवी इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है. चलिए आपको भी बताते हैं पहले दिन फिल्म कितनी कमाई करेगी?

‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ एडवांस बुकिंग में आसमान छू रही है. ‘धुरंधर द रिवेंज’ के पेड प्रीव्यू में 8 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं. वहीं फिल्म ने अब तक एडवांस बुकिंग में 38.57 करोड़ की कमाई कर ली है. इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही रिकॉर्ड बना दिया है. वहीं फिल्म के अब तक 19342 शोज बुक हो चुके हैं. दिलचस्प बात ये है कि ये फिल्म हिंदी के साथ-साथ कन्नड़, तेलुगू, तमिल और मलयालम में भी रिलीज हो रही है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Dhurandhar के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में पहुंचे Ranveer-Sara, वीडियो वायरल

‘धुरंधर 2’ का पहले दिन कितनी कर सकती है कमाई?

हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार ‘धुरंधर 2’ पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई कर सकती है. वहीं वर्ल्डवाइड की बात करें तो दुनिया भर में ये फिल्म पहले ही दिन 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर रिकॉर्ड बनाने वाली है. इससे पहले किसी भी फिल्म ने पहले ही दिन इतना कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर नहीं किया है और ये पहली ऐसी हिंदी फिल्म बनेगी जो इतनी कमाई करेगी. रणबीर सिंह की ‘एनिमल’ ने 63 करोड़ और शाहरुख खान की ‘पठान’ ने भी 57 करोड़ की ही कमाई की थी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Oscars में Dharmendra का अपमान! Hema Malini के गुस्से के बाद एग्जीक्यूटिव की सफाई

फिल्म कब हो रही रिलीज?

बता दें ‘धुरंधर 2’ का पेड प्रिव्यू आज यानी 18 मार्च को किया जा रहा है. वहीं 19 मार्च को ये दुनियाभर में रिलीज होने जा रही है. जब से मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था, तभी से फैंस के दिलों में इसे लेकर बेकरारी बढ़ गई थी. फिल्म के पहला पार्ट ‘धुरंधर’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी और अपना नाम सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल किया. ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के साथ-साथ अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर माधवन और राकेश बेदी लीड रोल में हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 18, 2026 06:38 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola