Dhurandhar 2 का Aari Aari बना टॉप ट्रेंडिंग, रणवीर सिंह की 16 साल पुरानी फिल्म में भी सुनाई दे चुकी ये धुन

Dhurandhar 2 Aari Aari: ‘धुरंधर 2’ का ‘आरी-आरी’ गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस गाने में रणवीर सिंह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. वहीं खास बात ये है कि ये गाना रणवीर सिंह की ही 16 साल पुरानी फिल्म में सुनाई दे चुका है. चलिए जानते हैं आखिर ये गाना किस पर बेस्ड है?

Dhurandhar 2 Aari Aari

सोशल मीडिया पर छाया गाना

Dhurandhar 2 Aari Aari: रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की ‘धुरंधर 2’ का ‘आरी-आरी’ गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस गाने ने रिलीज होते ही ऑडियंस के बीच धूम मचाई हुई है. वहीं अब ये गाना सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड बन गया है. रणवीर सिंह इस गाने में फुल एक्शन फॉर्म में नजर आ रहे हैं. फैंस को भी ये गाना काफी पसंद आ रहा है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि ये गाना रणवीर सिंह की ही 16 साल पुरानी फिल्म में भी सुनाई दे चुका है. चलिए जानते हैं आखिर ये गाना किस फिल्म में सुनाई दिया था.

विज्ञापन

किस गाने पर है आधारित?

‘धुरंधर 2’ का बैकग्राउंड म्यूजिक ‘आरी-आरी’ ने ऑडियंस की एक्साइटमेंट और तेज कर दी है. इस गाने को नवतेज सिंह रेहल (बॉम्बे रॉकर्स), खान साहब, जैस्मीन सैंडलस, सुधीर यदुवंशी और शाश्वत सचदेव ने आवाज दी है. वहीं इस गाने की खास बात ये है कि ये गाना पंजाबी लोकगीत पर आधारित है. ये लोकगीत गाना ‘बारी-बरसी’ ही है. बता दें इस गाने से पंजाब में बोलियां लगाई जाती हैं और लोग इस गाने की धुन पर थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं.

विज्ञापन

इस फिल्म में भी सुनाई दे चुकी धुन

अब ‘बारी-बरसी’ की ही धुन पर ‘धुरंधर 2’ के ‘आरी-आरी’ को भी बनाया गया है. इस रीमिक्स गाने के बोल और उसके म्यूजिक ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है. इस गाने की धुन रणवीर सिंह की ही 16 साल पुरानी ‘बैंड बाजा बारात’ में भी सुनाई दे चुकी है. जी हां ‘बैंड बाजा बारात’ ‘बारी बरसी’ एक गाना था जो पंजाबी लोकगीत पर ही बेस्ड था. कमाल की बात ये है कि अब एक बार फिर इस गाने को जनता रणवीर सिंह की ही मूवी में सुनेगी.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’?

‘धुरंधर 2’ में ‘आरी-आरी’ गाना जान फूंकने का काम कर रहा है. ये गाना हमे फिल्म में बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर सुनाई देगा. वहीं इस गाने में रणवीर सिंह बीस्ट मोड में दुश्मनों से लड़ते नजर आएंगे. रणवीर सिंह की ये फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर में रिलीज होने जा रही है. वहीं आज यानी 18 मार्च को शाम 5 बजे से फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज थिएटर में चलेंगे. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त और राकेश बेदी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ